Bihar Election 2025: सबसे अधिक और सबसे कम वोटों से जीतने वाले उम्मीदवार कौन है? देखें यहां

Last Updated: Nov 16, 2025, 12:57 IST

Bihar Election 2025 में सबसे अधिक वोटों के अंतर से जीत रूपौली सीट पर हुई, जहाँ जदयू के कालाधर प्रसाद मंडल ने रिकॉर्ड 73,572 वोटों से जीत दर्ज की। वहीं सबसे कम अंतर वाली जीत संदेश सीट पर रही, जहाँ जदयू के राधा चरण साह ने बिहार विधानसभा के इस चुनाव में  सबसे कम वोटों के बेहद करीबी अंतर से जीत हासिल की, वोट का अंतर आप यहां लिस्ट में देख सकते है।

Bihar Election 2025: सबसे अधिक और सबसे कम वोटों से जीतने वाले उम्मीदवार कौन है? देखें यहां
Bihar Election 2025: सबसे अधिक और सबसे कम वोटों से जीतने वाले उम्मीदवार कौन है? देखें यहां

Bihar Election Result2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल किया। पार्टीवार परिणामों में भाजपा 89, जदयू 85, राजद 25, एलजेपी (राम विलास) 19 और कांग्रेस 6 सीटों पर जीत दर्ज की। एनडीए ने विकास और जनकल्याण योजनाओं के आधार पर मजबूत जनादेश प्राप्त किया।

बता दें कि 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुआ और 14 नवंबर को नतीजे आए। रिकॉर्ड 67.13% मतदान हुआ, जिसमें महिलाओं की भागीदारी अधिक रही। 

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 हाई लाइट्स

बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में 6 और 11 नवंबर 2025 को हुए, जबकि मतगणना 14 नवंबर को संपन्न हुई थी। इस बार वोटर टर्नआउट 67.13% रहा, जो बिहार के इतिहास में अब तक का सबसे अधिक मतदान है। खास बात यह रही कि महिलाओं ने पुरुषों से अधिक वोटिंग की, जो सरकार की महिला-केंद्रित नीतियों और योजनाओं के प्रभाव को दर्शाता है।

कैसा रहा पार्टियों का प्रदर्शन

बिहार विधानसभा चुनाव के पार्टीवार परिणामों में भाजपा 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जबकि जदयू ने 85 सीटें जीतीं। राजद को 25 सीटें, एलजेपी (राम विलास) को 19 सीटें और कांग्रेस को 6 सीटें मिलीं। एनडीए ने कुल मिलाकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: सबसे अधिक सीट जीतने वाले 5 दल 

पार्टी

कुल सीटें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)

89

जनता दल (यूनाइटेड) – जदयू

85

राष्ट्रीय जनता दल (राजद)

25

लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) – एलजेपी (RV)

19

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (कांग्रेस)

6

सबसे अधिक वोटों से किसने दर्ज की जीत:

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक वोटों के अंतर से जीत रूपौली सीट पर दर्ज हुई, जहाँ जदयू के कालाधर प्रसाद मंडल ने 73,572 वोटों के भारी अंतर से शानदार जीत हासिल की। यह पूरे चुनाव का सबसे बड़ा मार्जिन रहा, जिसने जदयू के मजबूत जनाधार को साफ तौर पर दिखाया।

टॉप 10: सबसे अधिक वोटों के अंतर से जीत

क्रम

विधानसभा क्षेत्र

सीट संख्या

विजेता उम्मीदवार

पार्टी

जीत का अंतर

1

रूपौली

60

कालाधर प्रसाद मंडल

जदयू

73,572

3

दिघा

181

संजीव चौरसिया

भाजपा

59,079

2

सुगौली

11

राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता

एलजेपी (राम विलास)

58,191

4

गोपालपुर

153

शैलेश कुमार (बुलो मंडल)

जदयू

58,135

5

औराई

89

रामा निषाद

भाजपा

57,206

6

अलमनगर

70

नरेंद्र नारायण यादव

जदयू

55,465

7

राजगीर

173

कौशल किशोर

जदयू

55,428

8

धामदाहा

61

लेशी सिंह

जदयू

55,159

9

झंझारपुर

38

नितीश मिश्रा

भाजपा

54,849

10

जमुई

241

श्रेयसी सिंह

भाजपा

54,498

सबसे कम वोट से किसने दर्ज की जीत:

Bihar Elections 2025: सबसे कम वोटों के अंतर से जीतने वाले उम्मीदवार राधा चरण साह हैं, जिन्होंने संदीश (192-सं.) विधान सभा क्षेत्र से जनता दल (यू) के टिकट पर सिर्फ 27 वोटों के सबसे कम मार्जिन से जीत हासिल की, जो बेहद करीबी मुकाबले की तस्वीर पेश करती है।

सबसे कम वोटों से जीतने वाले 10 उम्मीदवार: 

विधानसभा क्षेत्र

विधानसभा संख्या

विजेता उम्मीदवार

पार्टी

जीत का अंतर 

संदीश (SANDESH)

192

राधा चरण साह

जेडीयू

27

रामगढ़ (RAMGARH)

203

सतीश कुमार सिंह यादव

बसपा

30

अगिआँव (AGIAON)

195

महेश पासवान

भाजपा

95

नबीनगर (NABINAGAR)

221

चेतन आनंद

जेडीयू

112

ढाका (DHAKA)

21

फैसल रहमान

राजद

178

फोर्ब्सगंज (FORBESGANJ)

48

मनोज बिश्वास

कांग्रेस

221

बलरामपुर (BALRAMPUR)

65

संगीता देवी

एलजेपी (राम विलास)

389

चंपटिया (CHANPATIA)

7

अभिषेक रंजन

कांग्रेस

602

जहानाबाद (JEHANABAD)

216

राहुल कुमार

राजद

793

बोध गया (BODH GAYA)

229

कुमार सर्वजीत

राजद

881

डेटा: results.eci.gov.in 

चुनाव आयोग के इन ऑफिसियल लिंक पर देखें Bihar Chunav 2025 की सभी सीटों का परिणाम

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Nov 16, 2025, 12:57 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News