Rat और Mouse में क्या होता है अंतर, जानें
आपने अक्सर Rat और Mouse के बारे में सुना होगा, जो कि दिखने में लगभग एक जैसे होते हैं। लेकिन, इन दोनों के बीच कुछ अंतर हैं। इस लेख के माध्यम से हम इन दोनों के बीच अंतर को समझेंगे, जिससे आपकी इनके बीच सामानताओं को लेकर दुविधा खत्म हो सके।
धरती पर 80 लाख 70 हजार के करीब जीव प्रजातियां हैं, जिसमें चूहों की प्रजाति भी शामिल है। वहीं, चूहे की प्रजाति में आपने Rat और Mouse के बारे में सुना होगा। दिखने में यह दोनों जीव ही एक जैसे दिखते हैं, लेकिन वास्तव में इन दोनों के बीच कई अंतर हैं। क्या आपको इन दोनों के बीच अंतर को लेकर दुविधा है। यदि हां, तो आज हम आपको इस लेख के माध्यम से इन दोनों के बीच अंतर बताने जा रहे हैं। जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
क्या होता है Rat
Rat चूहे की प्रजाति है, जिसके कान छोटे और पूंछ लंबी होती है। Rat के पैर बड़े होते हैं और इनकी रफ्तार भी तेज होती है। इनका इतिहास 54 मिलियन साल पुराना बताया जाता है, जिनकी उत्पत्ति एशिया में हुई, जिसके बाद यह धीरे-धीरे पूरी दुनिया में फैल गए। वहीं, इनकी उम्र की बात करें तो वह तीन से पांच साल होती है। साथ ही यह बुद्धिमान भी होते हैं, जिन्हें प्रशिक्षित किया जा सकता है। हल्का से खतरा महसूस होने पर ही यह तेजी से अपनी जान बचाते हुए भागते हैं। आपको यह भी बता दें कि रैट दो प्रकार के होते हैं, जिसमें काला रैट और भूरा रैट शामिल है। आमतौर पर रैट का वजन 120 से 150 ग्राम का होता है, लेकिन कुछ जंगली रैट 500 ग्राम तक के होते हैं।
क्या होता है Mouse
Mouse भी चूहे की प्रजाति है। इनके पैर छोटे होने के साथ पूंछ पर बाल नहीं होते हैं। साथ ही इनके कान भी बड़े होते हैं। इनका जीवनकाल दो से तीन साल होता है। वहीं, माउस को लोग घरों में भी पालते हैं। इनका व्यवहार रैट से अलग होता है। यह नई चीजों को एक्सप्लोर करने के लिए अक्सर उछल-कूद करते रहते हैं।
Rat और Mouse में प्रमुख अंतर
-Rat के कान छोटे होते हैं, जबकि Mouse के कान बड़े होते हैं।
-Rat के पैर बड़े होते हैं, जबकि Mouse के पैरे छोटे होते हैं।
-Rat की पूंछ लंबी और बालों से भरी होती है, जबकि Mouse की पूंछ छोटी होती है। साथ ही इसकी पूंछ पर बाल नहीं होते हैं।
-Rat बहुत सावधानी से रहते हैं, जबकि Mouse व्यवहार में बहुत चंचल होते हैं। ऐसे में ये उछल-कूद करते रहते हैं।
-Rat को लोग घरों में नहीं पालते, यह घरों से बाहर गड्ढों में रहते हैं, जबकि Mouse को लोग घरों में पालते हैं। यह आमतौर पर किसी छेद में अपने रहने के लिए जगह बनाते हैं।
हम उम्मीद करते हैं कि आप रैट और माउस में अंतर समझ गए होंगे। इसी तरह अन्य चीजों में अंतर समझने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.