This is an archived article last updated on Jun 23, 2025. The information may be outdated.

भारत का पहला Airport कौन-सा है, यहां देखें जवाब

Last Updated: Jun 23, 2025, 16:55 IST

हवाई यात्रा परिवहन के क्षेत्र में सबसे तेज और सुगम यात्रा मानी जाती है। हजारों किलोमीटर का सफर सिर्फ कुछ घंटों में ही पूरा हो जाता है। यात्रा के लिए एयरपोर्ट महत्त्वपूर्ण स्थान हैं, जहां से विमान उड़ान भरते और खत्म करते हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि भारत का पहला एयरपोर्ट कौन-सा है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

भारत का पहला हवाई अड्डा
भारत का पहला हवाई अड्डा

वर्तमान में हवाई यात्रा सबसे सुगम यात्राओं में शामिल है। कई हजारों की किलोमीटर की दूरी सिर्फ कुछ घंटों में ही पूरी हो जाती है। इन यात्राओं की शुरुआत चकाचौंध से भरपूर हवाई अड्डों से शुरू होती है।

हालांकि, एक समय था, जब मौजूदा समय की तरह बड़े-बड़े हवाई अड्डे नहीं हुआ करते थे, बल्कि सिर्फ हवाई पट्टियों का इस्तेमाल हुआ करता था। समय के साथ यात्रियों की सुविधा को देखते हुए हवाई अड्डों का विकास हुआ और देश को नए हवाई अड्डे भी मिले।

हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत का पहला हवाई अड्डा कौन-सा है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

भारत में कुल कितने हवाई अड्डे हैं

वर्तमान में भारत में कुल 487 हवाई अड्डे व हवाई पट्टियां शामिल हैं। इनमें 30 से अधिक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, करीब 10 सीमा शुल्क हवाई अड्डे, 100 से अधिक घरेलू हवाई अड्डे, 20 से अधिक रक्षा हवाई अड्डे व अन्य हवाई पट्टियां शामिल हैं।

किस राज्य में है सबसे पहला हवाई अड्डा

भारत का सबसे पहला हवाई अड्डा महाराष्ट्र राज्य में स्थित है।  

भारत का सबसे पहला हवाई अड्डा कौन-सा है

भारत के सबसे पहले हवाई अड्डे की बात करें, तो यह महाराष्ट्र में जुहू एयरड्रोम है।

कब हुई थी स्थापना

जुहू एयरड्रोम हवाई अड्डे की स्थापना 1928 में विलेपार्ले एविएशन क्लब के रूप में की गई थी। यह भारत का पहला नागरिक हवाई अड्डा था। 

कब भरी गई पहली उड़ान

जुहू एयरड्रोम पर पहली ऐतिहासिक उड़ान 15 अक्टूबर, 1932 को भरी गई थी। उस समय जे.आर.डी टाटा ने कराची से लेकर जुहू एयरड्रोम तक पहली उड़ान भरी थी। इस उड़ान से टाटा एयरलाइंस की नींव पड़ी थी, जो कि आगे चलकर एयर इंडिया बनी।

क्या वर्तमान में चालू है एयरपोर्ट ?

अब सवाल है कि भारत का पहला एयरपोर्ट क्या वर्तमान में चालू है, तो इसका जवाब हां है। हालांकि, यह मुख्य रूप से विमानन, हेलीकॉप्टर और पायलटों के प्रशिक्षण के लिए उपयोग किया जाता है।

ऐसे में यहां अब किसी भी प्रकार की कमर्शियल उड़ान चालू नहीं है। आपको बता दें कि कुछ जगहों पर इलाहबाद एयरपोर्ट को सबसे पहला एयरपोर्ट बताया जाता है, जो कि 1919 में बनाया गया था, लेकिन जुहू एयरपोर्ट को आधिकारिक तौर पर सबसे पहला एयरपोर्ट माना जाता है।

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंःदुनिया का पहला रेलवे स्टेशन कौन-सा है, यहां जानें




Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 23, 2025, 16:55 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News