घर, कार, और ऑफिस के AC अब इतने कूलिंग टेम्परेचर के नीचे नहीं चलेंगे, सरकार ने सेट की लिमिट
देशभर में पड़ रही प्रचंड गर्मी और रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची बिजली की मांग को देखते हुए, केंद्र सरकार ने एयर कंडीशनर (AC) के उपयोग को लेकर नया नियम लागू करने का फैसला किया है। अब भारत में सभी एयर कंडीशनर केवल 20°C से 28°C के बीच ही ऑपरेट कर सकेंगे। ऊर्जा मंत्रालय के अधिकारी पंकज अग्रवाल के अनुसार, AC से करीब 50 गीगावॉट बिजली की खपत होती है, जो देश की कुल बिजली मांग का लगभग 20% है।
AC Temperature Rule 2025: भारत में इन दिनों एसी (AC) का तापमान सुर्खियों में है, क्योंकि सरकार ने इसके इस्तेमाल को लेकर नई सीमा निर्धारित कर दी है। देशभर में पड़ रही प्रचंड गर्मी और रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची बिजली की मांग को देखते हुए, केंद्र सरकार ने एयर कंडीशनर (AC) के उपयोग को लेकर नया नियम लागू करने का फैसला किया है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हाल ही में घोषणा की कि अब भारत में सभी एयर कंडीशनर केवल 20°C से 28°C के बीच ही ऑपरेट कर सकेंगे। यह पहल ऊर्जा की बचत, बिजली की अधिक खपत पर नियंत्रण और जलवायु-अनुकूल उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की जा रही है।
मंत्री खट्टर ने कहा, "AC मानकों को लेकर एक नई व्यवस्था जल्द लागू की जा रही है, जिसमें तापमान को 20°C से 28°C के बीच मानकीकृत किया जाएगा। यानी अब AC को 20°C से नीचे या 28°C से ऊपर सेट नहीं किया जा सकेगा।"
नाम Black Box लेकिन रंग अलग, हर फ्लाइट में क्यों होता है जरुरी? जानिए इसकी पूरी डिटेल्स
क्या है नया AC Temperature नियम 2025?
न्यूनतम कूलिंग तापमान: 20 डिग्री सेल्सियस
अधिकतम हीटिंग तापमान: 28 डिग्री सेल्सियस
क्यों लाया गया नया नियम?
दरअसल अभी तक AC का तापमान कुछ मामलों में 16°C तक कम किया जा सकता था और 30°C तक बढ़ाया जा सकता था। नया नियम लागू होने के बाद AC का तापमान केवल 20°C से 28°C के बीच सेट किया जा सकेगा। इससे बिजली की अत्यधिक खपत पर रोक लगेगी और नेशनल पावर लोड को संतुलित किया जा सकेगा।
AC टेम्परेचर मानक क्यों है ज़रूरी?
गर्मियों में अधिकतर लोग AC का तापमान बहुत कम (16°C तक) कर देते हैं जिससे बिजली की खपत तेजी से बढ़ जाती है। ऊर्जा मंत्रालय के अधिकारी पंकज अग्रवाल के अनुसार, AC से करीब 50 गीगावॉट बिजली की खपत होती है, जो देश की कुल बिजली मांग का लगभग 20% है।
यह नियम किन स्थानों पर होगा लागू?
- डोमेस्टिक यूज़ (Residential Homes)
- कमर्शियल बिल्डिंग (Commercial Buildings)
- कार्यालय और रिटेल आउटलेट्स (Offices & Retail Stores)
- वाहनों के AC सिस्टम (Automobiles) – BEE के कम्फर्ट मानकों के अनुसार
सरकार द्वारा सुझाया गया आइडियल Temperature :
- घरों और कारों में: 24°C
- वाणिज्यिक स्थानों में: 24°C से 25°C
(यह 2020 के BEE गाइडलाइंस के अनुसार है।)
अन्य देशों में क्या हैं नियम? (Global Comparison)
दुनिया के कई देशों में ऊर्जा की बचत और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एयर कंडीशनर (AC) के तापमान को लेकर विशेष नियम बनाए गए हैं। अमेरिका में आमतौर पर AC के लिए 25.5°C (78°F) का कूलिंग तापमान तय है. स्पेन ने अपने नियमों में कूलिंग के लिए न्यूनतम तापमान 27°C और हीटिंग के लिए अधिकतम 19°C निर्धारित किया है। चीन में न्यूनतम कूलिंग तापमान 26°C रखा गया है, वहीं जापान ने यह सीमा 28°C तय की है।
यह पहली बार है जब भारत में AC उपयोग के लिए तापमान मानक तय किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य है कि इससे ऊर्जा की बचत के साथ-साथ पर्यावरण पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़े। नियम के पालन को लेकर निगरानी की बात कही गई है, हालांकि सख्त प्रवर्तन (Enforcement) के तरीकों की विस्तृत जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।
RAC यात्रियों के लिए खुशखबरी, भारतीय रेलवे ने उठाया यह अहम कदम
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.