हवाई जहाज का रंग सफेद क्यों होता है? वजह जान चौंक जाएंगे आप
अगर आप हवाई जहाजों को गौर से देखें, तो आप पाएंगे कि ज्यादातर विमानों को रंग सफेद होता है खासकर उनके नीचे का हिस्सा। क्या आप जानते हैं इसके पीछे की वजह क्या है। दरअसल इसके पीछे एक बड़ी वजह है, जो विमान के लिए बेहद ही जरूरी है। आज हम आपको बताएंगे कि विमानों का रंग सफेद क्यों होता है और यह किस लहजे में हवाई जहाज के लिए फायदेमंद है।
हवाई जहाज तो हम सभी ने देखा होगा, किसी ने अपने छट से, किसी ने हवाई अड्डे से और हम से से कई लोग तो हवाई जहाज पर बैठे भी होंगे। लेकिन, क्या आपने हवाई जहाज में कुछ कॉमन पाया है। अगर आप ध्यान से देखें तो पाएंगे कि ज्यादातर पैसेंजर हवाई जहाजों का रंग सफेद होता है खासकर उनके नीचे का हिस्सा। क्या आपके दिमाग में कभी ये बात आई कि ऐसा क्यों होता है। हवाई जहाज ट्रेनों की तरह रंग बिरंगे क्यों नहीं होते हैं? अगर आपके दिमाग में कभी भी ये सवाल आया होगा, तो आज हम आपको इसका जवाब देंगे।
हवाई जहाज चाहे कि भी कंपनी का हो लेकिन अधिकतर हवाई जहाजों का रंग सफेद ही होता है। हालांकि समय के साथ कुछ कंपनियां हवाई जहाज को पेंट कर देती हैं, लेकिन इसके बाद भी ज्यादातर हवाई जहाज सफेद रंग के ही होते हैं।
सफेद रंग के पीछे क्या है वजह?
ज्यादातर हवाई जहाज का रंग सफेद होने के पीछे यह होता है कि आसमान से विमान को आसानी से ट्रैक किया जा सके। दरअसल, सफेद रंग हवाई विमानों को आसमान में किसी अन्य रंग के तुलना में ज्यादा स्पष्ट तरीके से दिखाता है। यानी सफेद रंग हवाई जहाजों को उड़ान के दौरान आसानी से प्लेन को देखने में मदद करता है, जिसके कारण हम आसानी से उसे पहचान पाते हैं। वहीं सुरक्षा के लहजे में भी सफेद रंग कई परिस्थितियों में हवाई जहाज के लिए फायदेमंद है। यह जहाज को अलग-अलग परिस्थितियों में आसानी से देखने और पहचान करने योग्य बनाता है, जिससे जिससे दुर्घटनाओं के जोखिम को कम किया जा सकता है।
टेंपरेचर के हिसाब से समझिए
वहीं अगर टेंपरेचर के हिसाब से देखें तो सफेद रंग सूर्य की रोशनी को किसी अन्य किसी रंगों के मुकाबले ज्यादा अधिक तेजी से रिफ्लेक्ट करता है, जिससे विमानों का तापमान नियंत्रित रहता है। दरअसल विमानों के अंदर के तापमान को बनाए रखने के लिए खासकर के लंबी उड़ाने के वक्त हवाई जहाजों के तापमान को नियंत्रित रखना बेहद ही जरूरी है। सफेद सूर्य की रोशनी और गर्मी को परावर्तित करता है, जो गहरे रंगों की तुलना में विमान को अंदर से अधिक ठंडा रखने में मदद करता है। वहीं, अगर विमान का रंग गहरा होगा, जो वह ज्यादा गर्म एब्जॉर्ब करेगा, जिससे एयर कंडीशनिंग सिस्टम पर अधिक दबाव पड़ेगा और इससे ईंधन की खपत भी ज्यादा होगी।
रखरखाव और मरम्मत के हिसाब से समझिए
सफेद रंग विमान पर लगे खरोंच और धब्बों को स्पष्ट रूप से दिखाता है, जिससे समय पर उसकी मरम्मत हो जाती है। वहीं, अगर विमान का रंग गहरा होगा, तो वह विमान में लगे छोटी-मोटी चीजों को नजरअंदाज बना सकता है, जिससे विमान की स्थिति का अंदाजा लगाना मुश्किल हो सकता है।
Mahima Sharan, working as a sub-editor at Jagran Josh, has graduated with a Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC). She has more than 3 years of experience working in electronic and digital media. She writes on education, current affairs, and general knowledge. She has previously worked with 'Haribhoomi' and 'Network 10' as a content writer. She can be reached at mahima.sharan@jagrannewmedia.