This is an archived article last updated on Jul 28, 2023. The information may be outdated.

उत्तर प्रदेश में कितने एयरपोर्ट हैं, जानें

Last Updated: Jul 28, 2023, 16:51 IST

उत्तर प्रदेश भारत के सबसे प्रमुख राज्यों में से एक है, जो कि 2011 की जनसंख्या के मुताबिक, सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। यहां की संस्कृति और समृद्ध इतिहास इसे अन्य राज्यों से अलग बनाता है। यही वजह है कि भारत का यह राज्य भारतीय पर्यटन स्थलों में से एक है। उत्तर प्रदेश में कुल 5 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं, जिनमें कुछ निर्माणाधीन हैं। इस लेख के माध्यम से हम उत्तर प्रदेश के प्रमुख एयरपोर्ट के बारे में जानेंगे। 

उत्तर प्रदेश में कुल एयरपोर्ट
उत्तर प्रदेश में कुल एयरपोर्ट

यातायात के साधनों में हवाई यात्रा सबसे तेज और सुविधाजनक है। इसके माध्यम से कई दिनों का सफर सिर्फ कुछ ही घंटों में किया जा सकता है। यही वजह है कि लोग समय की बचत के लिए भी हवाई यात्रा का उपयोग करते हैं।

भारत के मैदानों से लेकर पहाड़ों में एयरपोर्ट बने हुए हैं। हालांकि, क्या आपको पता है कि भारत के उत्तर में स्थित उत्तर प्रदेश राज्य में कितने एयरपोर्ट हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 


 

उत्तर प्रदेश भारत के प्रमुख राज्यों में से एक है। भारत का यह राज्य अपनी संस्कृति, परंपराएं, जीवनशैली, वेशभूषा और खान-पान के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। भारत में जब भी पर्यटन स्थलों की बात होती है, तो यह लिस्ट उत्तर प्रदेश के पर्यटन स्थलों को जोड़े बिना पूरी नहीं होती है। यह भारत का एकमात्र ऐसा राज्य है, जिसमें सबसे अधिक यानि 75 जिले हैं। 

भारत में कुल कितने हवाई अड्डे हैं

भारत में कमर्शियल उड़ानों वाले 123 हवाई अड्डे हैं, जिनमें से कुछ नागरिक और सेना उपयोग वाले हैं। देश में कुल 486 हवाई अड्डे, हवाई पट्टियां, फ्लाइंग स्कूल और सैन्य अड्डे उपलब्ध हैं। 

इस लेख के माध्यम से हम उत्तर प्रदेश के सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के बारे में जानेंगे। 

संख्या

        हवाई अड्डे का नाम

जगह

1.

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (अमौसी हवाई अड्डा)

लखनऊ

2.

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (बाबतपुर हवाई अड्डा)

वाराणसी

3.

बमरौली हवाई अड्डा

प्रयागराज

4.

चकेरी हवाई अड्डा

कानपुर

5.

सिविल हवाई अड्डा

कानपुर

6.

खेरिया हवाई अड्डा

आगरा

7.

सरवस हवाई अड्डा

सहारनपुर

8.

हिंडन हवाई अड्डा

गाजियाबाद

9.

फैजाबाद हवाई अड्डा

फैजाबाद

10.

जेवर हवाई अड्डा (निर्माणाधीन)

गौतमबुद्धनगर

11.

ललितपुर हवाई अड्डा

ललितपुर

12.

झांसी हवाई अड्डा

झांसी

13.

गोरखपुर हवाई अड्डा

गोरखपुर

14.

ताज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

ग्रेटर नोएडा

15.

आईआईटी कानपुर (कल्याणपुर हवाई अड्डा)

कानपुर

16.

बरेली हवाई अड्डा

बरेली

17.

बी.आर अम्बेडकर हवाई अड्डा

मेरठ

18.

कुशीनगर हवाई अड्डा (प्रस्तावित)

कुशीनगर

 

'Airport Authority of India' भारत में नागरिक उड्डयन बुनियादी ढांचे के विकास के लिए जिम्मेदार है। भारत में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) देश के आंतरिक और बाहरी हवाई यातायात की निगरानी और विनियमन करता है।

ऊपर दिए गए हवाई अड्डों के अलावा उत्तर प्रदेश में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विमानन अकादमी, रायबरेली के फुरसतगंज में स्थित है। आदित्य बिड़ला समूह ने सोनभद्र (म्योरपुर) में एक निजी हवाई अड्डा विकसित किया है।

उल्लेखनीय है कि राज्य में परिवहन के साधनों में सड़क परिवहन आज भी सबसे लोकप्रिय सड़क है। यही वजह है कि उत्तर प्रदेश परिवहन के माध्यम से लाखों यात्री सफर करते हैं।

पढ़ेंः भारत में किस शहर को कहा जाता है ‘मंदिरों का शहर’, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jul 28, 2023, 16:49 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News