Diwali Chhath Puja Special Trains: दिवाली, छठ-पूजा पर यूपी, बिहार के लिए खास इंतजाम, रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें, देखें रूट और टाइमिंग
Diwali Chhath Puja Special Trains: आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए रेलवे ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। यात्रियों को वेटिंग टिकट और भीड़ की परेशानी से राहत देने के लिए भारतीय रेलवे ने कई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। प्रमुख रूट की स्पेशल ट्रेनों की पूरी डिटेल्स आप यहां देख सकते है।
Diwali Chhath Puja Special Trains 2026: दिवाली और छठ पूजा का त्योहार जैसे-जैसे करीब आ रहा है, वैसे-वैसे घर लौटने वाले यात्रियों की चिंता भी बढ़ने लगी है। खासकर दिल्ली, यूपी, बिहार और दूसरे राज्यों के बीच चलने वाली ट्रेनों में इस दौरान टिकट की मांग काफी बढ़ जाती है। यात्रियों को वेटिंग टिकट और भीड़ की परेशानी से राहत देने के लिए भारतीय रेलवे ने कई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।
इन ट्रेनों से उत्तर भारत के साथ-साथ पूर्वी और दक्षिण भारत के कई प्रमुख शहरों तक त्योहार में पहुंचना आसान होगा। रेलवे ने कुछ रूटों पर ट्रेनों के फेरे भी बढ़ाए हैं, ताकि त्योहार के दौरान ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को सीट मिल सके। चलिए जानते हैं कौन-कौन सी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी और उनका शेड्यूल क्या रहने वाला है।
कानपुर से बेंगलुरु के लिए स्पेशल ट्रेन
दक्षिण रेलवे ने कानपुर सेंट्रल और SMVT बेंगलुरु के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। ट्रेन नंबर 04131 कानपुर सेंट्रल से हर रविवार शाम 4:30 बजे रवाना होगी। इसकी शुरुआत 4 अक्टूबर से होगी।
वापसी में ट्रेन नंबर 04132 हर बुधवार सुबह 7:10 बजे SMVT बेंगलुरु से कानपुर के लिए चलेगी। यह सर्विस 7 अक्टूबर से शुरू होगी।
इस दौरान ट्रेन प्रयागराज, सतना, इटारसी, नागपुर, विजयवाड़ा, नेल्लोर, रेनिगुंटा, काटपाडी, जोलारपेट्टई और कृष्णराजपुरम जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।
वाराणसी-दिल्ली के बीच 50 फेरे
दिल्ली और पूर्वी यूपी के बीच त्योहारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए वाराणसी-दिल्ली-वाराणसी रिजर्व्ड स्पेशल एक्सप्रेस चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर 04209 वाराणसी से रात 10:15 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 1:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
यह ट्रेन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक चलेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04210 दिल्ली से शाम 6:50 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:50 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
यह ट्रेन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को 2 अक्टूबर से 28 नवंबर तक चलेगी। बताते चलें कि इस ट्रेन में AC 2-टियर, AC 3-टियर, स्लीपर और जनरल कोच उपलब्ध रहेंगे।
अयोध्या के लिए भी अतिरिक्त ट्रेन
वहीं अयोध्या जाने वाले यात्रियों और पूर्वांचल के लोगों के लिए अयोध्या कैंट-आनंद विहार टर्मिनल के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर 04213 और 04214 कुल 36 चक्कर लगाएंगी। अयोध्या कैंट से ट्रेन शाम 6:20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6:10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
चंडीगढ़ से पटना के लिए भी स्पेशल ट्रेन
बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने चंडीगढ़-पटना स्पेशल ट्रेन भी शुरू करने का फैसला किया है। ट्रेन नंबर 04512 और 04511 कुल 18 फेरे लगाएगी।
यह ट्रेन अंबाला कैंट, सहारनपुर, रुड़की, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, वाराणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा और दानापुर होते हुए पटना पहुंचेगी।
त्योहारों की भीड़ को देखते हुए बढ़ाई गई ट्रेने
दिवाली और छठ के समय बड़ी संख्या में लोग दिल्ली, मुंबई, पंजाब और दूसरे शहरों से अपने घरों की ओर लौटते हैं। ऐसे में रेलवे की ओर से इन अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन यात्रियों को नियमित ट्रेनों के अलावा एक और ऑप्शन देगा। यात्रियों को सलाह है कि टिकट बुक करने से पहले संबंधित ट्रेन का लेटेस्ट शेड्यूल जरूर देख लें।
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.