This is an archived article last updated on Feb 25, 2020. The information may be outdated.

सामान्य ज्ञान प्रश्न और उत्तर : भारत में राजभाषायें

Last Updated: Feb 25, 2020, 17:03 IST

भारतीय संविधान में कुछ भाषाओँ को राजभाषाओं का दर्जा दिया गया है.विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में इन राजभाषाओं पर आधारित प्रश्न हमेशा पूछे जाते हैं.इसलिए जागरण जोश ने राजभाषाओं पर आधारित 10 प्रश्नों का एक सेटबनाया है जो कि UPSC/PCS/SSC/CDS तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रतियोगियों की सहायता के लिए सहायक सिद्ध होगा.

GK Quiz Indian Polity
GK Quiz Indian Polity

यह लेख भारतीय संविधान में राजभाषाओं पर आधारित 10 प्रश्नों का एक सेट प्रस्तुत कर रहा है जो कि UPSC/PCS/SSC/CDS तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रतियोगियों की सहायता के लिए बनाया गया है. इस सेट में कठिन और सरल प्रश्नों को सम्मिलित किया गया है. हम उम्मीद करते है कि यह सेट आपकी सफलता में सहायक होगा.

1. वर्तमान में भारतीय संविधान में कितनी राजभाषाएं वर्णित हैं?

(a) 24

(b) 22

(c) 14

(d) 25

उत्तर b

व्याख्या: वर्तमान में भारतीय संविधान में 22 राजभाषाएं वर्णित हैं. वर्तमान में 22 राजभाषाएं इस प्रकार हैं; बंगाली, बोड़ो, डोगरी, गुजराती, हिन्दी, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मैथिली, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, ओड़िया, पंजाबी , संस्कृत, संथाली, सिन्धी, तमिल, तेलुगू, उर्दू और असमिया.

2. भारतीय संविधान में राजभाषाएं किस अनुसूची में वर्णित है?

(a) अनुसूची 5

(b) अनुसूची 6

(c) अनुसूची 7

(d) अनुसूची 8

उत्तर d

व्याख्या: भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में 22 भाषाएँ वर्णित हैं. इसमें मूल रूप से 14 भाषाएँ वर्णित थीं. वर्ष 2003 में मैथिलि, डोगरी,बोडो और संथाली भाषाओँ को आठवीं अनुसूची में जोड़ा गया था.

3. निम्न में से कौन सा कथन राजकीय भाषाओँ के सन्दर्भ में सही नही है?

(a) संविधान के भाग XVII में अनुच्छेद 343 से 351 राजभाषा से सम्बंधित हैं.

(b) जब तक राष्ट्रपति कोई अन्यथा व्यवस्था ना दे उच्चतम् न्यायालय के कार्य अंग्रेजी में होंगे

(c) राजभाषा अधिनियम को 1963 में पास किया गया था

(d) देवनागरी लिपि में लिखी जाने वाली हिंदी संघ की भाषा है.

उत्तर b

व्याख्या: जब तक संसद कोई अन्यथा व्यवस्था ना दे उच्चतम् न्यायालय और उच्च न्यायालय के कार्य अंग्रेजी भाषा में ही होंगे.

4. निम्न में से कौन सा अनुच्छेद सुमेलित नही है?

(a) अनुच्छेद 343: संघ की राजभाषा

(b) अनुच्छेद 344: राजभाषा पर संसदीय समिति एवं आयोग

(c) अनुच्छेद 345:राज्य की राजभाषा

(d) अनुच्छेद 351: उच्चतम् न्यायालय और उच्च न्यायालय के लिए राजभाषा

उत्तर d

व्याख्या: अनुच्छेद 351 का सम्बन्ध हिंदी भाषा के विकास के लिए विनिर्देश से है न कि उच्चतम् न्यायालय और उच्च नयायालय के लिए राजभाषा से.

5. निम्न में से किसे यह अधिकार है कि वह हिंदी अथवा किसी अन्य भाषा को उच्च न्यायालय की कार्यवाही की भाषा का दर्जा दे सके.

(a) संसद का कोई भी सदन

(b) किसी राज्य का राज्यपाल

(c) राज्यपाल ऐसा कर सकता है लेकिन उसे राष्ट्रपति की पूर्व अनुमति लेनी होगी

(d) सुप्रीम कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश

उत्तर c

व्याख्या: किसी राज्य का राज्यपाल; राष्ट्रपति की पूर्व अनुमति से हिंदी अथवा किसी अन्य भाषा को उच्च न्यायालय की कार्यवाही की भाषा का दर्जा दे सकता है.

6. यदि किसी व्यक्ति को उच्चतम न्यायालय में कोई जनहित याचिका लगानी हो तो याचिका किस भाषा में लिखी जानी चाहिए?

(a) 22 भाषाओँ में से किसी भी भाषा में

(b) याचिकाकर्ता अपनी मातृ भाषा में

(c) केवल अंग्रेजी में

(d) हिंदी या अंगेजी में

उत्तर c

व्याख्या: संसद ने उच्चतम न्यायालय में हिंदी के प्रयोग के लिए कोई व्यवस्था नही की है. अतः उच्चतम न्यायालय केवल उन्ही याचिकाओं के सुनता है जो कि अंग्रेजी में हों.

7. निम्न में से कौन सुमेलित है ?

   राज्य                     राज्य भाषा

(a) आन्ध्र प्रदेश                 तेलुगू

(b) केरल                            तमिल

(c) गोवा                            अंग्रेजी

(d) जम्मू & कश्मीर       कश्मीरी  

उत्तर a

व्याख्या: केवल आन्ध्र प्रदेश की राजकीय भाषा तेलुगू सुमेलित है, इसके अलावा अन्य विकल्पों में लिखी गयी भाषा सुमेलित नही है.

8. अरुणाचल प्रदेश में कौन सी मुख्य क्षेत्रीय भाषा है?

(a) असमिया

(b) बोडो

(c) अंग्रेजी

(d) डोगरी

उत्तर c

व्याख्या: मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में राज्य की मुख्य क्षेत्रीय भाषा अंग्रेजी है.

9. ‘डोगरी’ भाषा भारत के किस राज्य क्षेत्र में बोली जाती है?

(a) जम्मू और कश्मीर प्रान्त

(b) पुदुचेरी

(c) अंदमान एवं निकोबार द्वीप समूह

(d) नागालैंड

उत्तर a

व्याख्या: 'डोगरी' भारत के जम्मू और कश्मीर प्रान्त में बोली जाने वाली एक भाषा है. वर्ष 2003 में इसे 92 वें संविधान संशोधन अधिनियम के द्वारा भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया था.

10. निम्न में से कौन सी भाषा भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में वर्णित नही है?

(a) नेपाली

(b) कश्मीरी

(c) सिन्धी

(d) अंग्रेजी

उत्तर d

व्याख्या: अंग्रेजी भाषा भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में वर्णित नही है. इसके अलावा प्रश्न में दी गयीं सभी भाषाएँ वर्णित हैं.

600+ भारतीय राजव्यवस्था क्विज

Hemant Singh is an academic writer with 7+ years of experience in research, teaching and content creation for competitive exams. He is a postgraduate in International
... Read More
First Published: Feb 25, 2020, 17:02 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News