This is an archived article last updated on Sep 6, 2024. The information may be outdated.

T20I में पॉवरप्ले में किस टीम ने बनाया है सबसे बड़ा टोटल? देखें यहां

Last Updated: Sep 6, 2024, 19:46 IST

T20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पॉवरप्ले (Powerplay) का सबसे बड़ा टोटल बना दिया है. ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में एक शानदार रिकॉर्ड बनाया. ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी ट्रैविस हेड ने 25 गेंदों में 80 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 5 छक्के शामिल थे. यहां हम इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में सबसे बड़े पॉवरप्ले टोटल की बात करने जा रहे है.

Highest Powerplay team totals in T20Is: टी20आई में पॉवरप्ले  के टॉप स्कोर
Highest Powerplay team totals in T20Is: टी20आई में पॉवरप्ले के टॉप स्कोर

Highest Team Score In Powerplay: क्रिकेट की दुनिया में टी20 क्रिकेट फॉर्मेट काफी पसंद किया जाता है, इस फॉर्मेट में बल्लेबाज पॉवरप्ले ओवर्स का पूरा फायदा उठाकर तेजी से रन बनाते है और विपक्षी टीम पर दबाव बनाने की कोशिश करती हैं. बता दें की इस फॉर्मेट में कई टीमों ने पॉवरप्ले  में आक्रामक खेल दिखाते हुए नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं. हाल ही में, ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में एक शानदार रिकॉर्ड बनाया.

ऑस्ट्रेलिया ने बनाया नया रिकॉर्ड:

ऑस्ट्रेलिया ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पॉवरप्ले  ओवर्स में सबसे अधिक रन बनाने का कीर्तिमान स्थापित किया है. एडिनबर्ग के ग्रेंज क्रिकेट क्लब में हुए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया. स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 154/9 का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 9.4 ओवर में 156/3 रन बनाकर मैच जीत लिया.

यह भी देखें:

T20 इंटरनेशनल के सबसे बड़े टीम स्कोर कौन से है? देखें पूरी लिस्ट

T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज कौन है? देखें पूरी लिस्ट

ट्रैविस हेड ने खेली तूफानी पारी:

ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी ट्रैविस हेड ने 25 गेंदों में 80 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 5 छक्के शामिल थे. ऑस्ट्रेलिया की पॉवरप्ले  में आक्रामकता बेमिसाल थी, जहाँ उन्होंने पहले छह ओवरों में रिकॉर्ड 113 रन बनाए, जो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा पॉवरप्ले  स्कोर है. 

टी20आई में पॉवरप्ले  के टॉप स्कोर:

स्कॉटलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने पॉवरप्ले  में धमाकेदार खेल दिखाकर छह ओवर में 113 रन बनाकर नया रिकॉर्ड कायम किया. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट फॉर्मेट के टॉप 7 पॉवरप्ले स्कोर यहां देख सकते है-

पॉवरप्ले स्कोर

टीम

बनाम

वेन्यू

वर्ष

113/1

ऑस्ट्रेलिया

स्कॉटलैंड

एडिंबरा

2024

102/0

दक्षिण अफ्रीका

वेस्ट इंडीज

सेंचुरियन

2023

98/4

वेस्ट इंडीज

श्रीलंका

कूलिज

2021

93/0

आयरलैंड

वेस्ट इंडीज

सेंट जॉर्ज

2020

92/1

वेस्ट इंडीज

अफगानिस्तान

ग्रोस आइलेट

2024

91/0

ऑस्ट्रेलिया

न्यूज़ीलैंड

ऑकलैंड

2018

91/0

नीदरलैंड

आयरलैंड

सिलहट

2014

91/2

वेस्ट इंडीज

बांग्लादेश

सिलहट

2018

90/0

मलेशिया

हांगकांग

कुआलालंपुर

2023

89/0

इंग्लैंड

दक्षिण अफ्रीका

वानखेड़े

2016

88/1

दक्षिण अफ्रीका

इंग्लैंड

जोहान्सबर्ग

2016

88/0

वेस्ट इंडीज

बांग्लादेश

मीरपुर

2018

87/0

वेस्ट इंडीज

इंग्लैंड

तारौबा

2023

86/1

न्यूज़ीलैंड

वेस्ट इंडीज

माउंट माउंगानुई

2018

86/2

वेस्ट इंडीज

दक्षिण अफ्रीका

जोहान्सबर्ग

2015

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Sep 6, 2024, 19:46 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News