This is an archived article last updated on Feb 3, 2025. The information may be outdated.

[Latest] T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज कौन है? देखें पूरी लिस्ट

Last Updated: Feb 3, 2025, 19:31 IST

T20 इंटरनेशनल फॉर्मेट क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में सबसे ज्यादा पसन्द किया जाता है. सीमित ओवेरों के इस फॉर्मेट में दुनिया के कई धाकड़ बल्लेबाजों ने सबसे तेज सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में कई भारतीय बल्लेबाज भी शामिल है. एस्टोनिया के बल्लेबाज साहिल चौहान (Sahil Chauhan) ने सिर्फ 27 गेंदों में शतक जड़कर टी20I क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. अभिषेक शर्मा ने 2 फरवरी 2025 में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए दूसरा सबसे तेज शतक जड़कर सुर्खियां बटोरीं.

T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट
T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट

T20 इंटरनेशनल फॉर्मेट क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में सबसे ज्यादा पसन्द किया जाता है. जहां बल्लेबाज अक्सर कम गेंदों पर ज्यादा रन बनाते है और दर्शकों का मनोरंजन करते है. इस फॉर्मेट में कम गेंदों पर शतक लगाने वाले कई बल्लेबाज है. T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में कई भारतीय बल्लेबाज भी शामिल है.

अभिषेक शर्मा ने 2 फरवरी 2025 में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए दूसरा सबसे तेज शतक जड़कर सुर्खियां बटोरीं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 37 गेंदों में शतक पूरा किया, जिसमें 10 छक्के और 5 चौके शामिल थे. भारतीय बल्लेबाजों में रोहित शर्मा का नाम सबसे ऊपर है. भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने भी इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है.

T20I में सबसे तेज शतक:

एस्टोनिया के बल्लेबाज साहिल चौहान (Sahil Chauhan) ने साइप्रस के खिलाफ सिर्फ 27 गेंदों में शतक जड़कर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया. साथ ही यह T20 इतिहास का भी सबसे तेज शतक है. चौहान की केवल 41 गेंदों पर नाबाद 144 रनों की पावर-हिटिंग पारी खेली. उन्होंने रिकॉर्ड तोड़ 18 छक्कों सहित 06 चौके जड़े. इससे पहले यहाँ रिकॉर्ड नामीबियाई क्रिकेटर जान निकोल लॉफ्टी-ईटन (Jan Nicol Loftie-Eaton) के नाम था जिन्होंने 33 गेंदों में शतक जड़ा था.

T20I में दूसरा सबसे तेज शतक:

नामीबियाई क्रिकेटर जान निकोल लॉफ्टी-ईटन (Jan Nicol Loftie-Eaton) ने केवल 33 गेंदों पर T20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक बनाकर क्रिकेट इतिहास रचा था. उन्होंने नेपाल के कुशल मल्ला द्वारा बनाए गए पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया था. लेकिन अब उनके रिकॉर्ड को साहिल ने तोड़ दिया है.

T20I में तीसरा सबसे तेज शतक:

T20 इंटरनेशनल में तीसरा सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड ज़िम्बाब्वे के सिकंदर रज़ा के नाम है. रज़ा ने गांबिया के खिलाफ 33 गेंदों में ताबड़तोड़ शतक जड़ा था. वहीं डेविड मिलर, अभिषेक शर्मा, रोहित शर्मा और एस विक्रमशेखरा सबसे तेज T20 शतक बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल है.

यह भी देखें:  T20 इंटरनेशनल के सबसे बड़े टीम स्कोर कौन से है? देखें पूरी लिस्ट

भारत के लिए टी20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी:

भारतीय बल्लेबाजों में रोहित शर्मा का नाम सबसे ऊपर है. भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने भी इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है.

खिलाड़ी

गेंदें

बनाम

वेन्यू

वर्ष

रोहित शर्मा

35

श्रीलंका

इंदौर

2017

अभिषेक शर्मा

37

इंग्लैंड

मुंबई

2025

संजू सैमसन

40

बांग्लादेश

हैदराबाद

2024

तिलक वर्मा

41

दक्षिण अफ्रीका

जोहान्सबर्ग

2024

सूर्यकुमार यादव

45

श्रीलंका

राजकोट

2023

T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज:

एस्टोनिया के बल्लेबाज साहिल चौहान ने साल 2024 में साइप्रस के खिलाफ सिर्फ 27 गेंदों में शतक जड़कर टी20I क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया था. नामीबियाई क्रिकेटर जान निकोल लॉफ्टी-ईटन (Jan Nicol Loftie-Eaton) ने केवल 33 गेंदों पर T20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक बनाकर क्रिकेट इतिहास रचा है. यहां आप पूरी लिस्ट देख सकते है.

                                                                 T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट

क्रम सं.

खिलाड़ी

गेंदें

मैच

बनाम 

तारीख

1

साहिल चौहान

27

एस्टोनिया बनाम साइप्रस

एपिस्कोपी

17/06/2024

2

जेन निकोल लॉफ्टी-ईटन

33

नामीबिया बनाम नेपाल

कीर्तिपुर

27/02/2024

3

सिकंदर रज़ा

33

ज़िम्बाब्वे बनाम गांबिया

नैरोबी (रूअराका)

23/10/2024

4

कुशल मल्ला

34

नेपाल बनाम मंगोलिया

हांगझोउ

27/09/2023

5

डेविड मिलर

35

दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश

पोटचेफस्ट्रूम

29/10/2017

6

रोहित शर्मा

35

भारत बनाम श्रीलंका

इंदौर

22/12/2017

7

सुधेश विक्रमसेकरा

35

चेक गणराज्य बनाम तुर्की

इलफोव काउंटी

30/08/2019

8

अभिषेक शर्मा

37

भारत बनाम इंग्लैंड

वानखेड़े

02/02/2025

9

सामी पेरियालवार

39

रोमानिया बनाम तुर्की

इलफोव काउंटी

29/08/2019

10

जीशान कुकिखेल

39

हंगरी बनाम ऑस्ट्रिया

लोअर ऑस्ट्रिया

05/06/2022

11

जॉनसन चार्ल्स

39

वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका

सेंचुरियन

26/03/2023

12

के. कडोवाकी-फ्लेमिंग

40

जापान बनाम दक्षिण कोरिया

सानो

15/10/2022

13

ओली हेयर्स

40

स्कॉटलैंड बनाम इटली

एडिनबर्ग

24/07/2023

14

संजू सैमसन

40

भारत बनाम बांग्लादेश

हैदराबाद

12/10/2024

15

फैसल खान

40

सऊदी अरब बनाम कंबोडिया

दोहा

25/11/2024

16

जॉर्ज मंसी

41

स्कॉटलैंड बनाम नीदरलैंड्स

डबलिन (मलाहाइड)

16/09/2019

17

शहरयार बट

41

बेल्जियम बनाम चेक गणराज्य

वालफरडांगे

29/08/2020

18

तिलक वर्मा

41

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका

जोहान्सबर्ग

15/11/2024

19

हजरतुल्लाह जजई

42

अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड

देहरादून

23/02/2019

20

लियाम लिविंगस्टोन

42

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान

नॉटिंघम

17/07/2021

21

जेपी कॉट्ज़े

43

नामीबिया बनाम बोत्सवाना

विंडहोक

20/08/2019

22

क्विंटन डी कॉक

43

दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज

सेंचुरियन

26/03/2023

23

जोश इंग्लिस

43

ऑस्ट्रेलिया बनाम स्कॉटलैंड

एडिनबर्ग

06/09/2024

24

अरित्र दत्ता

44

सिंगापुर बनाम जापान

बैंकॉक

11/02/2024

25

कुसल परेरा

44

श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड

नेल्सन

02/01/2025

26

रिचर्ड लेवी

45

दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड

हैमिल्टन

19/02/2012

27

सूर्यकुमार यादव

45

भारत बनाम श्रीलंका

राजकोट

07/01/2023

28

फाफ डु प्लेसिस

46

दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज

जोहान्सबर्ग

11/01/2015

29

केएल राहुल

46

भारत बनाम वेस्टइंडीज

लॉडरहिल

27/08/2016

30

ग्लेन फिलिप्स

46

न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज

माउंट माउंगानुई

29/11/2020

31

फ. डैमियाओ काउआना

46

मोज़ाम्बिक बनाम कैमरून

रवांडा

03/11/2021

32

डेविड मिलर

46

दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत

गुवाहाटी

02/10/2022

33

अभिषेक शर्मा

46

भारत बनाम ज़िम्बाब्वे

हरारे

07/07/2024

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Feb 3, 2025, 19:31 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News