UP RO ARO Vacancy 2026: यूपी समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन करें

Last Updated: Oct 26, 2026, 13:52 IST

UP RO ARO Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के 501 पदों पर भर्ती 2026 नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया नीचे लेख में दिए लिंक से कर सकते हैं। 

UP RO ARO Vacancy 2026: यूपी समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन करें
UP RO ARO Vacancy 2026: यूपी समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन करें

UP RO ARO Vacancy 2026: विज्ञापन संख्या A-4/E-1/ 2026 के अंतर्गत RO/ ARO के 501 पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यूपीपीएससी ने ऑफिशियल नोटिफिकेशन 26 अक्टूबर, 2026 को जारी किया है। चयन प्रक्रिया RO/ ARO परीक्षा 2026 के तहत की जाएगी। आवदेन 26 अक्टूबर से शुरू होकर 26 नवंबर, 2026 तक जारी रहेगी। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। 

UPPSC RO ARO Notification 2026: नोटिफिकेशन 

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा RO/ ARO भर्ती का नोटिफिकेशन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी किया गया है। आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, सैलरी सहित अन्य डिटेल्स जानने के लिए उम्मीदवारों को अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है। 

यूपी RO/ ARO भर्ती 2026 

नोटिफिकेशन पीडीएफ 

UP RO ARO Recruitment 2026: हाइलाइट्स 

यूपी RO और ARO भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 26 अक्टूबर, 2026 से शुरू किए जा रहे हैं। उम्मीदवार नीचे दिए टेबल में अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स देख सकते हैं:

भर्ती प्राधिकरण 

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) 

विज्ञापन संख्या 

A-4/E-1/ 2026 

पदों की संख्या 

501 

पद का नाम 

समीक्षा अधिकारी (RO)

सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO)

वेतनमान 

लेवल 5 से लेवल 8 

ऑनलाइन आवेदन तिथि 

26 अक्टूबर से 26 नवंबर, 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

uppsc.up.nic.in 

UP RO ARO Recruitment 2026: पात्रता मानदंड 

उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से ग्रेजुएशन किया होना चाहिए। इसके साथ उम्मीदवारों के पास पद के अनुसार मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर एप्लीकेशन में O लेवल सर्टिफिकेट और टाइपिंग का ज्ञान होना चाहिए। 

आयु सीमा - कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।

UPPSC UP RO ARO Vacancy 2026: रिक्त पदों की संख्या 

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार समीक्षा अधिकारी के 92 पद और सहायक समीक्षा अधिकारी के 267 पदों पर भर्ती निकाली गई है। उम्मीदवार विभागों में निकाले गए पदों का विवरण नीचे दिए टेबल में देख सकते हैं:

विभाग पदों का विवरण संख्या
उत्तर प्रदेश सचिवालय समीक्षा अधिकारी 92
उत्तर प्रदेश सचिवालय सहायक समीक्षा अधिकारी 267
उत्तर प्रदेश सचिवालय कुल 359
राजस्व परिषद RO/ARO 69
शुरुआती अधियाचन का कुल योग — 428
प्रस्तावित कुल भर्ती RO और ARO 502

UP RO ARO Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया 

उम्मीदवारों का सिलेक्शन निम्नलिखित चयन प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा:

  • प्रीलिम्स परीक्षा 
  • मुख्य परीक्षा
  • टाइपिंग टेस्ट 
  • कंप्यूटर दक्षता परीक्षण
  • मेडिकल टेस्ट 

 UP Principal Salary 2026: यूपी प्रिंसिपल की इन हैंड सैलरी, पे स्केल, भत्ते एवं सुविधाएं जाने

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Oct 26, 2026, 13:52 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News