This is an archived article last updated on Feb 12, 2024. The information may be outdated.

T20I में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज कौन है? देखें पूरी लिस्ट

Last Updated: Feb 12, 2024, 11:44 IST

क्रिकेट में T20 फॉर्मेट को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है, दर्शक इस फॉर्मेट में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी को देखना पसंद करते है. इस लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में शतक लगाना अपने आप में किसी बल्लेबाज के लिए बड़ी उपलब्धि होती है. चलिए देखते है किन बल्लेबाजों ने इस फॉर्मेट में शतक जड़ा है.  

रोहित के नाम सर्वाधिक शतक
रोहित के नाम सर्वाधिक शतक

क्रिकेट में T20 फॉर्मेट को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है, दर्शक इस फॉर्मेट में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी को देखना पसंद करते है. इस लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में शतक लगाना अपने आप में किसी बल्लेबाज के लिए बड़ी उपलब्धि होती है. 

T20 इंटरनेशनल मैंचों में दुनिया के कई बल्लेबाजों ने शतक जड़ा है. T20 इंटरनेशनल में भारत के बल्लेबाजों का भी दबदबा देखने को मिलता है जिसमें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव का नाम सबसे ऊपर आता है. चलिए देखते है किन बल्लेबाजों ने इस फॉर्मेट में शतक जड़ा है. 

रोहित और मैक्स के नाम सर्वाधिक शतक:

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने T20 इंटरनेशनल में अपना पांचवां शतक जड़ दिया है. भारतीय कप्तान बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे और अंतिम T20 मैच में यह शतक जड़ा था. रोहित ने 69 गेंदों में धमाकेदार 121 रनों की शतकीय पारी खेली जिसमें उन्होंने 11 चौके ओर 8 छक्के लगाये.

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल अपना पांचवां T20 इंटरनेशनल शतक वेस्टइंडीज़ के खिलाफ जड़ा है. मैक्सवेल ने सभी शतक नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए जड़े है. मैक्सवेल का 120* रन T20I में वेस्टइंडीज के खिलाफ सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भी है.

 

यह भी देखें: ICC T20 World Cup 2024: सभी 20 टीमों के नाम आये समाने, शेड्यूल, फॉर्मेट, और वेन्यू डिटेल्स यहां देखें

सूर्या के नाम चार शतक:

T20 इंटरनेशनल में 4 शतकों की बात करें तो यह रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव के नाम है. दिसंबर 2023 में जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ T20I में सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 55 गेंदों पर शतक बनाकर T20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक शतकों की बराबरी की. सूर्यकुमार यादव ने सभी चार शतक पिछले दो वर्षों में जड़े हैं और उनमें से प्रत्येक एक अलग देश में बनाए गए हैं. उन्होंने इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, भारत और दक्षिण अफ्रीका में एक-एक शतक लगाये है. 

साल 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ अपने T20I डेब्यू के बाद से, सूर्यकुमार यादव ने इस प्रारूप में कमाल ही किया है. सूर्या ने पहले दो T20I शतक 2022 में जड़ें थे.

बाबर तीसरे स्थान पर:

चेक गणराज्य के सबावून डेविज़ी, न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो और पाकिस्तान के बाबर आज़म T20I क्रिकेट में सर्वाधिक शतकों के मामले में तीसरे स्थान पर हैं. तीनों क्रिकेटरों के नाम T20I फॉर्मेट में तीन-तीन शतक दर्ज हैं. 

T20I क्रिकेट में सर्वाधिक शतकों की लिस्ट:

                      T20I क्रिकेट में सर्वाधिक शतक

खिलाड़ी

अवधि

मैच

पारी

शतक

ग्लेन मैक्सवेल

2012-2024

102

94

5

रोहित शर्मा

2007-2024

151

143

5

सूर्यकुमार यादव

2021-2023

60

57

4

सबावून डेविसी

2019-2023

31

31

3

कॉलिन मुनरो

2012-2020

65

62

3

बाबर आजम

2016-2023

109

103

3

मुहम्मद वसीम

2021-2023

41

41

2

एविन लुईस

2016-2022

53

52

2

जॉर्ज मुन्से

2015-2023

62

60

2

ग्लेन फिलिप्स

2017-2023

63

56

2

ग्लेन मैक्सवेल के पांच शतक:

ग्लेन मैक्सवेल वर्तमान में T20I क्रिकेट में सर्वाधिक शतकों के रिकॉर्ड में संयुक्त रूप से रोहित के साथ पहले नंबर पर है. 'द बिग शो' के नाम से मशहूर ग्लेन मैक्सवेल ने 2016 में ऑस्ट्रेलिया के श्रीलंका दौरे के पहले मैच के दौरान पल्लेकेले में अपना पहला T20I शतक जड़ा था. मैक्सवेल ने सिर्फ 65 गेंदों पर नाबाद 145 रन बनाए थे. 

यह भी पढ़ें:

किन संघर्षों से गुजरे है रिंकू सिंह, पढ़ें 'सिक्सर किंग' की अनकही कहानी

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Feb 12, 2024, 11:44 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News