This is an archived article last updated on Dec 24, 2023. The information may be outdated.

T20I में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज कौन है? देखें पूरी लिस्ट

Last Updated: Dec 24, 2023, 01:48 IST

Most Sixes In T20I Cricket: T20 इंटरनेशनल क्रिकेट सबसे अधिक पसंद किये जाने वाले फॉर्मेट में से एक है, इस फॉर्मेट में क्रिकेट प्रेमी ज्यादातर बल्लेबाजी देखना पसंद करते है. क्रिकेट की दुनिया में इस फॉर्मेट में कई दिग्गज खिलाड़ी देखने को मिले है. जिनमें वेस्ट इंडीज़ के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम सबसे पहले लिया जाता था लेकिन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा उन्हें अब काफी पीछे छोड़ दिया है.

टॉप 10 में तीन भारतीय शामिल
टॉप 10 में तीन भारतीय शामिल

Most Sixes In T20I Cricket: T20 इंटरनेशनल क्रिकेट सबसे अधिक पसंद किये जाने वाले फॉर्मेट में से एक है, इस फॉर्मेट में क्रिकेट प्रेमी ज्यादातर बल्लेबाजी देखना पसंद करते है. T20 क्रिकेट खासकर बल्लेबाजों द्वारा लगाये जाने वाले छक्को के लिए याद किया जाता है. 

क्रिकेट की दुनिया में इस फॉर्मेट में कई दिग्गज खिलाड़ी देखने को मिले है. जिनमें वेस्ट इंडीज़ के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम सबसे पहले लिया जाता था लेकिन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा उन्हें अब काफी पीछे छोड़ दिया है. इस लिस्ट में मार्टिन गुप्टिल, फिंच और सूर्यकुमार यादव जैसे बल्लेबाज शामिल है.  

रोहित ने लगाये है सर्वाधिक छक्के: 

T20 इंटरनेशनल की बात करें तो रोहित शर्मा ने सर्वाधिक शतक लगाये है. उन्होंने T20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में अभी तक 182 छक्के लगाये है. उसके बाद न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल का नाम आता है जिन्होंने अपने T20I करियर में 173 छक्के जड़े है. 

टॉप 10 में तीन भारतीय शामिल:

सर्वाधिक छक्के लगाने वाले दुनिया के टॉप 10 बल्लेबाजों में तीन भारतीय क्रिकेटर शामिल है. इस लिस्ट में रोहित के अलावा इस लिस्ट में भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली और T20 के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का नाम शामिल है. विराट ने कुल 117 छक्के लगाये है. वहीं स्काई के नाम से मशहूर सूर्यकुमार के नाम 123 छक्के दर्ज है. 

यह भी देखें: T20I में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज कौन है? देखें पूरी लिस्ट

T20I में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज:

T20I में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में रोहित शर्मा टॉप पर है. क्रिस गेल ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 124 छक्के लगाए हैं. न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल (173) और ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच (125) के साथ चौथे स्थान पर हैं. 

                                                                                T20I में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
रैंक खिलाड़ी      अवधि  मैच     पारी    4s   6s    
1 रोहित शर्मा (भारत) 2007-2022 148 140  348 182  
2 मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड)  2009-2022   122  118  309  173  
3 आरोन फिंच  (ऑस्ट्रेलिया)   2011-2022   103  103   309  125   
4 क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)   2006-2021    79  75   158  124 
5 सूर्यकुमार यादव (भारत)   2021-2023   60   57  192  123  
6 पॉल रॉबर्ट स्टर्लिंग (आयरलैंड)   2009-2023 134    133 399  123   
7 जोस बटलर (इंग्लैंड)   2011-2023  112  103   255  120  
8  इयोन मोर्गन (इंग्लैंड)   2009-2022  115  107   186  120  
9
विराट कोहली (भारत) 
2010-2022   115  107   356  117 
10 ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया)  2012-2023     100 92   185  115 
11 एविन लुईस (वेस्टइंडीज)  2016-2022  53    52 108  111
12 डेविड मिलर (दक्षिण अफ्रीका)  2010-2023   116    101  150  109
13 कॉलिन मुनरो (न्यूजीलैंड)  2012-2020    65 62   132  107 
14 निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज)  2016-2023   83     75  124 105 
15 डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया) 2009-2022   99   99    295 105 
16 मुहम्मद वसीम (यूएई)  2021-2023      41 41  125  100 
17 केएल राहुल (भारत)  2016-2022   72  68   191  99 
18 कीरोन पोलार्ड (वेस्टइंडीज)  2008-2022    101  83    94  99
19 मोहम्मद नबी (अफगानिस्तान)    2010-2023  109   101  125  93  
20 वीरनदीप सिंह (मलेशिया)    2019-2023  67   66    171  91
21 ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड)   2005-2015   71  70   199  91 
22
नजीबुल्लाह जादरान (अफगानिस्तान) 
2012-2023   94  84   115  91    
Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Dec 24, 2023, 01:47 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News