This is an archived article last updated on Sep 9, 2024. The information may be outdated.

Ind vs Ban: ऋषभ पंत और राहुल के साथ Test टीम में किसे मिला मौका, कौन हुआ बाहर, देखें यहां

Last Updated: Sep 9, 2024, 23:44 IST

India Bangladesh Test series: भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज़ के लिए टीम का ऐलान हो गया है, जिसमें ऋषभ पंत और के. एल. राहुल की वापसी हुई है. यश दयाल को पहली बार टीम में शामिल किया गया है, जबकि अनुभवी गेंदबाज़ मोहम्मद शमी इस बार बाहर हैं, क्योंकि वह अपनी चोट से उबर रहे हैं. टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का बेहतरीन संतुलन बनाया गया है. बता दें कि भारत बांग्लादेश के खिलाफ तीन टी20 मैच भी खेलेगा और इसके लिए टीम का चयन बाद में किया जाएगा.    

India Bangladesh Test series: भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज़ के लिए टीम का ऐलान हो गया है
India Bangladesh Test series: भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज़ के लिए टीम का ऐलान हो गया है

India's Test squad: भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज़ के लिए भारतीय टीम की घोषणा की गई है। इस टीम में के. एल. राहुल और ऋषभ पंत की वापसी हुई है, जबकि यश दयाल को पहली बार टीम में जगह दी गई है. अजित अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का गहराई से मूल्यांकन कर टीम का चयन किया है.  

के. एल. राहुल और ऋषभ पंत की वापसी खास है. पंत का यह टेस्ट मैच दिसंबर 2022 में बांग्लादेश दौरे के बाद पहला मुकाबला होगा, क्योंकि उसके बाद वह एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे. 

यह भी देखें:

T20I में पॉवरप्ले में किस टीम ने बनाया है सबसे बड़ा टोटल? देखें यहां

उत्तर प्रदेश के 8 रेलवे स्टेशनों को मिले नए नाम, यहां देखें नई लिस्ट

तेज गेंदबाज़ी में मोहम्मद शमी इस सीरीज़ से बाहर रहेंगे, क्योंकि उन्हें फरवरी में एचिलिस हील की सर्जरी के बाद अभी आराम दिया गया है. वहीं, आकाशदीप, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ रांची में अपने टेस्ट डेब्यू पर शानदार प्रदर्शन किया था, और दिलीप ट्रॉफी के एक मुकाबले में 9 विकेट हासिल किए, उन्हें भी टीम में जगह दी गई है.

19 सितंबर से शुरू हो रहा पहला टेस्ट:  

IND vs BNG: भारत और बांग्लादेश के बीच यह दो टेस्ट मैच 19 और 27 सितंबर को खेले जाएंगे.  बांग्लादेश ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ एक ऐतिहासिक क्लीन स्वीप किया है, जिससे इस सीरीज़ में उनकी टीम का आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा. बता दें कि भारत बांग्लादेश के खिलाफ तीन टी20 मैच भी खेलेगा और इसके लिए टीम का चयन बाद में किया जाएगा.

भारतीय टेस्ट टीम में कौन है शामिल:

भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज़ के लिए भारतीय टीम की घोषणा की गई है. इस टेस्ट सीरीज़ का पहला मुकाबला 19 सितंबर और दूसरा 27 सितंबर को खेला जाएगा. आइए टीम पर एक नजर डालते है- 

खिलाड़ी

रोल 

रोहित शर्मा (कप्तान)

सलामी बल्लेबाज़

यशस्वी जायसवाल

सलामी बल्लेबाज़

शुबमन गिल

सलामी बल्लेबाज़

विराट कोहली

मध्यक्रम बल्लेबाज़

के. एल. राहुल

मध्यक्रम बल्लेबाज़

सरफराज़ खान

मध्यक्रम बल्लेबाज़

ऋषभ पंत (विकेटकीपर)

विकेटकीपर-बल्लेबाज़

ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)

विकेटकीपर-बल्लेबाज़

रविचंद्रन अश्विन

ऑलराउंडर (स्पिन गेंदबाज़)

रवींद्र जडेजा

ऑलराउंडर (स्पिन गेंदबाज़)

अक्षर पटेल

ऑलराउंडर (स्पिन गेंदबाज़)

कुलदीप यादव

स्पिन गेंदबाज़

मोहम्मद सिराज

तेज गेंदबाज़

आकश दीप

तेज गेंदबाज़

जसप्रीत बुमराह

तेज गेंदबाज़

यश दयाल

तेज गेंदबाज़

IND vs BNG: क्या है पूरा शेड्यूल:

यहां बांग्लादेश के भारत दौरे 2024 (टेस्ट सीरीज़) की डिटेल्स यहां दी गयी है, जिसे आप देख सकते है-

टेस्ट

तारीख (से)

तारीख (तक)

समय

वेन्यू

पहला टेस्ट

गुरुवार, 19-सितंबर-2024

सोमवार, 23-सितंबर-2024

सुबह 9:30 बजे

चेन्नई

दूसरा टेस्ट

शुक्रवार, 27-सितंबर-2024

मंगलवार, 01-अक्टूबर-2024

सुबह 9:30 बजे

कानपुर

यह भी देखें:

नजदीक है आधार अपडेट की अंतिम तारीख, फ्री में अपडेट करने का तरीका जानें

Jasdeep Singh Gill Story: कौन हैं जसदीप सिंह गिल? केमिकल इंजीनियर से धार्मिक गुरु बनने तक की कहानी

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Sep 9, 2024, 23:44 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News