This is an archived article last updated on Oct 23, 2024. The information may be outdated.

उत्तर प्रदेश के 8 रेलवे स्टेशनों को मिले नए नाम, यहां देखें सभी नाम

Last Updated: Oct 23, 2024, 13:40 IST

Renamed Railway Stations List In UP: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में लखनऊ डिवीज़न (Lucknow Division) के अंतर्गत आने वाले आठ रेलवे स्टेशनों के नामों को आधिकारिक रूप से बदल दिया गया है. यह परिवर्तन केंद्रीय रेल मंत्रालय ने मंगलवार को अधिसूचित किया. इससे पहले भी उत्तर प्रदेश में कई रेलवे स्टेशनों के नाम बदले गए है. उत्तर रेलवे की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, कासिमपुर हॉल्ट रेलवे स्टेशन को अब जायस सिटी रेलवे स्टेशन, जायस को गुरु गोरखनाथ धाम, मिसरौली को मां कालिकन धाम और बानी को स्वामी परमहंस के नाम से जाना जाएगा. इससे पहले भी उत्तर प्रदेश में कई रेलवे स्टेशनों के नाम बदले गए है. यूपी में बदले गए रेलवे  स्टेशनों की पूरी लिस्ट यहां देखें.    

Renamed Railway Station List In UP: यूपी के रेलवे स्टेशनों के नए नाम यहां पढ़ें
Renamed Railway Station List In UP: यूपी के रेलवे स्टेशनों के नए नाम यहां पढ़ें

Renamed Railway Stations List In UP: देश में किसी स्थान/ स्टेशन/ संस्था का नाम बदले जाने की प्रथा कोई नई नहीं है, ऐसा ही कुछ यूपी में भी देखने को मिला है. बता दें कि यूपी की सरकार ने अपने अब तक कई स्थानों के नाम बदले है. अब अमेठी जिले के कुछ रेलवे स्टेशन के नाम बदले गए है. हालांकि, यह फैसला यूपी सरकार ने नहीं बल्कि रेल मंत्रालय की ओर से लिया गया है. बता दें कि निहालगढ़ रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर महाराजा बिजली पासी रेलवे स्टेशन और फुरसतगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर तपेश्वरनाथ धाम कर दिया गया है.      

यह भी देखें:

Cyclone Dana: किस देश ने दिया ‘डाना’ नाम और क्या है इसका हिंदी अर्थ? जानें

भारत के सबसे बिजी और महंगे एक्सप्रेस-वे पर कितना लगता है टोल? करें चेक

वंदे भारत ट्रेन नेटवर्क में आते है उत्तर प्रदेश के कितने शहर? पढ़ें सबके नाम

8 रेलवे स्टेशनों के बदले गए नाम: 

Uttar Pradesh Railway Stations Name Change: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में लखनऊ डिवीज़न के अंतर्गत आने वाले आठ रेलवे स्टेशनों के नामों को आधिकारिक रूप से बदल दिया गया है. यह परिवर्तन केंद्रीय रेल मंत्रालय ने मंगलवार को अधिसूचित किया. इससे पहले भी उत्तर प्रदेश में कई रेलवे स्टेशनों के नाम बदले गए है. बता दें कि साल 2018 में मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर पं. दीन दयाल उपाध्याय रेलवे जंक्शन कर दिया गया था.    

उत्तर रेलवे की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, कासिमपुर हॉल्ट रेलवे स्टेशन को अब जायस सिटी रेलवे स्टेशन, जायस को गुरु गोरखनाथ धाम, मिसरौली को मां कालिकन धाम और बानी को स्वामी परमहंस के नाम से जाना जाएगा.

चेक करें: PM Kisan Beneficiary Status: डायरेक्ट Link से देखें PM-Kisan Samman Nidhi बेनिफिशियरी स्टेटस

पूर्व सांसद स्मृति ईरानी ने की थी पहल: 

पूर्व अमेठी लोकसभा सांसद स्मृति ईरानी ने फरवरी महीने में गृह मंत्रालय को नाम बदलने का प्रस्ताव भेजा था, जिसे मार्च में मंजूरी मिल गई थी. हालांकि, लोकसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के कारण इस प्रक्रिया में देरी हुई, लेकिन अंततः मंगलवार को नाम बदलने का आदेश जारी कर दिया गया. 

निहालगढ़ रेलवे स्टेशन का नाम भी बदला:

अमेठी क्षेत्र में आने वाले मशहूर निहालगढ़ रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर महाराजा बिजली पासी रेलवे स्टेशन कर दिया गया है. वहीं अकबरगंज का नाम बदलकर मां अहोरवा भवानी धाम, वारिसगंज का नाम अमर शहीद भाले सुल्तान और फुरसतगंज का नाम बदलकर तपेश्वरनाथ धाम कर दिया गया है. वहीं प्रसिद्ध फुरसतगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर तपेश्वरनाथ धाम कर दिया गया है.  

किन स्टेशनों के बदले गए नाम:

लखनऊ मंडल के अंतर्गत आने वाले आठ रेलवे स्टेशनों के नए नामों की लिस्ट नीचे दी गयी है, जिसे आप देख सकते है- 

पुराना नाम

नया नाम

कासीमपुर हॉल्ट

जायस सिटी

जायस

गुरु गोरखनाथ धाम

बानी

स्वामी परमहंस

मिसरौली

माँ कालिकन धाम

निहालगढ़

महाराजा बिजली पासी

अकबरगंज

माँ अहरवा भवानी धाम

वारिसगंज

अमर शहीद भाले सुल्तान

फुरसतगंज

तपेश्वरनाथ धाम

यह भी देखें:

 PM Kisan Yojana के कौन है पात्र और क्या है आवेदन प्रक्रिया? सभी डिटेल्स यहां देखें

eShram Card: क्या है ई-श्रम कार्ड? लाभ, पात्रता और ऑनलाइन अप्लाई की सभी डिटेल्स यहां देखें

पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन कब और किसी रूट पर दौड़ेगी? जानें

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Oct 23, 2024, 13:40 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News