This is an archived article last updated on Oct 14, 2024. The information may be outdated.

भारत के सबसे बिजी और महंगे एक्सप्रेस-वे पर कितना लगता है टोल? करें चेक

Last Updated: Oct 14, 2024, 12:41 IST

India’s Most Expensive Expressway: देश में एक्सप्रेस-वे इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास तेजी से हो रहा है, जो देश की आर्थिक प्रगति और यातायात को सुगम बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है. यहां हम भारत के सबसे पुराने एक्सप्रेस-वे पर टोल रेट की बात करने जा रहे है, मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे भारत का सबसे महंगा और सबसे पुराना एक्सप्रेस-वे है, जिसे साल 2002 में 1,630 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया था.

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे 94.5 किलोमीटर लंबा और छह लेन वाला एक्सप्रेस-वे है, जो मुंबई और पुणे के बीच यातायात को तेज और सुरक्षित बनाता है.
मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे 94.5 किलोमीटर लंबा और छह लेन वाला एक्सप्रेस-वे है, जो मुंबई और पुणे के बीच यातायात को तेज और सुरक्षित बनाता है.

भारत में एक्सप्रेस-वे इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास तेजी से हो रहा है, जो देश की आर्थिक प्रगति और यातायात को सुगम बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है. ये एक्सप्रेस-वे हाई स्पीड,आधुनिक तकनीक और सुरक्षा मानकों के साथ डिज़ाइन किए गए हैं. यहां हम भारत के सबसे पुराने एक्सप्रेस-वे की बात करने जा रहे है, मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे भारत का सबसे महंगा और सबसे पुराना एक्सप्रेस-वे है, जिसे साल 2002 में 1,630 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया था.

भारत सरकार की 'भारतमाला परियोजना' के तहत और भी एक्सप्रेस-वे निर्माण की योजना है, जो देश के इन्फ्रास्ट्रक्चर को एक नई ऊंचाई पर ले जा रही है. मुंबई-पुणे, दिल्ली-मुंबई और आगरा-लखनऊ जैसे प्रमुख एक्सप्रेस-वे न केवल शहरों को जोड़ते हैं, बल्कि लॉजिस्टिक्स, व्यापार और टूरिज्म को भी बढ़ावा देते हैं.

यह भी पढ़ें:

यूपी के इस Express Way पर बढ़ा टोल, अब कार के लिए कितना देना होगा टोल? देखें

उत्तर प्रदेश के 8 रेलवे स्टेशनों को मिले नए नाम, यहां देखें सभी नाम

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे हाई लाइट्स: 

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे 94.5 किलोमीटर लंबा और छह लेन वाला एक्सप्रेस-वे है, जो मुंबई और पुणे के बीच यातायात को तेज और सुरक्षित बनाता है. इसके निर्माण से पहले दोनों शहरों के बीच की दूरी तय करने में तीन घंटे लगते थे, लेकिन अब यह सफर महज एक घंटे में पूरा हो जाता है. इस एक्सप्रेस-वे पर हर साल टोल टैक्स की बढ़ोतरी होती है. 

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे की खासियतों में इसकी तीन लेन की सर्विस रोड और 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड लिमिट शामिल है. इस एक्सप्रेस-वे ने न सिर्फ यातायात को सुगम बनाया है, बल्कि यह देश के सबसे बिजी एक्सप्रेस-वे में से एक है. 

कितना है टोल टैक्स?

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स वाहन के प्रकार और यात्रा के मार्ग पर निर्भर करता है. यहां कुछ प्रमुख वाहनों के लिए टोल की दरें दी गयी है जिसे आप देख सकते है- 

वाहन का प्रकार

टोल टैक्स (वन-वे)

कार/जीप/वैन

₹320

लाइट कमर्शियल वाहन (एलसीवी)

₹495

मिनी बस/टेम्पो

₹485

बस

₹940

डबल एक्सल ट्रक

₹685

ट्रिपल एक्सल ट्रक

₹1,630

हेवी वाहन (मल्टी एक्सल और उससे ऊपर)

₹2195

नोट: यह टोल दरें मुंबई से पुणे तक की यात्रा के लिए हैं, और वापसी यात्रा के लिए भी समान टोल लिया जाता है

एक्सप्रेस-वे पर कितने टोल प्लाजा:

एक्सप्रेस-वे पर कुल पांच टोल प्लाजा हैं, इनमें से प्रमुख टोल प्लाजा के बारें में बताया गया है- 

  1. खालापुर टोल प्लाजा
  2. तलेगांव टोल प्लाजा

इसके अलावा, अन्य तीन टोल प्लाजा भी हैं, जो पूरे 94.5 किलोमीटर के मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर स्थित हैं.

कब बदलती है टोल दरें?

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर टोल दरों में हर साल 6% की वृद्धि होती है, और हर तीन साल बाद इसे 18% तक बढ़ा दिया जाता है. हालांकि, वार्षिक 6% की वृद्धि हर साल लागू की जाती है, जिससे टोल दरें हर साल थोड़ी-थोड़ी बढ़ती रहती हैं.

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Oct 14, 2024, 12:41 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News