This is an archived article last updated on Feb 7, 2025. The information may be outdated.

PM Kisan 19th Installment Date: कब आयेगी 19वीं क़िस्त, यदि क़िस्त रुक गयी तो क्या करें? जानें यहां

Last Updated: Feb 7, 2025, 13:02 IST

PM Kisan 19th Installment Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) भारत के छोटे किसानों को आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान करती है. अब तक इस योजना के तहत कुल 18 किस्तें जारी की जा चुकी हैं. यदि आपकी किस्त रुक गई है, तो इसका कारण आधार वेरिफिकेशन, बैंक डिटेल्स, या eKYC स्टेटस में त्रुटि हो सकता है. आप सही जानकारी और डाक्यूमेंट्स अपडेट करके अपनी रुकी हुई किस्त प्राप्त कर सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी 2025 को बिहार में एक कार्यक्रम के दौरान इस किस्त का वितरण कर सकते हैं.

PM Kisan 19th Installment Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) भारत के छोटे और सीमांत किसानों को आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान करती है.
PM Kisan 19th Installment Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) भारत के छोटे और सीमांत किसानों को आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान करती है.

PM Kisan 19th Installment Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) भारत के छोटे और सीमांत किसानों को आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान करती है. 24 फरवरी 2019 को शुरू की गई इस योजना के तहत किसानों को सालाना ₹6,000 की वित्तीय मदद मिलती है, जिसे तीन बराबर किस्तों में ₹2,000 के रूप में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है.आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह योजना दुनिया की सबसे बड़ी डायरेक्ट बेनिफिट योजना है. 

यह भी देखें:

Aadhar के तर्ज पर किसानों के लिए बनेगी फार्मर ID, बार-बार KYC का झंझट खत्म! देखें पूरी डिटेल्स

RAC यात्रियों के लिए खुशखबरी, भारतीय रेलवे ने उठाया यह अहम कदम

05 अक्टूबर को जारी की गयी थी 18वीं क़िस्त:

आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि पीएम मोदी ने 05 अक्टूबर को महाराष्ट्र के वाशिम से योजना की 18वीं किस्त जारी की थी. अब जब 18वीं किस्त आ चुकी हैं तो किसान उत्सुकता से अपने बैंक खातों में अगली क़िस्त के आने का इंतजार कर रहे हैं. वहीं बात मध्य प्रदेश राज्य की करें तो राज्य के 81 लाख से अधिक किसानों को 1682.9 करोड़ से अधिक धनराशि ट्रांसफर की गयी.

यह किस्त योग्य किसानों के बैंक खातों में स्वतः जमा हो जाती, लेकिन यह सुनिश्चित करने के लिए कि किसी प्रकार की समस्या न हो, PM Kisan की 18वीं किस्त की भुगतान स्थिति की जांच समय पर जरुर कर लें.

PM Kisan 19वीं किस्त कब आयेगी?

PM Kisan 19th Installment Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना की 19वीं किस्त की संभावित तारीख अभी तक आधिकारिक रूप से घोषित नहीं की गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत सरकार फरवरी महीने में इस किस्त को जारी कर सकती है. चूंकि योजना के तहत हर चार महीने में एक किस्त जारी की जाती है. ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी 2025 को बिहार में एक कार्यक्रम के दौरान इस किस्त का वितरण कर सकते हैं

 

किसान भाइयों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर PM Kisan पोर्टल पर जाकर अपनी भुगतान स्थिति और लाभार्थी सूची की जांच करते रहें, ताकि उन्हें सही समय पर किस्त की जानकारी मिल सके. 

PM-KISAN ये रहा डायरेक्ट लिंक:

बेनिफिशियरी स्टेटस-Know Your Status PM Kisan

PM Kisan Portal Check करने के स्टेप:

  1. PM Kisan Official Website पर जाएं.
  2. "Farmer's Corner" पर क्लिक करें.
  3. "Beneficiary Status" या "Beneficiary List" पर क्लिक करें.
  4. अपनी डिटेल्स दर्ज करें और किस्त की स्थिति की जांच करें.

यदि क़िस्त रुक गयी तो क्या करें:

PM Kisan योजना के तहत आपकी किस्त कई कारणों से रुक सकती है. यहां कुछ सामान्य कारण दिए गए हैं जिनकी वजह से किस्त अटक सकती है:

  1. Aadhaar Verification में गड़बड़ी: अगर आपका आधार नंबर सही तरीके से योजना के साथ लिंक नहीं है या आपके आधार विवरण में कोई त्रुटि है, तो किस्त रुक सकती है. 
  2. eKYC पूरा न होना: PM Kisan योजना के तहत eKYC अनिवार्य है. अगर आपने समय पर eKYC नहीं कराया है, तो किस्त जारी नहीं की जाएगी. 
  3. भूमि रिकॉर्ड में समस्या: योजना के लाभार्थियों को योग्य होने के लिए भूमि रिकॉर्ड सही होना चाहिए. अगर आपके भूमि रिकॉर्ड में कोई गड़बड़ी है या विवरण मेल नहीं खाता, तो किस्त रुक सकती है.

किस्त की स्थिति कैसे देखें:

  1. PM Kisan पोर्टल पर जाएं.
  2. "Farmer's Corner" सेक्शन में जाकर "Beneficiary Status" पर क्लिक करें.
  3. अपनी जानकारी दर्ज करें और किस्त का स्टेटस चेक करें. 

यह भी देखें:

Railways New Timetable: 1 जनवरी से बदल गया इन ट्रेनों का समय और नंबर, रेलवे ने जारी की लिस्ट

क्या है ई-श्रम कार्ड? लाभ, पात्रता और ऑनलाइन अप्लाई की सभी डिटेल्स यहां देखें

PM Vishwakarma Yojana: किसे मिलेगा लाभ और कौन से डॉक्यूमेंट है जरुरी? जानें सबकुछ

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Feb 1, 2025, 13:02 IST

FAQs

  • पीएम किसान योजना की कितनी क़िस्त जारी की जा चुकी है?
    +
    आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि अब तक इस योजना के तहत कुल 18 क़िस्त जारी जा चुकी है. पीएम मोदी ने 05 अक्टूबर 2024 को महाराष्ट्र के वाशिम से योजना की 18वीं क़िस्त जारी की थी.
  • पीएम किसान की अगली क़िस्त कब तक जारी की जाएगी?
    +
    इस योजना के तहत कुल 18 क़िस्त जारी जा चुकी है. इस योजना की 19वीं किस्त के फरवरी 2025 में आने की उम्मीद है.

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News