PM Kisan Samman Nidhi Yojana: 6,000 रुपये का ऐसे उठाये लाभ, जरुरी डाक्यूमेंट्स और Apply Online की डिटेल्स यहां देखें

Last Updated: Dec 17, 2025, 13:10 IST

PM-KISAN: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) एक सरकारी योजना है, जिसका उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है. पीएम-किसान दुनिया की सबसे बड़ी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर स्कीम है. इस योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना ₹6,000 की वित्तीय सहायता तीन किस्तों में डायरेक्ट उनके बैंक अकाउंट में दी जाती है. योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता, आवश्यक दस्तावेज़ और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी होना जरूरी है, ताकि किसान इसका लाभ उठा सकें, योजना की पूरी डिटेल्स यहां दी गयी है. 

प्रधानमंत्री किसान योजना के लिए कैसे करें रजिस्टर
प्रधानमंत्री किसान योजना के लिए कैसे करें रजिस्टर

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना दुनिया की सबसे बड़ी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर स्कीम है. यह एक केन्द्रीय क्षेत्र की योजना है. अभी तक योजना की 21 किस्त जारी की जा चुकी है, इसके तहत डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से 9 करोड़ किसानों को ₹18,000 करोड़ वितरित किए गए है। इस योजना को किसानों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए साल 2019 में लॉन्च किया गया था.

इस योजना के तहत हर चार महीने में तीन समान किस्तों (2000 रुपये) में प्रति वर्ष 6,000 रुपये का वित्तीय लाभ डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) मोड में किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफ़र किया जाता है. इस आर्टिकल के माध्यम से हम पीएम-किसान योजना के आवेदन की प्रक्रिया, पात्रता सहित सब कुछ जानेंगे.

पीएम-किसान की 21वीं किस्त:

21वीं किस्त के तहत डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से 9 करोड़ किसानों को ₹18,000 करोड़ वितरित किए गए। योजना के शुरू होने के बाद से अब तक 11 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को ₹3.70 लाख करोड़ से अधिक वितरित किए जा चुके हैं, जो PM-KISAN को दुनिया की सबसे बड़ी DBT पहलों में से एक बनाता है।

पीएम-किसान योजना 

आवेदन का ऑफिसियल लिंक 

क्या है पीएम-किसान योजना:

पीएम-किसान योजना एक केन्द्रीय क्षेत्र की योजना है, जिसे पीएम मोदी द्वारा 24 फरवरी, 2019 को लांच किया गया था. इस योजना के तहत किसानों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए सरकार की ओर से सहायता प्रदान की जाती है.

                                                   प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि                

लांच 

24 फरवरी, 2019

योजना का प्रकार 

केन्द्रीय क्षेत्र की योजना 

कुल वार्षिक लाभ 

6,000 रुपये

क़िस्त 

3 (2000 रुपये प्रत्येक)

पात्र 

2 हेक्टेयर तक भूमि वाले छोटे और सीमांत किसान

ऑफिसियल वेबसाइट 

pmkisan.gov.in

हेल्पलाइन नंबर 

155261/011-24300606

अभी तक जारी किस्तें

19

पीएम-किसान योजना के पात्र:

इस योजना के तहत भूमिधारक किसान परिवार , जिनके नाम पर कृषि योग्य भूमि है योजना के तहत लाभ पाने के पात्र है. इस योजना के तहत 2 हेक्टेयर तक भूमि वाले छोटे और सीमांत किसान पात्र है. इसका उद्देश्य किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है.   

एक साल में कितनी बार मिलेगा लाभ?

पीएम-किसान योजना के तहत सभी भूमिधारक किसान परिवारों को प्रति परिवार रु. 6000/- प्रति वर्ष का वित्तीय लाभ तीन समान किश्तों (प्रत्येक 2000 रुपये) में देय होगा. इस योजना का गलत घोषणा के आधार पर लाभ उठाने के मामले में लाभार्थी वसूली के लिए उत्तरदायी होगा और हस्तांतरित वित्तीय लाभ और कानून के अनुसार अन्य दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है.   

योजना के लिए कैसे करें रजिस्टर:

  • इस योजना के लिए पात्र किसान खुद को लाभार्थी के रूप में रजिस्टर कर सकते है. जिसके स्टेप्स नीचे दिए गए है. 
  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र किसान रजिस्ट्रेशन के लिए स्थानीय पटवारियों या राजस्व अधिकारियों से भी संपर्क कर सकते हैं. 
  • साथ ही कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से इस योजना के लिए आवेदन किया जा सकता है. अधिक जानकारी के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना का हेल्पलाइन नंबर 155261/011-24300606 पर संपर्क कर सकते है.

 

New Farmer Registration Form

कौन से है जरुरी डॉक्यूमेंट: 

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए रजिस्टर करने के लिए जरुरी डॉक्यूमेंट की जानकारी नीचे दी गयी है-  

  • आधार कार्ड
  • नागरिकता का प्रमाण
  • भूमि के स्वामित्व की पुष्टि करने वाले डॉक्यूमेंट 
  • बैंक अकाउंट डिटेल्स 

नोट- पीएम-किसान योजना का लाभ पाने के लिए किसानों के पास आधार कार्ड होना जरूरी है. यदि किसानों के पास आधार कार्ड है तो वे इस योजना के तहत लाभार्थियों के रूप में पंजीकरण/नामांकन नहीं कर सकते हैं. 

लाभार्थी स्टेटस कैसे चेक करें:

जैसा कि ऊपर बताया गया है, भारत सरकार प्रति वर्ष 6000 रुपये की न्यूनतम आय सहायता राशि तीन किश्तों में वितरित करती है. यदि किसी सूचीबद्ध किसान को तय समय के अनुसार राशि नहीं मिली है, तो वे पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अपना स्टेटस ऑनलाइन चेक सकते हैं.

ऐसे चेक करें स्टेटस:

स्टेप 1 - पीएमकेएसएनवाई की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं.

स्टेप  2 - फार्मर कॉर्नर के अंतर्गत "लाभार्थी स्थिति" (Beneficiary Status) पर क्लिक करें.

स्टेप  3 - आधार नंबर, रजिस्टर मोबाइल नंबर या बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करें और स्टेटस देखें.  

बेनिफिशियरी स्टेटस-Know Your Status PM Kisan

क्या है ई-श्रम कार्ड? लाभ, पात्रता और ऑनलाइन अप्लाई की सभी डिटेल्स यहां देखें

PM Vishwakarma Yojana: किसे मिलेगा लाभ और कौन से डॉक्यूमेंट है जरुरी? जानें सबकुछ

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Dec 17, 2025, 13:10 IST

FAQs

  • +

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News