This is an archived article last updated on Sep 3, 2024. The information may be outdated.

वंदे भारत ट्रेन नेटवर्क में आते है उत्तर प्रदेश के कितने शहर? पढ़ें सबके नाम

Last Updated: Sep 3, 2024, 14:47 IST

Vande Bharat Trains In UP: वंदे भारत ट्रेनें भारत की प्रमुख और तेज़ रेल सेवाओं में शामिल हैं, जो यात्रियों को सुविधाजनक और आरामदायक यात्रा का अनुभव प्रदान करती हैं. उत्तर प्रदेश में भी इन ट्रेन सेवाओं का महत्वपूर्ण योगदान है. राज्य में वंदे भारत ट्रेनें कई प्रमुख शहरों से गुजरती हैं, जो लोगों को विभिन्न गंतव्यों तक कम समय में पहुंचने में मदद करती हैं. आइए जानें, उत्तर प्रदेश के कौन-कौन से शहर वंदे भारत ट्रेनों के नेटवर्क में आते हैं. 

Vande Bharat Trains उत्तर प्रदेश के कितने शहरों को करती है कवर? देखें पूरी सूची
Vande Bharat Trains उत्तर प्रदेश के कितने शहरों को करती है कवर? देखें पूरी सूची

उत्तर प्रदेश में वंदे भारत ट्रेन सेवा राज्य के कई महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ती है, जो यात्रियों को आधुनिक, तेज़ और आरामदायक यात्रा का अनुभव कराती है. वंदे भारत ट्रेन सेवा का मुख्य उद्देश्य राज्य के प्रमुख शहरों को राज्य और देश के प्रमुख शहरों को जोड़ना है, इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ सिटी-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मेरठ सिटी-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन यात्रियों को दोनों शहरों के बीच के यात्रा समय को कम करेगी. बता दें कि उत्तर प्रदेश में चलने वाली प्रमुख वंदे भारत ट्रेनें प्रदेश की राजधानी लखनऊ, देश की राजधानी दिल्ली और प्रसिद्ध वाराणसी शहर को अन्य प्रमुख शहरों से जोड़ती है. आइए जानें, उत्तर प्रदेश के कौन-कौन से शहर वंदे भारत ट्रेनों के नेटवर्क में आते हैं.    

यह भी देखें:

India's First Vande Bharat Sleeper Train: पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन कब और किसी रूट पर दौड़ेगी? जानें

पति ने पत्नी को सौंपा राज्य का सर्वोच्च प्रशासनिक पद, जानिए कैसे हुआ ये परिवर्तन

वंदे भारत ने घटाया यात्रा समय: 

वंदे भारत ट्रेन सेवा शहरों के बीच यात्रा के समय को निश्चित तौर पर कम कर दिया है. उदाहरण के लिए, मेरठ सिटी से लखनऊ के बीच नई वंदे भारत सेवा से यात्रा का समय 7 घंटे से भी कम हो गया है. इसी प्रकार, वाराणसी से दिल्ली, गोरखपुर से प्रयागराज, और अन्य मार्गों पर भी इन ट्रेनों ने यात्रा को अधिक सुलभ और सुविधाजनक बनाया है. 

यूपी में वंदे भारत ट्रेनें:  

उत्तर प्रदेश में वंदे भारत ट्रेनें मुख्य रूप से लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ, और गोरखपुर जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ती हैं. ये ट्रेनें न केवल राज्य के भीतर, बल्कि दिल्ली, पटना, रांची, और देहरादून जैसे अन्य महत्वपूर्ण शहरों से भी कनेक्टिविटी प्रदान करती हैं.

उत्तर प्रदेश की वंदे भारत एक्सप्रेस: 

मेरठ सिटी-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन: यह वंदे भारत एक्सप्रेस उत्तर प्रदेश के लिए एक नए रूट की वंदे भारत है, जो मेरठ को राज्य की राजधानी लखनऊ से जोड़ दिया है. इसके माध्यम से दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय 7 घंटे से भी कम हो गया है. इसकी पहली यात्रा 31 अगस्त को शुरू हुई. इसका ट्रेन नंबर 22490/22489 है.

वर्तमान में यूपी की वंदे भारत ट्रेनें: 

उत्तर प्रदेश में इस समय कई रेल रूट पर वंदे भारत ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है. पटना-गोमतीनगर, वाराणसी-दिल्ली, वाराणसी-रांची, लखनऊ, देहरादून, आनंद विहार-अयोध्या जैसे शहरों के बीच इनका संचालन किया जा रहा है. 

 यूपी के शहरों को जोड़ने वाली वंदे भारत ट्रेनें:

उत्तर प्रदेश के शहरों से होकर गुजरने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सूची नीचे दी गयी है- :

ट्रेन नंबर 

ट्रेन रूट 

प्रारंभिक स्टेशन

अवधि

अंतिम स्टेशन

22436 

नई दिल्ली से वाराणसी

NDLS (दिल्ली)

8 घंटे

BSB (वाराणसी)

22550 

प्रयागराज से गोरखपुर

PRYJ (प्रयागराज)

7 घंटे 25 मिनट

GKP (गोरखपुर)

20888 

वाराणसी से रांची

BSB (वाराणसी)

7 घंटे 50 मिनट

RNC (रांची)

22426 

आनंद विहार (दिल्ली) से अयोध्या 

ANVT (आनंद विहार)

8 घंटे 20 मिनट

AYC (अयोध्या कैंट)

22345

पटना से लखनऊ

PNBE (पटना)

8 घंटे 24 मिनट

LKO (लखनऊ)

22545 

लखनऊ से देहरादून

LJN (लखनऊ)

8 घंटे 20 मिनट

DDN (देहरादून)

22546 

देहरादून से लखनऊ

DDN (देहरादून)

8 घंटे 15 मिनट

LJN (लखनऊ)

आगरा शहर के लिए वंदे भारत ट्रेन:

खजुराहो-हज़रत निज़ामुद्दीन (22469) वंदे भारत एक्सप्रेस: खजुराहो से हज़रत निज़ामुद्दीन तक यह वंदे भारत ट्रेन एमसीआरएस छतरपुर, टीकमगढ़, ललितपुर जंक्शन, वीजीएल झाँसी जंक्शन, ग्वालियर जंक्शन और आगरा कैंट पर रुकती है, आठ घंटे 20 मिनट में 660 किमी की दूरी तय करती है. 

यह भी पढ़ें: Vande Bharat Sleeper Train: आधुनिक इंटीरियर से मिलेगी लग्ज़री की फील, देखें शानदार तस्वीरें

कानपुर शहर के लिए वंदे भारत ट्रेन:  

नई दिल्ली-वाराणसी (22436) वंदे भारत एक्सप्रेस: नई दिल्ली से वाराणसी तक जाने वाली यह ट्रेन कानपुर और प्रयागराज में रुकती है. 

झाँसी शहर के लिए वंदे भारत ट्रेन: 

खजुराहो-हज़रत निज़ामुद्दीन (22469) वंदे भारत एक्सप्रेस ही झाँसी शहर को भी कवर करती है. एक तरह से यह ट्रेन सीधे तौर पर झाँसी शहर को देश की राजधानी नई दिल्ली से जोड़ती है.   

मुरादाबाद और बरेली के लिए वंदे भारत ट्रेन: 

देहरादून-लखनऊ (22546) वंदे भारत एक्सप्रेस: देहरादून से चलने वाली इस ट्रेन के तीन स्टॉपेज हैं जिनमें हरिद्वार, मुरादाबाद और बरेली जंक्शन शामिल हैं. यह लखनऊ पहुंचने के लिए 545 किमी की दूरी आठ घंटे 15 मिनट में तय करती है. ऐसे में मुरादाबाद और बरेली शहर के लिए भी वंदे भारत एक्सप्रेस की सेवा उपलब्ध है.  

यह भी देखें:

Unified Pension Scheme: यूनिफाइड पेंशन स्कीम के तहत न्यूनतम पेंशन राशि कितनी है?

PM Kisan Beneficiary Status: डायरेक्ट Link से देखें PM-Kisan Samman Nidhi बेनिफिशियरी स्टेटस

UPI Payment Without Bank Account: बिना बैंक खाता के UPI ID कैसे बनाएं? देखें सभी स्टेप

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Sep 3, 2024, 14:47 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News