इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट यहां देखें
हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय कप्तान बन गए है. खास उपलब्धि हासिल करते हुए रोहित ने पूर्व दिग्गज भारतीय कप्तान खिलाड़ी एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है. अपनी शतकीय पारी के दौरान रोहित ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किये. चलिये देखें.
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने एक खास उपलब्धि हासिल करते हुए पूर्व दिग्गज भारतीय कप्तान खिलाड़ी एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है. अपनी शतकीय पारी के दौरान रोहित ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किये.
हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय कप्तान बन गए है. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ यह नायाब रिकॉर्ड अपने नाम कर इतिहास रच दिया. इस मैच में रोहित ने अपना 11वां टेस्ट शतक भी जड़ा.
धोनी से आगे निकले रोहित:
अपने पुल-शॉट के लिए दुनिया में मशहूर रोहित ने सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय कप्तान के मामले में दिग्गज धोनी को पीछे छोड़ दिया. रोहित ने अपनी पारी के दौरान जैसे ही करियर का 212वां जड़ा वैसे ही वह सर्वाधिक छक्का लगाने वाले भारतीय कप्तान बन गए.
इससे पहले यह रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम था जिन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में 211 छक्के जड़े थे. इस लिस्ट में विराट कोहली तीसरे स्थान पर है.
यह भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप 10 गेंदबाज कौन है? देखें यहां
रोहित के नाम दर्ज हुआ यह भी रिकॉर्ड:
हिटमैन ने अपना 11वां टेस्ट शतक जड़ते हुए 196 गेंदों में 131 रनों की शानदार पारी खेली. अपनी पारी के दौरान रोहित ने 14 चौके और 3 छक्के भी जड़े. इसके साथ ही रोहित ने अपना 47वां इंटरनेशनल शतक जड़ा.
वहीं रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय कप्तान भी बन गए है. कप्तान के तौर पर यह उनका 10वां इंटरनेशनल शतक था. रोहित 36 साल और 291 दिन की उम्र में इंटरनेशनल शतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय कप्तान बन गए है.
इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के:
रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर कप्तान सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले दूसरे कप्तान है. वह केवल इंग्लैंड के इयोन मोर्गन से पीछे हैं, जिन्होंने 233 छक्के जड़े है. रोहित के नाम वर्तमान में सभी फॉर्मेट में रिकॉर्ड 593 छक्के दर्ज हैं.
बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के:
| कप्तान | कुल छक्के |
| इयोन मोर्गन (इंग्लैंड) | 233 |
| रोहित शर्मा (भारत) | 212* |
| एमएस धोनी (भारत) | 211 |
| रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) | 171 |
| ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड) | 170 |
इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय कप्तान:
सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले भारतीय कप्तानों की लिस्ट में रोहित शर्मा का नाम सबसे ऊपर है. इसके बाद एमएस धोनी और विराट कोहली का नाम आता है. यहां भारतीय कप्तानों द्वारा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्कों की सूची दी गई है-
सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय कप्तानों की लिस्ट:
| भारतीय कप्तान | कुल छक्के |
| रोहित शर्मा | 𝟮𝟭𝟮* |
| एमएस धोनी | 211 |
| विराट कोहली | 138 |
| सौरव गांगुली | 132 |
| मोहम्मद अज़हरुद्दीन | 61 |
| कपिल देव | 43 |
टेस्ट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय:
विशेष रूप से, रोहित ने टेस्ट क्रिकेट में किसी भारतीय द्वारा सर्वाधिक छक्के लगाने की सूची में धोनी को भी पीछे छोड़ दिया. रोहित के नाम 80 छक्के हैं, जो माही से दो ज्यादा हैं. वह सिर्फ वीरेंद्र सहवाग से पीछे हैं.
| खिलाड़ी | कुल छक्के |
| वीरेंद्र सहवाग | 90 |
| रोहित शर्मा | 80* |
| एमएस धोनी | 78 |
| सचिन तेंदुलकर | 69 |
| रविन्द्र जडेजा | 61* |
| कपिल देव | 61 |
यह भी पढ़ें:
T20I इतिहास की 10 सबसे बड़ी पार्टनरशिप कौन-सी है?
T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज कौन है?
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.