This is an archived article last updated on Jan 19, 2024. The information may be outdated.

T20I इतिहास की 10 सबसे बड़ी पार्टनरशिप कौन-सी है?

Last Updated: Jan 19, 2024, 14:17 IST

क्रिकेट के T20 फॉर्मेट में अक्सर बल्लेबाजों का दबदबा रहा है. वहीं व्यक्तिगत बल्लेबाजी का प्रदर्शन इस फॉर्मेट में काफी मायने रखता है. साथ ही इस फॉर्मेट में पार्टनरशिप का भी अपना अलग ही रिकॉर्ड है. T20 इंटरनेशनल फॉर्मेट की बात करें तो यहां 200 से अधिक की कई साझेदारियों का रिकॉर्ड बना है. चलिये T20I इतिहास की सबसे बड़ी पार्टनरशिप के बारें में जानते है.    

T20I इतिहास की सबसे बड़ी पार्टनरशिप
T20I इतिहास की सबसे बड़ी पार्टनरशिप

क्रिकेट के T20 फॉर्मेट में अक्सर बल्लेबाजों का दबदबा रहा है. वहीं व्यक्तिगत बल्लेबाजी का प्रदर्शन इस फॉर्मेट में काफी मायने रखता है. इस फॉर्मेट में अक्सर कई बड़े से बड़े रिकॉर्ड बनते और टूटते रहते है. 

साथ ही इस फॉर्मेट में पार्टनरशिप का भी अपना अलग ही रिकॉर्ड है. लंबी साझेदारियां विपक्षी टीम पर अधिक दबाव डालती हैं क्योंकि दोनों छोर से बल्लेबाज बारी-बारी से रन बनाते हैं. 

T20 इंटरनेशनल फॉर्मेट की बात करें तो यहां 200 से अधिक की कई साझेदारियों का रिकॉर्ड बना है. लंबी साझेदारियां विपक्षी टीम को बार-बार अपनी रणनीति बदलने के लिए मजबूर करती है. चलिये आज यह जानने की कोशिश करते है कि T20 इंटरनेशनल में अभी तक की सबसे लंबी साझेदारियां कौन सी है. 

अफगानिस्तान के नाम दर्ज है सबसे बड़ी पार्टनरशिप:

पुरुष T20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई और उस्मान गनी के नाम सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड दर्ज है. अफगानिस्तान के इन दो सलामी बल्लेबाजों ने साल 2019 में आयरलैंड के खिलाफ 236 रनों की साझेदारी की थी. हजरतुल्लाह जजई 162 रन बनाकर नाबाद रहे और उस्मान गनी ने 73 रन बनाकर उनका साथ दिया था.  

यह भी देखें:

 T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज कौन है? देखें पूरी लिस्ट

T20I में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज कौन है? देखें पूरी लिस्ट

रोहित और रिंकू के नाम सबसे बड़ी भारतीय पार्टनरशिप:

रनों के लिहाज से T20 इंटरनेशनल फॉर्मेट सबसे बड़ी भारतीय पार्टनरशिप की बात करें तो रोहित शर्मा और रिंकू सिंह का नाम आता है. दोनों बल्लेबाजों में अफगानिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड 190 रनों की साझेदारी की. दोनों अंत तक नाबाद रहे और अपना-अपना सर्वोच्च व्यक्तिगत T20I स्कोर बनाया. रोहित ने जहां 121* रन बनाए, वहीं रिंकू ने 39 गेंदों में 69* रन बनाकर नाबाद रहे.      

संजू सैमसन और दीपक हुडा की जोड़ी:

रोहित शर्मा और रिंकू सिंह से पहले संजू सैमसन और दीपक हुडा की भारतीय जोड़ी ने जून 2022 आयरलैंड के खिलाफ डबलिन में भारत की सबसे बड़ी साझेदारी की थी. दोनों ने मिलकर 176 रनों की साझेदारी की थी.       

T20I इतिहास की सबसे बड़ी पार्टनरशिप:

T20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में सबसे बड़ी सझेदारी में अफगानिस्तान की जोड़ी उस्मान ग़ानी - हजरतुल्लाह ज़ाज़ाई का नाम आता है. नीचे  T20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में अब तक की सबसे बड़ी साझेदारियों की लिस्ट दी गयी है- 

 

पार्टनर

टीम

पार्टनरशिप (रन)

विकेट

बनाम 

साल 

उस्मान ग़ानी - हजरतुल्लाह ज़ाज़ाई

अफगानिस्तान

236

1

आयरलैंड

2019

डीजे एम शॉर्ट- एरोन फिंच

ऑस्ट्रेलिया

223

1

ज़िम्बाब्वे

2018

डायलन स्टेन- एस डेविज़ी

चेक रिपब्लिक

220

1

बल्गेरिया

2022

बीए पाई- एल ब्रूस

जिब्राल्टर

213*

1

बल्गेरिया

2022

मोहम्मद रिज़वान- बाबर आज़म

पाकिस्तान

203*

1

इंग्लैंड

 2022

एचजी मनसे- केजे कोएट्ज़र

स्कॉटलैंड

200

1

नीदरलैंड्स

 2019

मोहम्मद रिज़वान- बाबर आज़म

पाकिस्तान

197

1

 साउथ अफ्रीका

2021

आरके पौडेल- कुशल मल्ल

नेपाल

193

3

मंगोलिया

2023

रोहित शर्मा- रिंकू सिंह

इंडिया

190*

5

 अफगानिस्तान

 2024

जीडी फिलिप्स- डीपी कॉनवे

न्यूजीलैंड

184

3

 वेस्ट इंडीज

 2020

बी मैकमलेन- ओजे हेयर्स

स्कॉटलैंड

183

2

 इटली

2023

इयान मॉर्गन- डीजे मालन

इंग्लैंड

182

3

 न्यूजीलैंड

2019

टी मैंडर्स- के एस लेवेरॉक

बरमूडा

179

1

 पनामा

2023

संजू सैमसन- दीपक हुडा

इंडिया

176

2

आयरलैंड

 2022

डेविड मिलर- क्यू. डी कॉक

साउथ अफ्रीका

174*

4

भारत

 2022

बीए पाई- एल ब्रूस

जिब्राल्टर

172*

1

बल्गेरिया

2021

केन विलियमसन- मार्टिन गुप्तिल

न्यूजीलैंड

171*

1

पाकिस्तान

2016

के भुर्तेल- डीएस ऐरी

नेपाल

171

3

 फिलीपींस

2022

एलेक्स हेल्स- जोस बटलर

इंग्लैंड

170*

1

भारत

 2022

ग्रीम स्मिथ- एलई बॉसमन

साउथ अफ्रीका

170

1

इंग्लैंड

2009

टी20I में भारत के लिए सबसे बड़ी साझेदारी:

टी20I में भारतीय बल्लेबाजों द्वारा बनाई गयी सबसे बड़ी साझेदारियों की लिस्ट नीचे दी गयी है-

 

पार्टनर

रन

विकेट

बनाम

मैदान

साल

सिंह, आरजी शर्मा

190*

5

अफगानिस्तान

बेंगलुरु

2024

संजू सैमसन- दीपक हुडा

176

2

आयरलैंड

डबलिन (मलाहाइड)

2022

रोहित शर्मा, केएल राहुल

165

1

 श्रीलंका

इंदौर

 2017

शुबमन गिल- यशस्वी जयसवाल

165

1

वेस्ट इंडीज

लॉडरहिल

2023

रोहित शर्मा- शिखर धवन

160

1

आयरलैंड

डबलिन (मलाहाइड)

2018

यह भी पढ़ें:

T20I में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज कौन है? देखें पूरी लिस्ट

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jan 19, 2024, 14:02 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News