Indian Overseas Bank Exam Date 2026: इंडियन ओवरसीज बैंक परीक्षा तिथि जारी, यहां देखें ऑफिशियल नोटिस
Indian Overseas Bank Exam Date 2026: इंडियन ओवरसीज़ बैंक ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जनरल और स्पेशलिस्ट ऑफिसर परीक्षा की तिथि 2026 जारी कर दी है। इसकी परीक्षा 31 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इस एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थी नीचे लेख में परीक्षा की तिथि का आधिकारिक नोटिस डाउनलोड कर सकते हैं।
Indian Overseas Bank Exam 2026: इंडियन ओवरसीज़ बैंक (IOB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट iob.bank.in पर विज्ञापन संख्या HRDD/RECT/04/2026-27 के तहत जनरल व स्पेशलिस्ट ऑफिसर (स्केल-1, 2 व 3) परीक्षा की तिथि 2026 जारी कर दी है, जिसका एग्जाम 31 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। इंडियन ओवरसीज़ बैंक इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से 291 रिक्त पदों को भरना चाहता है। इन पदों के चयन में ऑनलाइन लिखित परीक्षा, पर्सनल इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल शामिल है।
Indian Overseas Bank Exam Notification 2026

Indian Overseas Bank Specialist Officer Recruitment 2026 - हाइलाइट्स
इंडियन ओवरसीज बैंक जनरल व स्पेशलिस्ट ऑफिसर की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एग्जाम से 4 या 5 दिन पहले जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। एग्जाम की बाकी हाइलाइट्स के लिए नीचे टेबल में दी गई है।
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) |
| पद का नाम | जनरल व स्पेशलिस्ट ऑफिसर (स्केल-1, 2 व 3) |
| विज्ञापन संख्या | HRDD/RECT/04/2026-27 |
| रिक्त पद | 291 |
| परीक्षा की तिथि | 31 अक्टूबर 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | जल्द जारी |
| चयन के चरण | ऑनलाइन लिखित परीक्षा, पर्सनल इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल |
| ऑफिशियल वेबसाइट | www.iob.bank.in |
Indian Overseas Bank Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें?
इंडियन ओवरसीज़ बैंक जनरल व स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों की परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सिंंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले इंडियन ओवरसीज़ बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट iob.bank.in पर जाएं।
-
होम पेज पर What's New सेक्शन देखें।
-
Indian Overseas Bank Admit Card 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
-
एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
-
एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
Indian Overseas Bank Admit Card 2026 डाउनलोड करने के बाद क्या करें?
इंडियन ओवरसीज़ बैंक जनरल व स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों की परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एग्जाम से जुड़ी गाइडलाइंस को फॉलो करना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसकी कॉपी के साथ वैध आई कार्ड साथ ले जाना जरूरी है। इसके बिना एग्जाम सेंटर में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। वैध आईडी कार्ड में आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और पहचान पत्र शामिल है। एग्जाम के लिए एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। एग्जाम हॉल में इलेक्ट्रॉनिक आइटम और स्मार्ट वॉच ले जाना मना है।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.