Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2026: सफाई कर्मचारी के 24752 पदों के लिए आवेदन का आखिरी मौका, 13 अक्टूबर है अंतिम तिथि
Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2026: राजस्थान स्थानीय निकाय विभाग ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट 27 जून 2026 को राजस्थान सफाई कर्मचारी के 24752 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। अब इन पदों के लिए आवेदन करने हेतु महज 4 दिन बाकी है। अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2026: स्थानीय शासन विभाग (DLB), राजस्थान ने 27 जून 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट lsg.rajasthan.gov.in पर राजस्थान सफाई कर्मचारी के 24752 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अगस्त 2026 से शुरू हो चुक हैं। अब इन पदों के लिए आवेदन करने हेतु महज 4 दिन बाकी है और अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
राजस्थान स्थानीय निकाय विभाग में सफाई कर्मचारी पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति में ऑनलाइन आवेदन रद्द किए जा सकते हैं।
Rajasthan Safai Karamchari Recruitment 2026 Form Date - हाइलाइट्स
राजस्थान स्थानीय निकाय विभाग में जूनियर एसोसिएट रिक्त पदों की भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन में शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, ऑनलाइन आवेदन करने की तिथियां और एग्जाम पैटर्न सहित अन्य डिटेल्स के बारे में विस्तार से बताया गया है। बाकी हाइलाइट्स के लिए आप नीचे टेबल देख सकती है।
| विवरण | जानकारी |
| विभाग का नाम | राजस्थान स्थानीय निकाय विभाग |
| पद का नाम | सफाई कर्मचारी |
| रिक्त पदों की संख्या | 24,752 |
| विज्ञापन संख्या | 01/2026 |
| नोटिफिकेशन | |
| ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 15 अगस्त 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 13 अक्टूबर 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | lsg.rajasthan.gov.in |
Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2026 Online Apply Date
राजस्थान सफाई कर्मचारी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक राजस्थान स्थानीय निकाय विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी आवेदन कर सकते हैं।
| राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदन डायरेक्ट लिंक |
Rajasthan Safai Karamchari Vacancy 2026 Qualification
राजस्थान स्थानीय निकाय विभाग में सफाई कर्मचारी पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के पास राजस्थान का डोमिसाइल होने के साथ सफाई कर्मचारी के रूप में 1 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। इसके लिए उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। पदों के लिए आवेदन शुल्क कैटेगरी वाइज 400 से 600 रुपये हैं।
नोट - शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन फीस और रिक्तियों के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है, जो कि ऊपर टेबल में दिया गया है।
Rajasthan Safai Karamchari Recruitment 2026 Notification ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
राजस्थान स्थानीय निकाय विभाग में सफाई कर्मचारी पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-
सबसे पहले राजस्थान सरकार के आधिकारिक SSO Portalsso.rajasthan.gov.in पर जाएं।
-
अपनी SSO ID और पासवर्ड दर्ज करके पोर्टल पर लॉगिन करें।
-
Citizen Apps (G2C) सेक्शन में जाएं और Recruitment Portal का चयन करें।
-
Rajasthan Safai Karamchari Recruitment 2026 पर क्लिक करें।
-
आवेदन फॉर्म भरें।
-
एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
आवेदन फीस भरें।
-
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में दी गई डिटेल्स को चेक करें।
-
सबमिट पर क्लिक करें।
-
ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.