भारत का सबसे लंबा समुद्र तट कौन-सा है, यहां पढ़ें
भारत की कुल समुद्री सीमा करीब 7516 किलोमीटर है। ऐसे में यहां विभिन्न तटीय राज्य हैं, जो कि समुद्री सीमा बनाते हैं। इनमें एक सबसे लंबा समुद्री तट तमिलनाडू में स्थित है, जहां पर नहाने पर प्रतिबंध लगा हुआ है।
भारत का भूगोल उठाकर देखें, तो हमें इसके पूर्व और पश्चिम की ओर अलग-अलग सागर देखने को मिलते हैं। देश के पूर्व की तरफ बंगाल की खाड़ी है, तो पश्चिम की तरफ अरब सागर है। वहीं, दक्षिण की तरफ हिंद महासागर है। देश की कुल तटीय रेखा की बात करें, तो यह करीब 7516 किलोमीटर है। ऐसे में अलग-अलग राज्य समुद्री सीमा साझा करते हैं।
इनमें से कुछ राज्यों की समुद्री सीमा बहुत ही छोटी है, तो कुछ राज्यों की बहुत लंबी समुद्री सीमा है। समुद्र किनारे हमें कई प्रमुख समुद्री तट भी देखने को मिलते हैं। इनमें भारत का सबसे बड़ा समुद्री तट मरीना बीच है। हालांकि, यह कितना बड़ा है, किस शहर में है और इस बीच पर नहाना क्यों मना है। जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
भारत का सबसे बड़ा समुद्र तट कौन-सा है ?
भारत का सबसे बड़ा समुद्र तट मरीना बीच(Marina Beach) है। यह तट तमिलनाडू की राजधानी चेन्नई में में स्थित है, जो कि उत्तर में सेंट जॉर्ज फोर्ट से शुरू होकर दक्षिण में बेसेंट नगर तक है।
कितनी है तट की लंबाई
मरीना बीच की कुल लंबाई की बात करें, तो यह 13 किलोमीटर है। यह आंकड़ा इसे भारत का सबसे लंबा और दुनिया का दूसरा सबसे लंबा प्राकृतिक शहरी समुद्री तट बनाता है।
मरीना बीच का इतिहास क्या है ?
मरीना बीच का ऐतिहासिक महत्त्व रहा है। इसे 1880 के दशक में मद्रास के तत्कालीन गवर्नर रहे माउंटस्टुअर्ट एल्फिंस्टन ग्रांट डफ ने पुनर्जीवित किया था। उनके द्वारा यहां टहलने के लिए एक पाथवे का निर्माण भी करवाया गया था।
मरीना बीच पर मौजूद प्रमुख स्मारक
मरीना बीच पर हमें प्रमुख स्मारक भी देखने को मिलते है, जो कि इस प्रकार हैंः
-
मदुरै जी रामचंद्रन स्मारक
-
सी.एन. अन्नादुरई स्मारक
-
जयललिता स्मारक
-
महात्मा गांधी और सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमाएं
मरीना बीच पर क्या-क्या आकर्षण हैं ?
मरीना बीच पर आपको कई आकर्षक प्वाइंट्स देखने को मिलेंगे, जिनमें लाइटहाउस, विजय का प्रतीक और एक्वारियम शामिल है।
लाइटहाउस
यह लाइटहाउस प्रमुख आकर्षक स्थलों में से एक है, जो कि बीच के सबसे दक्षिणी छोर पर है। इस लाइटहाउस में पर्यटक लिफ्ट से ऊपर जा सकते हैं और समुद्र का आकर्षक नजारा देख सकते हैं।
विजय का प्रतीक
यह मजदूरों को समर्पित एक मूर्ति है, जिसे ‘श्रम की विजय’ के नाम से जाना जाता है। यह दर्शाती है कि मजूदर किस प्रकार कठिन परिश्रम कर आजीविका चलाते हैं।
एक्वारियम
यहां आपको भारत का पहला समुद्री एक्वारियम भी देखने को मिलेगा, जिसमें विभिन्न प्रकार के समुद्री जीव रखे गए हैं।
मरीना बीच पर नहाना क्यों मना है ?
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि मरीना बीच पर नहाना मना है। क्योंकि, यहां बहुत ही तेज लहरें होती हैं, जो कि खतरनाक होती हैं। ऐसे में प्रशासन द्वारा इस बीच पर नहाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। हालांकि, आप समुद्र किनारे शाम के समय स्थानीय व्यंजनों को लुफ्त उठा सकते हैं। इस बीच के पास हस्तशिल्प और शंखों से बने उत्पादों का बाजार भी प्रमुख है।
पढ़ेंः भारत में क्या ‘Right to Sleep’ है मौलिक अधिकार, जानें यहां
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.