This is an archived article last updated on Aug 7, 2024. The information may be outdated.

Vinesh Phogat: ओलंपिक से अयोग्य घोषित हुई विनेश, विनेश के रिकार्ड्स, मेडल और अवार्ड की पूरी लिस्ट

Last Updated: Aug 7, 2024, 16:03 IST

विनेश फोगाट (50 किग्रा) ओलंपिक खेलों के फाइनल में पहुँचने वाली पहली भारतीय महिला रेसलर बन गयी थी. लेकिन अधिक वजन के कारण उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया है. विनेश ने तीन शानदार जीत के बाद महिला 50 किग्रा फाइनल में जगह बनाई थी. उन्होंने सेमीफाइनल में पैन अमेरिकन गेम्स चैंपियन क्यूबा की युस्नेयलिस गुज़मैन को हराया और क्वार्टरफाइनल में पूर्व यूरोपीय चैंपियन यूक्रेन की ओक्साना लिवाच को मात दी थी. यहां हम विनेश के अब तक के रेसलिंग करियर के बारें में पढेंगे.     

Vinesh Phogat Biography: विनेश फोगाट जीवनी रिकॉर्ड्स पदक पुरस्कार आयु और परिवार
Vinesh Phogat Biography: विनेश फोगाट जीवनी रिकॉर्ड्स पदक पुरस्कार आयु और परिवार

विनेश फोगाट (50 किग्रा) ओलंपिक खेलों के फाइनल में पहुँचने वाली पहली भारतीय महिला रेसलर बन गयी है. सेमी फाइनल में विनेश ने क्यूबा की युस्नेयलिस गुज़मैन लोपेज़ को 5-0 से करारी शिकस्त दी. इसके साथ ही विनेश ने भारत के लिए कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है. लेकिन विनेश टच में दिख रही है ऐसे में उनका गोल्ड मेडल जीतना पक्का लग रहा है.   

यह भी पढ़ें: ओलंपिक में रेसलर के वजन को लेकर क्या है नियम, कब होती है जाँच, जाने सब कुछ

विनेश फोगाट ने पेरिस 2024 ओलंपिक में महिला 50 किग्रा कुश्ती स्पर्धा के फाइनल में पहुंचकर देश के लिए गोल्ड मेडल की उम्मीद बढ़ा दी है. विनेश ने तीन शानदार जीत के बाद महिला 50 किग्रा फाइनल में जगह बनाई. उन्होंने सेमीफाइनल में पैन अमेरिकन गेम्स चैंपियन क्यूबा की युस्नेयलिस गुज़मैन को हराया और क्वार्टरफाइनल में पूर्व यूरोपीय चैंपियन यूक्रेन की ओक्साना लिवाच को मात दी. यहां हम विनेश के अब तक के रेसलिंग करियर के बारें में पढेंगे. 

यह भी देखें: Paris 2024 Olympics Medal Tally: किस देश ने जीते सर्वाधिक गोल्ड, किसके नाम सर्वाधिक पदक, यहां देखें पूरी लिस्ट

फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला:  

29 वर्षीय विनेश फोगाट ने ओलंपिक कुश्ती फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनकर इतिहास रचा था. बता दें कि इससे पहले साक्षी मलिक ओलंपिक पदक जीतने वाली एकमात्र अन्य महिला पहलवान थी अब उनके साथ विनेश का भी नाम जुड़ गया है. साक्षी मलिक ने रियो 2016 में कांस्य पदक जीता था.  

यह भी देखें: Paris 2024 Olympics Medal Tally India: पेरिस में किन भारतीयों ने जीते पदक, यहां देखें पूरी लिस्ट 

किन रेसलर को पटखनी देकर फाइनल में पहुंची विनेश:  

विनेश फोगाट का पेरिस 2024 ओलंपिक का सफर आसान नहीं था उन्होंने अपने पहले मैच में जापान की स्टार रेसलर युई सुसाकी को हराया जिसके बाद वह पीछे मुड़कर नहीं देखी. विनेश ने क्वार्टर-फाइनल में यूक्रेन की ओक्साना लिवाच को धुल चटाई. नीचे उनका अब तक का पेरिस 2024 ओलंपिक सफर के बारें में बताया गया है-       

दौर

प्रतिद्वंद्वी

देश

परिणाम

प्रारंभिक मैच

युई सुसाकी

जापान

जीत (कोलोस्सल अपसेट)

क्वार्टर-फाइनल

ओक्साना लिवाच

यूक्रेन

जीत

सेमी-फाइनल

युस्नेयलिस गुज़मैन

क्यूबा

जीत (5-0)

फाइनल

अयोग्य

फाइनल में किससे था मुकाबला:

फाइनल में विनेश फोगाट का मुकाबला यूएसए की सारा ऐन हिल्डेब्रांट से होना था. बुधवार को होने वाले इस गोल्ड मेडल मैच के लिए विनेश पूरी तरह तैयारी थी. 30 वर्षीय अमेरिकी पहलवान सारा ऐन हिल्डेब्रांट टोक्यो ओलंपिक 2020 की कांस्य पदक विजेता थी और विश्व चैंपियनशिप में चार पदक (दो रजत और दो कांस्य) जीत चुकी हैं. उन्होंने पैन अमेरिकन चैंपियनशिप में सात स्वर्ण पदक और पैन अमेरिकन गेम्स में एक स्वर्ण पदक भी जीता है.लेकिन अब यह भारत के लिए निराशाजनक खबर है. 

विनेश फोगाट का ओलंपिक सफ़र: 

विनेश फोगाट का यह तीसरा ओलंपिक है, इससे पहले उन्होंने रियो 2016 ओलंपिक और टोक्यो 2020 में भाग लिया था जो अच्छा नहीं रहा था. लेकिन इस बार उन्होंने कमाल करते हुए सबको चौंका दिया है-    

ओलंपिक

परिणाम

खेल

स्पर्धा

टोक्यो 2020

# 9

कुश्ती

महिला फ्रीस्टाइल 53 किग्रा

रियो 2016

# 10

कुश्ती

फ्लाइवेट, फ्रीस्टाइल (≤48 किलोग्राम)

पेरिस 2024 

फाइनल 

कुश्ती

महिला 50 किग्रा  (अयोग्य)

विनेश फोगाट को विरासत में मिली कुश्ती:  

भारत की सबसे बेहतरीन पहलवानों में से एक मानी जाने वाली विनेश फोगाट का कुश्ती में एक मजबूत पारिवारिक विरासत है. दो बार की ओलंपियन विनेश फोगाट ने तीन कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक, दो विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक और एक एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता है. उन्हें 2021 में एशियाई चैंपियन का खिताब भी मिला था. 

विनेश ने अपने चाचा महावीर सिंह फोगाट द्वारा बहुत कम उम्र में कुश्ती की दुनिया में कदम रखा और अपने चचेरे भाई-बहनों गीता फोगाट और बबीता कुमारी के नक्शेकदम पर चलते हुए भारत के सबसे प्रसिद्ध कुश्ती परिवार से ताल्लुक रखती हैं. 

पढ़ें: ओलंपिक इतिहास में सर्वाधिक मेडल जीतने वाले 10 देश कौन-से है? 

विनेश ने अब तक जीते है कई पदक:

साल 2018 राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों दोनों में स्वर्ण पदक जीतने वाली विनेश ने 2019 सीज़न के लिए 53 किग्रा वर्ग में भाग लेने का फैसला किता था. बता दें कि पेरिस ओलंपिक में वह 50 किग्रा वर्ग में है.  यहाँ विनेश फोगाट द्वारा जीते गए पमुख चैंपियनशिप पदकों की जानकारी नीचे दी गयी है-

वर्ष

प्रतियोगिता

स्थान

वजन वर्ग

पदक

2022

राष्ट्रमंडल खेल

बर्मिंघम

53 किग्रा

स्वर्ण पदक

2022

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप

बेलग्रेड

53 किग्रा

कांस्य पदक

2021

एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप

अल्माटी

53 किग्रा

स्वर्ण पदक

2020

एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप

नई दिल्ली

53 किग्रा

कांस्य पदक

2019

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप

नूर-सुल्तान

53 किग्रा

कांस्य पदक

2019

एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप

शीआन

53 किग्रा

कांस्य पदक

2018

एशियाई खेल

जकार्ता

50 किग्रा

स्वर्ण पदक

2018

राष्ट्रमंडल खेल

गोल्ड कोस्ट

50 किग्रा

स्वर्ण पदक

2018

एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप

बिश्केक

50 किग्रा

रजत पदक

2017

एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप

नई दिल्ली

55 किग्रा

रजत पदक

2016

एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप

बैंकॉक

53 किग्रा

कांस्य पदक

2015

एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप

दोहा

48 किग्रा

रजत पदक

2014

एशियाई खेल

इंचियोन

48 किग्रा

कांस्य पदक

2014

राष्ट्रमंडल खेल

ग्लासगो

48 किग्रा

स्वर्ण पदक

2013

एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप

नई दिल्ली

51 किग्रा

कांस्य पदक

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Aug 7, 2024, 16:03 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News