ओलंपिक इतिहास में सर्वाधिक मेडल जीतने वाले 10 देश कौन-से है?
2024 के पेरिस ओलंपिक में दुनिया भर के हजारों एथलीट्स हिस्सा लेंगे. इनमें से कुछ देश हर बार पदक जीतते हैं और उनके झंडे अक्सर मंच पर फहराए जाते हैं. टॉप के देशों में रहने वालों में यूएसए, चीन, जर्मनी और रूस जैसे कई देश शामिल है. यहाँ हम सबसे अधिक और सबसे कम पदक जीतने वाले देशों की बात करने जा रहे है और टॉप 10 देशों द्वारा जीते गये पदकों की लिस्ट देखेंगे.
2024 के पेरिस ओलंपिक में दुनिया भर के हजारों एथलीट्स हिस्सा लेंगे. इनमें से कुछ देश हर बार पदक जीतते हैं और उनके झंडे अक्सर मंच पर फहराए जाते हैं. टॉप के देशों में रहने वालों में यूएसए, चीन, जर्मनी और रूस जैसे कई देश शामिल है. लेकिन हर देश इतना भाग्यशाली नहीं होता, कई ऐसे देश भी हैं जिन्होंने अभी तक किसी भी ओलंपिक खेल में एक भी पदक नहीं जीता है.
यह भी देखें:
Paris 2024 Olympics Medal Tally India: पेरिस में किन भारतीयों ने जीते पदक, यहां देखें पूरी लिस्ट
ओलंपिक में किसने जीता है सर्वाधिक गोल्ड मेडल? यहां देखें पूरी लिस्ट
यहाँ हम सबसे अधिक और सबसे कम पदक जीतने वाले देशों की बात करने जा रहे है. यहां हम टॉप 10 देशों द्वारा जीते गये पदकों की लिस्ट देखेंगे. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खेलों के महाकुंभ पेरिस ओलंपिक 2024 की शुरुआत 26 जुलाई से हो रही है और इसका समापन 11 अगस्त को होगा.
किस देश ने जीता है सर्वधिक पदक:
सबसे अधिक ओलंपिक पदक जीतने वाले देश की बात करें तो संयुक्त राज्य अमेरिका सबसे आगे है. उसके बाद जर्मनी का स्थान आता है. वहीं सर्वाधिक गोल्ड मेडल जीतने वाले देशों में यूएसए के बाद सोवियत संघ का नाम आता है.
अमेरिका ने अब तक कुल 3,105 पदक जीते हैं. अमेरिका के नाम ओलंपिक में सबसे अधिक स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने का रिकॉर्ड है. साल 2022 बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक के बाद, यूएसए ने 1,229 स्वर्ण, 1,000 रजत और 876 कांस्य पदक जीते हैं.
यह भी देखें: Paris Olympics 2024: ओलंपिक गेम्स में महिलाओं ने पहली बार कब लिया था हिस्सा?
सर्वाधिक पदक जीतने वाले देश:
नीचे टॉप 10 देशों की लिस्ट दी गई है, जो सबसे अधिक पदकों के आधार पर तैयार की गयी है-
| देश | स्वर्ण | रजत | कांस्य | कुल |
| संयुक्त राज्य अमेरिका | 1229 | 1000 | 876 | 3105 |
| जर्मनी | 384 | 419 | 408 | 1211 |
| सोवियत संघ | 473 | 376 | 355 | 1204 |
| ग्रेट ब्रिटेन | 325 | 351 | 359 | 1035 |
| फ्रांस | 312 | 336 | 392 | 1040 |
| पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना | 384 | 281 | 235 | 900 |
| इटली | 299 | 278 | 308 | 885 |
| रूस | 290 | 243 | 246 | 779 |
| स्वीडन | 233 | 245 | 262 | 740 |
| जापान | 229 | 220 | 241 | 690 |
यह भी देखें: ओलंपिक खेलों में कब कौन बना भारत का ध्वजवाहक? देखें पूरी लिस्ट यहां
इन देशों ने जीते है केवल एक पदक:
इराक और सूडान उन देशों में से हैं जिन्होंने ओलंपिक इतिहास में केवल एक पदक ही जीता है. जिनके पास सिर्फ एक पदक है। इराक ने 1960 के रोम ओलंपिक में भारोत्तोलन में कांस्य पदक जीता, जबकि सूडान के इस्माइल अहमद इस्माइल ने 2008 बीजिंग ओलंपिक में पुरुषों की 800 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता था.
फेल्प्स के नाम सर्वाधिक पदक:
पूर्व अमेरिकी तैराक माइकल फेल्प्स ने व्यक्तिगत रूप से सबसे अधिक ओलंपिक पदक जीतने का रिकॉर्ड बनाया है, जिन्होंने 2004 से 2016 के बीच कुल 28 पदक जीते हैं. इनमें से 23 स्वर्ण पदक हैं, जो किसी भी व्यक्तिगत एथलीट द्वारा सबसे अधिक स्वर्ण पदक जीतने का एक और रिकॉर्ड है.
भारत ने जीते है कितने पदक:
भारत ने अब तक ओलंपिक इतिहास में 10 स्वर्ण पदक, 9 रजत पदक और 16 कांस्य पदक जीते है, जिसकी पूरी लिस्ट नीचे दी गयी है-
| खेल | स्वर्ण | रजत | कांस्य | कुल |
| फील्ड हॉकी | 8 | 1 | 3 | 12 |
| शूटिंग | 1 | 2 | 1 | 4 |
| एथलेटिक्स | 1 | 2 | 0 | 3 |
| कुश्ती | 0 | 2 | 5 | 7 |
| बैडमिंटन | 0 | 1 | 2 | 3 |
| भारोत्तोलन | 0 | 1 | 1 | 2 |
| मुक्केबाजी | 0 | 0 | 3 | 3 |
| टेनिस | 0 | 0 | 1 | 1 |
| कुल | 10 | 9 | 16 | 35 |
यह भी देखें: Paris Olympics 2024: किन भारतीयों को मिला पेरिस ओलंपिक का टिकट, यहां देखें पूरी लिस्ट
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.