This is an archived article last updated on Jul 15, 2024. The information may be outdated.

Paris Olympics 2024: ओलंपिक गेम्स में महिलाओं ने पहली बार कब लिया था हिस्सा?

Last Updated: Jul 15, 2024, 09:45 IST

ओलंपिक गेम्स 2024 का शानदार आगाज 26 जुलाई को होने जा रहा है, इन खेलों की मेजबानी इस बार फ्रांस के पेरिस शहर को मिली है. 2024 ओलंपिक गेम्स में कुल 32 खेलों के अंतर्गत 329 इवेंट्स आयोजित किए जाएंगे, जिसमें नए खेलों जैसे कैनो स्लालम, बॉक्सिंग को भी शामिल किया गया है. यहां हम ओलंपिक के इतिहास से भी कुछ सवालों के जवाब जानने की कोशिश करेंगे.   

Paris Olympics 2024: ओलंपिक गेम्स में महिलाओं ने पहली बार कब लिया था हिस्सा?
Paris Olympics 2024: ओलंपिक गेम्स में महिलाओं ने पहली बार कब लिया था हिस्सा?

Paris Olympics 2024: ओलंपिक गेम्स 2024 का शानदार आगाज 26 जुलाई को होने जा रहा है, इन खेलों की मेजबानी इस बार फ्रांस के पेरिस शहर को मिली है. ओलंपिक खेल 2024 26 जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित किया जायेगा. पेरिस की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर खेलों के उत्सव को और भी यादगार बनाएगी. 

2024 ओलंपिक गेम्स में कुल 32 खेलों के अंतर्गत 329 इवेंट्स आयोजित किए जाएंगे, जिसमें नए खेलों जैसे कैनो स्लालम, बॉक्सिंग को भी शामिल किया गया है. इस बार ओलंपिक में कुल 329 पदक के लिए एथलीट आपस में प्रतिस्पर्धा करेंगे. ये गेम पेरिस के 35 खुबसूरत स्थानों पर आयोजित किये जायेंगे. यहां हम ओलम्पिक के इतिहास से भी कुछ सवालों के जवाब जानने की कोशिश करेंगे. 

यह भी पढ़ें: ओलंपिक खेलों में कब कौन बना भारत का ध्वजवाहक? देखें पूरी लिस्ट यहां

पेरिस ओलंपिक 2024 कब से कब तक:

ओलंपिक खेल पेरिस 2024 26 जुलाई को उद्घाटन समारोह के साथ शुरू होगा, जो 17 दिनों तक आयोजित किया जायेगा और इसके बाद 11 अगस्त को इसका समापन समारोह आयोजित किया जायेगा. 

पेरिस 2024 ओलंपिक में शामिल इवेंट्स:

क्रमांक

खेल

1

तीरंदाजी

2

आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स

3

आर्टिस्टिक स्विमिंग

4

एथलेटिक्स

5

बैडमिंटन

6

बास्केटबॉल

7

बास्केटबॉल 3x3

8

बीच वॉलीबॉल

9

बॉक्सिंग

10

ब्रेकिंग

11

कैनो स्लालम

12

कैनो स्प्रिंट

13

साइक्लिंग BMX फ्रीस्टाइल

14

साइक्लिंग BMX रेसिंग

15

साइक्लिंग माउंटेन बाइक

16

साइक्लिंग रोड

17

साइक्लिंग ट्रैक

18

डाइविंग

19

घुड़सवारी

20

फेंसिंग

21

फुटबॉल

22

गोल्फ

23

हैंडबॉल

24

हॉकी

25

जुडो

26

मैराथन स्विमिंग

27

मॉडर्न पेंटाथलॉन

28

रिदमिक जिम्नास्टिक्स

29

रोइंग

30

रग्बी सेवेंस

31

सेलिंग

32

शूटिंग

33

स्केटबोर्डिंग

34

स्पोर्ट क्लाइम्बिंग

35

सर्फिंग

36

स्विमिंग

37

टेबल टेनिस

38

ताइक्वांडो

39

टेनिस

40

ट्रैम्पोलिन

41

ट्रायथलॉन

42

वॉलीबॉल

43

वॉटर पोलो

44

वेटलिफ्टिंग

45

कुश्ती

यह भी देखें: Paris Olympics 2024: किन भारतीयों को मिला पेरिस ओलंपिक का टिकट, यहां देखें पूरी लिस्ट

पहली बार महिलाओं को कब मिला था मौका:

ओलंपिक खेलों में पहली बार महिलाओं की भागीदारी साल 1900 में पेरिस में देखी गयी थी. पहली बार कुल 997 एथलीटों में से 22 महिलाओं ने पांच खेलों में प्रतिस्पर्धा की थी. महिलाओं ने पहली बार टेनिस, नौकायन, क्रोकेट, घुड़सवारी और गोल्फ में भाग लिया था.     

आईओसी खेल में लैंगिक समानता के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है. ओलंपिक चार्टर, अध्याय 1, नियम 2.8 में कहा गया है कि आईओसी की भूमिका है: "पुरुषों और महिलाओं की समानता के सिद्धांत को लागू करने की दृष्टि से सभी स्तरों और सभी संरचनाओं में खेल में महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित करना और समर्थन करना."

साल 2012 भी रहा है एतिहासिक:

ओलंपिक खेलों में साल 2012 भी ऐतिहासिक रहा है जिसका आयोजन लंदन में किया गया था. उस साल महिलाओं ने हर गेम में भाग लिया था. यह पहला मौका था जब महिलाओं ने किसी ओलंपिक के हर खेलों में हिस्सा लिया था. बता दें कि रियो में 2016 के खेलों में, 45 प्रतिशत प्रतिभागी महिलाएँ थीं.  

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jul 15, 2024, 09:45 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News