This is an archived article last updated on Sep 8, 2024. The information may be outdated.

Ayushman Card: सिर्फ़ मिनटों में स्मार्टफ़ोन से घर बैठे बनाएं आयुष्मान कार्ड, जानें पूरी प्रक्रिया

Last Updated: Sep 8, 2024, 20:17 IST

Ayushman Card: आयुष्मान भारत योजना भारत में चल रही बड़ी योजनाओं में से एक है. प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के तहत अब आयुष्मान कार्ड बनाना और भी आसान हो गया है. अब आप घर बैठे ही अपने स्मार्ट फोन से अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकार लोगों को सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से इस योजना को शुरू की थी. इस आर्टिकल में हम आयुष्मान कार्ड के बनवाने के नए तरीके के बारें में जानेंगें, जहां आप घर बैठे अपना कार्ड खुद ही बना सकते है.    

Ayushman Card: घर बैठे कैसे बनाये आयुष्मान कार्ड देखें 5 आसान स्टेप्स
Ayushman Card: घर बैठे कैसे बनाये आयुष्मान कार्ड देखें 5 आसान स्टेप्स

Ayushman Card: आयुष्मान भारत योजना भारत में चल रही बड़ी योजनाओं में से एक है. प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के तहत अब आयुष्मान कार्ड बनाना और भी आसान हो गया है. अब आप घर बैठे ही अपने स्मार्ट फोन से अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) ने एक ट्वीट के माध्यम से इस बारें में जानकारी दी है. इससे पहले ग्राहक सेवा केन्द्रों की मदद से इस कार्ड के लिए आवेदन किया जाता था, हालांकि यह माध्यम अब भी आम जनता के लिए मौजूद है लेकिन अब और भी आसान तरीके से आयुष्मान कार्ड बनवाया जा सकता है.      

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकार लोगों को सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से इस योजना को शुरू की थी, जिसका लाभ देश के बहुत से नागरिक और उनका परिवार उठा रहा है. इस आर्टिकल में हम आयुष्मान कार्ड के बनवाने के नए तरीके के बारें में जानेंगें, जहां आप घर बैठे अपना कार्ड खुद ही बना सकते है.   

Ayushman Card Login आयुष्मान कार्ड लॉग इन विंडो:

जिन लोगों का आयुष्मान कार्ड पहले से ही बना हुआ ऐसे लोग नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर अपने कार्ड की पूरी डिटेल्स देख सकते है-

आयुष्मान कार्ड ऑफिसियल Login लिंक

यह भी देखें:

PM Kisan Beneficiary Status: डायरेक्ट Link से देखें PM-Kisan Samman Nidhi बेनिफिशियरी स्टेटस

बिना पासपोर्ट और वीजा के विदेश की सैर, बस यह डॉक्यूमेंट रखें साथ

Ayushman Card क्या है आयुष्मान कार्ड?

आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 23 सितंबर, 2018 को रांची, झारखंड में किया गया था. इसके तहत एक हेल्थ कार्ड जारी किया जाता है जिसे आयुष्मान कार्ड कर नाम से जाना जाता है. इस योजना का लक्ष्य 50 करोड़ से अधिक लाभार्थियों तक पहुंचना है. इस योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) का गठन एक स्वायत्त इकाई के रूप में किया गया है.   

आयुष्मान भारत योजना (PM-JAY) हाई लाइट्स:

योजना का नाम

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY)

योजना का प्रकार

स्वास्थ्य बीमाayushman 

शुभारंभ

प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी द्वारा

मंत्रालय

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय

लॉन्च

23 सितंबर 2018

पंजीकृत परिवारों की कुल संख्या

10 करोड़ से अधिक

नोडल एजेंसी 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA)

ऑफिसियल वेबसाइट

https://www.pmjay.gov.in/

हेल्पलाइन नंबर

1800-111-565 या 14555

आयुष्मान कार्ड के कौन है पात्र:

  • परिवार के सदस्य, साथ ही बता दें कि इस योजना में आयु या लिंग पर कोई प्रतिबंध नहीं है. 
  • इसके तहत सभी पहले से मौजूद बीमारियों का पहले दिन से कवर का प्राविधान है.  
  • 3 दिन की प्री-हॉस्पिटलाइजेशन और 15 दिन की पोस्ट-हॉस्पिटलाइजेशन खर्चे जैसे डायग्नोस्टिक्स और दवाएं. 
  • इस योजनाका लाभ देशभर में पोर्टेबल है. 

यह भी देखें: PM Vishwakarma Yojana: किसे मिलेगा लाभ और कौन से डॉक्यूमेंट है जरुरी? जानें सबकुछ

घर बैठे कैसे बनाये आयुष्मान कार्ड:

अब आप आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के तहत घर बैठे आयुष्मान के लिए आवेदन कर सकते है और कार्ड हासिल कर सकते है. जिसके स्टेप नीचे दिए गए है-   

आयुष्मान कार्ड बनाने के 5 आसान स्टेप:

स्टेप 1: आयुष्मान ऐप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें या https://beneficiary.nha.gov.in पर जाएँ

स्टेप 2: यूज़र लॉगिन बनाने के लिए अपना मोबाइल नंबर डालें और फोन पर प्राप्त OTP दर्ज़ करें. 

स्टेप 3: अपने नाम, राशन कार्ड या आधार संख्या के माध्यम से अपनी पात्रता चेक करें. 

स्टेप 4: पात्र होने पर अपने और अपने परिवार के सदस्यों के विवरण का सत्यापन आधार e-KYC (जैसे- फेस ऑथ, मोबाइल OTP) के माध्यम से करें.

स्टेप 5: सभी जरूरी डिटेल्स भरने के बाद मोबाइल से अपनी फोटो खींचकर अपलोड करें.  सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आप अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. 

यह भी देखें: PM Surya Ghar: 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के कौन है पात्र और कैसे करें आवेदन? जानें सबकुछ

 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Sep 8, 2024, 20:17 IST

FAQs

  • आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं?
    +
    आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आप परिवार के सभी सदस्यों की आईडी के साथ (आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, सरकारी पहचान पत्र) अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र, यूटीआई-आईटीएसएल केंद्र पर जाकर पात्रता जांच करा कर, इसके लिए आवेदन कर सकते है और कार्ड हासिल कर सकते है.
  • घर बैठे कैसे बनाये आयुष्मान कार्ड?
    +
    अब आप आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के तहत घर बैठे आयुष्मान कार्ड हासिल कर सकते है, इसके लिए आपको आयुष्मान ऐप डाउनलोड करना होगा, और बताये गए स्टेप को फॉलो करना होगा.
  • अपने मोबाइल से आयुष्मान कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
    +
    इसके लिए अपने फोन में सबसे पहले आयुष्मान ऐप डाउनलोड करना होगा और वहां कार्ड डाउनलोड के विकल्प पर जाकर बताए गए स्टेप को फॉलो कर कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है.

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News