This is an archived article last updated on Jul 17, 2024. The information may be outdated.

ओलंपिक खेलों में कब कौन बना भारत का ध्वजवाहक? देखें पूरी लिस्ट यहां

Last Updated: Jul 17, 2024, 11:09 IST

पेरिस ओलंपिक 2024 के आगाज में अब बस कुछ ही दिन बाकी है दुनिया के सभी देशों के खिलाड़ी इन खेलों की तैयारियों में लगे हुए है. ओलंपिक खेलों के उद्घाटन और समापन समारोह में एथलीट ध्वजवाहक के रूप में अपने देश की टीम का प्रतिनिधित्व करते है. प्रसिद्ध बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु को आगामी पेरिस ओलंपिक के उद्घाटन समारोह के दौरान प्रसिद्ध टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरथ कमल के साथ भारतीय दल का नेतृत्व करेंगी.    

ओलंपिक खेलों में भारत का ध्वजवाहक कौन कब बना, देखें यहां लिस्ट
ओलंपिक खेलों में भारत का ध्वजवाहक कौन कब बना, देखें यहां लिस्ट

पेरिस ओलंपिक 2024 के आगाज में अब बस कुछ ही दिन बाकी है दुनिया के सभी देशों के खिलाड़ी इन खेलों की तैयारियों में लगे हुए है. भारत की बात करें तो भारत को इस बार इन खेलों से काफी उम्मीदें है. ओलंपिक जैसे बड़े मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करना किसी भी एथलीट के लिए गौरव की बात होती है. वहीं अपने देश के लिए ओलंपिक ध्वजवाहक बनना किसी भी एथलीट के लिए गौरव की बात होती है. 

ओलंपिक खेलों के उद्घाटन और समापन समारोह में एथलीट ध्वजवाहक के रूप में अपने देश की टीम का प्रतिनिधित्व करते है. बता दें कि भारत ने भी इस बार के खेलों के लिए अपने ध्वजवाहक की घोषणा कर दी है. देश के पहले व्यक्तिगत स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा ने रियो 2016 ओलंपिक में भारत के ध्वजवाहक थे. वहीं तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बलबीर सिंह एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जो दो बार 1952 और 1956 में ओलंपिक में भारत के ध्वजवाहक बने थे. 

यह भी देखें: पीएम मोदी को मिल चुके है दुनिया के ये बड़े अवार्ड, यहां देखें पूरी लिस्ट

पेरिस ओलंपिक 2024 में कौन है ध्वजवाहक:

प्रसिद्ध बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु को आगामी पेरिस ओलंपिक के उद्घाटन समारोह के दौरान प्रसिद्ध टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरथ कमल के साथ भारतीय दल का नेतृत्व करेंगी. वहीं अभी तक समापन समारोह के लिए किसी के नाम की घोषणा नहीं की गयी है, जिसके बाद में घोषित किये जाने की उम्मीद है. 

ओलंपिक में पहली बार, टोक्यो 2020 में ग्रीष्मकालीन खेलों के उद्घाटन समारोह में मैरी कॉम और मनप्रीत सिंह  भारत के दो ध्वजवाहक थे.

यह भी पढ़ें: कैप्टन Anshuman Singh को मरणोपरांत Kirti Chakra: पढ़ें सियाचिन के शहीद की वीरता और प्रेम की अनूठी दास्तान

शेफ-डी-मिशन: 

चार ओलंपिक खेलों के अनुभवी और 2012 लंदन ओलंपिक में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में कांस्य पदक विजेता गगन नारंग को आगामी पेरिस 2024 ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाली भारतीय टीम के लिए नए शेफ-डी-मिशन के रूप में चुना गया है. 

Olympic Games कब कौन बना ध्वजवाहक:

इस बार के पेरिस ओलंपिक खेलों के लिए शरथ कमल (टेबल टेनिस) और पीवी सिंधु (बैडमिंटन) को उद्घाटन समारोह के लिए भारतीय ध्वजवाहक होंगे.    

वर्ष

ध्वजवाहक 

सम्बंधित खेल

2024

शरथ कमल (टेबल टेनिस) और पीवी सिंधु (बैडमिंटन)

 

2020

मैरी कॉम (बॉक्सिंग) और मनप्रीत सिंह (हॉकी)

 

2016

अभिनव बिंद्रा

शूटिंग

2012

सुशील कुमार

कुश्ती

2008

राज्यवर्धन सिंह राठौर

शूटिंग

2004

अंजू बॉबी जॉर्ज

एथलेटिक्स

2000

लीएंडर पेस

टेनिस

1996

परगट सिंह

हॉकी

1992

शाइनी-एब्राहम विल्सन

एथलेटिक्स

1988

करतार सिंह ढिल्लों

कुश्ती

1984

ज़फ़र इकबाल

हॉकी

1972

डेसमंड-नेविल डिवाइन जोन्स

बॉक्सिंग

1964

गुरबचन सिंह रंधावा

एथलेटिक्स

1956

बलबीर सिंह सीनियर

हॉकी

1952

बलबीर सिंह सीनियर

हॉकी

1948

तालिमेरेन औ

फुटबॉल

1936

ध्यान चंद

हॉकी

1932

लाल शाह भोकारी

हॉकी

1920

पूर्मा बनर्जी

एथलेटिक्स

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jul 17, 2024, 11:09 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News