This is an archived article last updated on Jul 11, 2024. The information may be outdated.

पीएम मोदी को मिल चुके है दुनिया के ये बड़े अवार्ड, यहां देखें पूरी लिस्ट

Last Updated: Jul 11, 2024, 07:12 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हाल ही में रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द अपोस्टल' (Order of St Andrew the Apostle) से सम्मानित किया गया. प्रधानमंत्री मोदी को कुछ महीने पहले भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो' (Order of the Druk Gyalpo) से भी  सम्मानित किया गया था. पीएम मोदी इस सम्मान को प्राप्त करने वाले पहले गैर-भूटानी नागरिक बने थे. यहां हम साल 2014 के बाद पीएम मोदी द्वारा प्राप्त किये गए कुछ महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय सम्मान/अवार्ड के बारें में बताने जा रहे है.      

 पीएम मोदी को मिले चुके हैं ये प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मान
पीएम मोदी को मिले चुके हैं ये प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हाल ही में रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द अपोस्टल' (Order of St Andrew the Apostle) से सम्मानित किया गया. पीएम मोदी को यह सम्मान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से राजधानी मास्को में आयोजित एक सम्मान समारोह दिया गया. पीएम मोदी को यह सम्मान ऐसे समय पर दिया गया है जब पूरी दुनिया खासकर पश्चिमी देशों की नजरें पीएम मोदी के दौरे पर थी. 

Pic-MyGov

इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि ‘रूस का सर्वोच्च सम्मान प्राप्त करना 140 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व की बात है’ बता दें की भारत के प्रधानमंत्री के रूप में पद संभालने के बाद यह उनकी दूसरी विदेश यात्रा थी. इससे पहले वह G7 सम्मेलन में भाग लेने इटली गए थे.   

प्रधानमंत्री मोदी को कुछ महीने पहले भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो' (Order of the Druk Gyalpo) से भी  सम्मानित किया गया था. पीएम मोदी इस सम्मान को प्राप्त करने वाले पहले गैर-भूटानी नागरिक बने थे. पीएम मोदी को अब तक कई देशों के बड़े से बड़े सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है. यहां हम साल 2014 के बाद पीएम मोदी द्वारा प्राप्त किये गए कुछ महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय सम्मान/अवार्ड के बारें में बताने जा रहे है.

फ्रांस से लेकर अमेरिका तक मिल चुके है कई अवार्ड:

पीएम मोदी को अब तक दुनिया के कई प्रतिष्ठित अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है. इनमें फ्रांस का ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर, मिस्र की ओर से ऑर्डर ऑफ नाइल और अमेरिका का लीजन ऑफ मेरिट जैसे नाम शामिल है. वहीं अब इस लिस्ट में रूस का भी नाम जुड़ गया है.    

पीएम मोदी को प्रदान किए गए अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों की लिस्ट:

पुरस्कार का नाम

प्रदानकर्ता देश

साल 

ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर

फ्रांस

13 जुलाई, 2023

ऑर्डर ऑफ नाइल

मिस्र

जून 2023

कम्पैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी

फिजी

मई 2023

ग्रैंड कम्पैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू

पापुआ न्यू गिनी

मई 2023

एबाकल अवार्ड

पलाउ

2023

ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो

भूटान

2021

लीजन ऑफ मेरिट

संयुक्त राज्य अमेरिका

2020

किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रिनेसांस

बहरीन

2019

ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन

मालदीव

2019

ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू

रूस

2019

ऑर्डर ऑफ जायद

संयुक्त अरब अमीरात

2019

ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन

फिलिस्तीन

2018

स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान

अफगानिस्तान

2016

किंग अब्दुलअज़ीज़ सश

सऊदी अरब

2016

पीएम मोदी को मिले ये भी बड़े सम्मान:

पीएम मोदी को साल 2021 में ग्लोबल एनर्जी एंड एनवायरनमेंट लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया था, वहीं यूनाइटेड नेशंस चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवार्ड से भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है.  

पुरस्कार का नाम

प्रदानकर्ता संस्था

वर्ष 

ग्लोबल एनर्जी एंड एनवायरनमेंट लीडरशिप अवार्ड

कैम्ब्रिज एनर्जी रिसर्च एसोसिएट्स (CERA)

2021

ग्लोबल गोलकीपर अवार्ड

बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन

2019

फिलिप कोटलर प्रेसिडेंशियल अवार्ड

-

2019

यूनाइटेड नेशंस चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवार्ड

संयुक्त राष्ट्र

-

सियोल शांति पुरस्कार

सियोल शांति पुरस्कार समिति

2018

यह भी पढ़ें: कैप्टन Anshuman Singh को मरणोपरांत Kirti Chakra: पढ़ें सियाचिन के शहीद की वीरता और प्रेम की अनूठी दास्तान

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jul 11, 2024, 07:12 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News