ओलंपिक में किसने जीता है सर्वाधिक गोल्ड मेडल? यहां देखें पूरी लिस्ट
ग्रीष्मकालीन ओलंपिक का 33वां संस्करण 26 जुलाई से फ्रांस को राजधानी पेरिस में शुरू होने जा रहा है, इसका आयोजन फ्रांस के 16 अन्य शहरों में किया जायेगा. यह तीसरा मौका है जब इन खेलों का आयोजन पेरिस में किया जा रहा है, इससे पहले 1900 और 1924 में इसका आयोजन फ्रांस में किया गया था. इस आर्टिकल में हम उन एथलीटों की बात करने जा रहे है जिन्होंने ओलंपिक इतिहास में अब तक सर्वाधिक पदक जीते है.
ग्रीष्मकालीन ओलंपिक का 33वां संस्करण 26 जुलाई से फ्रांस को राजधानी पेरिस में शुरू होने जा रहा है, इसका आयोजन फ्रांस के 16 अन्य शहरों में किया जायेगा. इसका समापन 11 अगस्त को होगा. ऐसे में चर्चा में बने रहे इन खेलों से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारें में जानने की कोशिश करते है.
यह तीसरा मौका है जब इन खेलों का आयोजन पेरिस में किया जा रहा है, इससे पहले 1900 और 1924 में इसका आयोजन फ्रांस में किया गया था. यह लंदन (1908, 1948, 2012) के बाद तीन ओलंपियाड की मेजबानी करने वाला दूसरा शहर बन गया है.
इस आर्टिकल में हम उन एथलीटों की बात करने जा रहे है जिन्होंने ओलंपिक इतिहास में अब तक सर्वाधिक पदक जीते है. इस लिस्ट की बात करें तो सबसे पहले संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व तैराक माइकल फेल्प्स का नाम आता है जिन्होंने सर्वाधिक व्यक्तिगत पदक जीते है.
यह भी देखें: Paris Olympics 2024: ओलंपिक गेम्स में महिलाओं ने पहली बार कब लिया था हिस्सा?
माइकल फेल्प्स के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड:
पूर्व अमेरिकी तैराक माइकल फेल्प्स ने व्यक्तिगत रूप से सबसे अधिक ओलंपिक पदक जीतने का रिकॉर्ड बनाया है. 2004 से 2016 के बीच चार संस्करणों में कुल 28 पदक जीते हैं जिसमें से 23 स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक शामिल है. इसके साथ ही वह दुनिया के सबसे सफल ओलंपियन बन गए हैं.
यह भी देखें: Paris Olympics 2024: किन भारतीयों को मिला पेरिस ओलंपिक का टिकट, यहां देखें पूरी लिस्ट
ओलंपिक में सर्वाधिक मेडल जीतने वाले एथलीट्स:
यहां हम अभी तक ओलंपिक इतिहास में सबसे अधिक पदक जीतने वाले 20 एथलीट की बात करने जा रहे है, जहां माइकल फेल्प्स टॉप पर है, इसके बाद सोवियत संघ के लारिसा लातिनिना का नाम है जिन्होंने कुल 18 पदक जीते है, यहां आप पूरी लिस्ट देख सकते है-
| सर्वाधिक मेडल जीतने वाले एथलीट्स | ||||||
| नाम | देश | खेल | कुल पदक | स्वर्ण | रजत | कांस्य |
| माइकल फेल्प्स | संयुक्त राज्य अमेरिका | तैराकी | 28 | 23 | 3 | 2 |
| लारिसा लातिनिना | सोवियत संघ | जिम्नास्टिक्स | 18 | 9 | 5 | 4 |
| मारीत ब्योर्गेन | नॉर्वे | क्रॉस-कंट्री स्कीइंग (शीतकालीन ओलंपिक) | 15 | 8 | 4 | 3 |
| निकोलाई एंड्रियनव | सोवियत संघ | जिम्नास्टिक्स | 15 | 7 | 5 | 3 |
| ओले एइनार ब्योर्नडालेन | नॉर्वे | बायथलॉन (शीतकालीन ओलंपिक) | 13 | 8 | 4 | 1 |
| बोरिस शखलिन | सोवियत संघ | जिम्नास्टिक्स | 13 | 7 | 4 | 2 |
| एडोआर्डो मंगियारोटी | इटली | फेंसिंग | 13 | 6 | 5 | 2 |
| आइरीन वुस्त | नीदरलैंड्स | स्पीड स्केटिंग (शीतकालीन ओलंपिक) | 13 | 6 | 5 | 2 |
| ताकाशी ओनो | जापान | जिम्नास्टिक्स | 13 | 5 | 4 | 4 |
| पावो नुर्मी | फिनलैंड | एथलेटिक्स | 12 | 9 | 3 | 0 |
| बिर्गिट फिशर | जर्मनी | कयाकिंग | 8 | 4 | 0 | 12 |
| ब्जॉर्न डेहली | नॉर्वे | क्रॉस-कंट्री स्कीइंग | 8 | 4 | 0 | 12 |
| काटो सावाओ | जापान | जिमनास्टिक्स | 8 | 3 | 1 | 12 |
| जेनी थॉम्पसन | अमेरिका | तैराकी | 8 | 3 | 1 | 12 |
| इसाबेल वर्थ | जर्मनी | घुड़सवारी | 7 | 5 | 0 | 12 |
| रयान लोच्टे | अमेरिका | तैराकी | 6 | 3 | 3 | 12 |
| दारा टोरेस | अमेरिका | तैराकी | 4 | 4 | 4 | 12 |
| अलेक्सी नेमोव | रूस | जिमनास्टिक्स | 4 | 2 | 6 | 12 |
| नताली कफ्लिन | अमेरिका | तैराकी | 3 | 4 | 5 | 12 |
| मार्क स्पिट्ज | अमेरिका | तैराकी | 9 | 1 | 1 | 11 |
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.