This is an archived article last updated on Aug 12, 2024. The information may be outdated.

Paris 2024 Olympics Medal Tally India: भारत ने जीते कितने पदक? देखें सबके नाम

Last Updated: Aug 12, 2024, 09:48 IST

India Medal Tally in Olympics 2024: पेरिस 2024 ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. मनु भाकर ने इतिहास रचते हुए पेरिस ओलंपिक में भारत को पहला पदक दिलाया. 26 जुलाई से 11 अगस्त तक चलने वाले पेरिस 2024 ओलंपिक में पांच रिजर्व सहित कुल 117 भारतीय एथलीट पदक की रेस में शामिल थे. मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने पेरिस 2024 ओलंपिक के 10 मीटर एयर पिस्तल मिक्स्ड टीम इवेंट में  दक्षिण कोरिया  को पीछे छोड़ते  हुए कांस्य पदक अपने नाम किया. आप यहां  Paris Olympics 2024 में सर्वाधिक पदक जीतने वाले शीर्ष देशों के नाम और पदक देख सकते है. भारत में हॉकी  में जीता कांस्य पदक, स्पेन को हराकर रचा इतिहास, वहीं नीरज ने रजत पदक तो अमन ने कुश्ती में जीता कांस्य. भारत ने अभी तक 1 रजत और 5 कांस्य पदक जीतकर कुल 6 पदक हासिल किए हैं. USA रहा टॉप पर.  

Paris Olympics 2024 भारतीय पदक विजेताओं की पूरी लिस्ट यहां देखें
Paris Olympics 2024 भारतीय पदक विजेताओं की पूरी लिस्ट यहां देखें

Paris Olympics 2024 Medal tally India: पेरिस 2024 ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर रहे है. मनु भाकर ने इतिहास रचते हुए पेरिस ओलंपिक में भारत को पहला पदक दिलाया, जिसके बाद से भारतीयों की उम्मीदें और भी बढ़ गयी थी. भारत में हॉकी  में जीता कांस्य पदक, स्पेन को हराकर रचा इतिहास, वहीं नीरज ने रजत पदक तो अमन ने कुश्ती में जीता कांस्य. भारत ने अभी तक 1 रजत और 5 कांस्य पदक जीतकर कुल 6 पदक हासिल किए हैं.

Olympic Games Paris 2024 Final Updates

अमन ने जीता कांस्य पदक:

21 वर्षीय पहलवान अमन सहरावत ने अपने पहले ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीता. अमन के कांस्य पदक के साथ, भारत ने 2008 के बाद से ओलंपिक खेलों के हर संस्करण में कुश्ती में पदक  जीतना जारी रखा है.

नीरज ने जीता रजत

नीरज चोपड़ा ने  रजत पदक जीता वहीं  पाकिस्तान के अरशद नदीम  ने गोल्ड मेडल जीता.

हॉकी में भारत  ने रचा इतिहास

भारत ने हॉकी  में जीता कांस्य पदक, स्पेन को हराकर रचा इतिहास.

निशानेबाज़ी में भारत के लिए एक और मेडल  

स्वप्निल कुसाले ने जीता 50 मीटर (पुरुष) राइफ़ल वर्ग में देश के लिए जीता कांस्य पदक जीता  है. पेरिस ओलंपिक में अब तक भारत को तीन कांस्य पदक प्राप्त हो चुके हैं.

मनु और सरबजोत  ने रचा इतिहास:

मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने पेरिस 2024 ओलंपिक के 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में  दक्षिण कोरिया  को पीछे छोड़ते  हुए कांस्य पदक अपने नाम कर लिए है. मनु ने एकल इवेंट में कांस्य पदक जीता था. मनु भाकर आजादी के बाद एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं.

भारत की ओर से पेरिस 2024 ओलंपिक में 112 एथलीट 16 खेलों में 69 पदक स्पर्धाओं में भाग ले रहे थे. भारतीय खिलाड़ियों से इस बार एथलेटिक्स, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, कुश्ती, निशानेबाजी, हॉकी, टेबल टेनिस और भारोत्तोलन से खासा उम्मीदें थी. बता दें कि एथलेटिक्स में भारत को जैवलीन थ्रोअर नीरज चोपड़ा से भी पदक की काफी उम्मीदें थी और उन्होंने रजत पदक दिलाया.   

यह भी देखें:

PARIS 2024 OLYMPICS: पेरिस ओलंपिक्स में भारतीय खिलाड़ियों का पूरा शेड्यूल यहां करें चेक

Olympic 2024: आजादी के बाद से अब तक भारत ने जीते है कितने ओलंपिक मेडल? देखें सबके नाम

इस बार के ओलंपिक खेलों ने भारतीय खेलों के स्तर को एक नई ऊंचाई पर पहुँचाया है. भारतीय खिलाड़ियों ने अपने खेल के माध्यम से देश को गर्वित कर रहे है. यहाँ हम पेरिस 2024 ओलंपिक खेलों में भारतीय विजेताओं की पूरी सूची और पदक तालिका प्रस्तुत कर रहे हैं, जिसे भारतीय खेल प्रेमी देख सकते है-  

Paris Olympics 2024 भारतीय पदक विजेता

India Medal Tally in Olympics 2024: 26 जुलाई से 11 अगस्त तक चलने वाले पेरिस 2024 ओलंपिक में पांच रिजर्व सहित कुल 117 भारतीय एथलीट पदक की रेस में शामिल थे. पहला मेडल मनु भाकर ने महिला 10m एयर पिस्टल इवेंट में दिलाया था. आप यहां  Paris Olympics 2024 में भारतीय पदक विजेताओं की पूरी लिस्ट देख सकते है- भारत ने अभी तक 1 रजत और 5 कांस्य पदक जीतकर कुल 6 पदक हासिल किए हैं.  

क्र.सं.

खिलाड़ी

मेडल

खेल

इवेंट

1

मनु भाकर

कांस्य

शूटिंग

महिला 10m एयर पिस्टल

2

मनु भाकर और सरबजोत सिंह कांस्य शूटिंग 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम

3

स्वप्निल कुसाले   कांस्य शूटिंग 50 मीटर (पुरुष) राइफ़ल कैटेगरी 

4

 भारतीय हॉकी टीम  कांस्य  हॉकी  पुरुष हॉकी

 5

नीरज चोपड़ा  रजत एथलेटिक्स पुरुष जैवलिन थ्रो 

6

अमन सहरावत कांस्य रेसलिंग 57 किग्रा फ्री स्टाइल

Medal Table Paris Olympics 2024 सर्वाधिक मेडल जीतने वाले टॉप देश:

आप यहां  Paris Olympics 2024 में सर्वाधिक पदक जीतने वाले शीर्ष देशों के नाम और पदक देख सकते है-

रैंक

देश

स्वर्ण

रजत

कांस्य

कुल पदक

1

संयुक्त राज्य अमेरिका

40

44

42

126

2

चीन

40

27

24

91

3

जापान

20

12

13

45

4

ऑस्ट्रेलिया

18

19

16

53

5

फ्रांस

16

26

22

64

6

नीदरलैंड

15

7

12

34

7

ग्रेट ब्रिटेन

14

22

29

65

8

दक्षिण कोरिया

13

9

10

32

9

इटली

12

13

15

40

10

जर्मनी

12

13

8

33

11

न्यूज़ीलैंड

10

7

3

20

12

कनाडा

9

7

11

27

13

उज़्बेकिस्तान

8

2

3

13

14

हंगरी

6

7

6

19

15

स्पेन

5

4

9

18

16

स्वीडन

4

4

3

11

17

केन्या

4

2

5

11

18

नॉर्वे

4

1

3

8

19

आयरलैंड

4

0

3

7

20

ब्राजील

3

7

10

20

71

भारत

0

1

5

06

-Latest Update

स्वतंत्र भारत के पहले पदक विजेता:

केडी जाधव (खशाबा दादासाहेब जाधव) हेलसिंकी ओलंपिक 1952 में कुश्ती में कांस्य पदक जीतने वाले ओलंपिक पदक विजेताओं की सूची में शामिल होने वाले स्वतंत्र भारत के पहले व्यक्तिगत एथलीट थे. कुल मिलाकर, भारत ने अब तक ओलंपिक में 37 पदक जीते हैं. पेरिस 1900 में नॉर्मन प्रिचर्ड के दोहरे रजत पदक ने ओलंपिक में भारत का खाता खोला था.

यह भी देखें:

ओलंपिक इतिहास में सर्वाधिक मेडल जीतने वाले 10 देश कौन-से है? 

Paris Olympics 2024: ओलंपिक गेम्स में महिलाओं ने पहली बार कब लिया था हिस्सा?

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Aug 12, 2024, 09:48 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News