This is an archived article last updated on Aug 6, 2024. The information may be outdated.

Paris Olympics 2024: गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा कब दिखेंगे एक्शन में, क्या है पूरा एथलेटिक्स शेड्यूल देखें यहां

Last Updated: Aug 6, 2024, 10:54 IST

पेरिस 2024 ओलंपिक खेलों का आगाज हो चुका है, भारतीय दल भी ओलंपिक खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. यहां हम एथलेटिक्स की बात करने जा रहे है जहां भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा से सबको काफी उम्मीदें है. पेरिस ओलंपिक 2024 में एथलेटिक्स इवेंट की बात करें तो भारत को इस इवेंट से पदक की काफी उम्मीदें है. बता दें कि ओलंपिक खेलों का आयोजन 26 जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक किया जायेगा. वहीं एथलेटिक्स इवेंट 1 अगस्त से 11 अगस्त के बीच खेले जायेंगे.        

पेरिस 2024 ओलंपिक एथलेटिक्स फुल शेड्यूल
पेरिस 2024 ओलंपिक एथलेटिक्स फुल शेड्यूल

पेरिस 2024 ओलंपिक खेलों का आगाज हो चुका है, भारतीय दल भी ओलंपिक खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. भारतीय दल से देश के 140 करोड़ देशवासियों को काफी उम्मीदें है. भारत का पेरिस 2024 ओलंपिक का कार्यक्रम 25 जुलाई से शुरू हो रहा है और अगले 16 दिनों के दौरान 112 एथलीट 16 खेलों में 69 पदक स्पर्धाओं में भाग लेंगे. 

यहां हम एथलेटिक्स की बात करने जा रहे है जहां भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा से सबको काफी उम्मीदें है. पेरिस ओलंपिक 2024 में एथलेटिक्स इवेंट की बात करें तो भारत को इस इवेंट से पदक की काफी उम्मीदें है. बता दें कि ओलंपिक खेलों का आयोजन 26 जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक किया जायेगा. वहीं एथलेटिक्स इवेंट 1 अगस्त से 11 अगस्त के बीच खेले जायेंगे.  

यह भी पढ़ें:

Paris Olympics 2024 Neeraj Chopra: जैवलिन की कितनी होती है लंबाई और कितना होता है वजन? जानें

Paris 2024 Olympics: झज्जर की मनु ने रचा इतिहास भारत को पेरिस में दिलाया पहला पदक

PARIS 2024 OLYMPICS: पेरिस ओलंपिक्स में भारतीय खिलाड़ियों का पूरा शेड्यूल यहां करें चेक

 

भारतीय अभियान की कब होगी शुरुआत:

पेरिस में दुनिया के सबसे बड़े खेल इवेंट में भारतीय अभियान की शुरुआत 27 जुलाई को चैतोरोक्स में नेशनल शूटिंग सेंटर में होगी, जहां क्स्ड टीम 10 मीटर एयर राइफल के पदक मैच खेले जायेंगे, हालांकि तीरंदाजी इवेंट्स की शुरुआत पहले ही हो चुकी है. दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु बैडमिंटन में 27 जुलाई से 5 अगस्त तक खेलती नजर आएंगी, जबकि टोक्यो 2020 की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू का महिलाओं की 49 किग्रा भारोत्तोलन प्रतियोगिता 7 अगस्त को होगी.टोक्यो कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन 27 जुलाई से 10 अगस्त तक बॉक्सिंग स्पर्धाओं में मुकाबला करेंगी. दो बार की विश्व चैंपियन निखत ज़रीन भी पेरिस में अपने ओलंपिक पदार्पण के लिए तैयार हैं. 

एथलेटिक्स के कब है इवेंट:

इस बार के ओलंपिक भारतीय दल के में 29 सदस्य एथलेटिक्स टीम से जुड़े हुए है, जो दल का एक बड़ा हिस्सा है. नीरज चोपड़ा और उनकी टीम 16 विभिन्न पदक स्पर्धाओं में अपनी चुनौती पेश करेंगे. 1 अगस्त, 2024 को पुरुषों की 20 किमी रेस वॉक के साथ एथलेटिक्स इवेंट की शुरुआत होगी.    

नीरज चोपड़ा कब दिखेंगे एक्शन में:

टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडल विजेता जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा अपने गोल्ड मेडल को डिफेंड करने के लिए 6 अगस्त को एक्शन में दिखेंगे. जैवलिन थ्रो क्वालिफायर इवेंट की शुरुआत 6 अगस्त को होगी. वहीं इसका फाइनल दो दिन बाद 8 अगस्त को खेला जायेगा.

पेरिस 2024 ओलंपिक एथलेटिक्स फुल शेड्यूल:

पेरिस ओलंपिक 2024 में एथलेटिक्स इवेंट 1 अगस्त से 11 अगस्त तक खेले जायेंगे. पेरिस ओलंपिक के एथलेटिक्स इवेंट की पूरी डिटेल्स नीचे दी गयी है-   

 

तिथि

खेल

        इवेंट 

समय (IST)

1 अगस्त, 2024

एथलेटिक्स

पुरुषों की 20 किमी रेस वॉक

सुबह 11:00 बजे

महिलाओं की 20 किमी रेस वॉक

दोपहर 12:50 बजे

2 अगस्त, 2024

एथलेटिक्स

महिलाओं की 5000 मीटर पहला दौर

रात 9:40 बजे

पुरुषों की शॉट पुट क्वालिफिकेशन

रात 11:40 बजे

3 अगस्त, 2024

एथलेटिक्स

पुरुषों की शॉट पुट फाइनल

रात 11:05 बजे

4 अगस्त, 2024

एथलेटिक्स

महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज पहला  दौर

दोपहर 1:35 बजे

पुरुषों की लंबी कूद क्वालिफिकेशन

दोपहर 2:30 बजे

5 अगस्त, 2024

एथलेटिक्स

पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज पहली दौर

रात 10:34 बजे

महिलाओं की 400 मीटर पहली दौर

दोपहर 3:25 बजे

6 अगस्त, 2024

एथलेटिक्स

महिलाओं की 5000 मीटर फाइनल

रात 12:40 बजे

पुरुषों की भाला फेंक क्वालिफिकेशन A

दोपहर 1:50 बजे

पुरुषों की भाला फेंक क्वालिफिकेशन B

दोपहर 3:20 बजे

महिलाओं की 400 मीटर रिपेचेज

दोपहर 2:50 बजे

पुरुषों की ट्रिपल जम्प फाइनल

रात 11:50 बजे

7 अगस्त, 2024

एथलेटिक्स

महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल

रात 12:40 बजे

मैराथन रेस वॉक रिले मिक्सड

सुबह 11:00 बजे

पुरुषों की ऊंची कूद क्वालिफिकेशन

दोपहर 1:35 बजे

महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ पहला  दौर

दोपहर 1:45 बजे

महिलाओं की भाला फेंक क्वालिफिकेशन A

दोपहर 1:55 बजे

महिलाओं की भाला फेंक क्वालिफिकेशन B

दोपहर 3:20 बजे

पुरुषों की हाई जम्प क्वालिफिकेशन

रात 10:45 बजे

8 अगस्त, 2024

एथलेटिक्स

महिलाओं की 400 मीटर सेमी-फाइनल

रात 12:15 बजे

पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल

रात 1:10 बजे

महिलाओं की शॉट पुट क्वालिफिकेशन

दोपहर 1:35 बजे

महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ रिपेचेज

दोपहर 2:05 बजे

पुरुषों की भाला फेंक फाइनल

रात 11:55 बजे

9 अगस्त, 2024

एथलेटिक्स

महिलाओं की 4x400 मीटर रिले पहला दौर

दोपहर 2:10 बजे

पुरुषों की 4x400 मीटर रिले पहला दौर

दोपहर 2:35 बजे

महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ सेमी-फाइनल

दोपहर 3:35 बजे

पुरुषों की त्रिकूद फाइनल

रात 11:40 बजे

महिलाओं की शॉट पुट फाइनल

रात 11:10 बजे

महिलाओं की 400 मीटर फाइनल

रात 11:30 बजे

10 अगस्त, 2024

एथलेटिक्स

पुरुषों की ऊंची कूद फाइनल

रात 10:40 बजे

महिलाओं की भाला फेंक फाइनल

रात 11:10 बजे

महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ फाइनल

रात 11:15 बजे

11 अगस्त, 2024

एथलेटिक्स

पुरुषों की 4x400 मीटर रिले फाइनल

रात 12:42 बजे

महिलाओं की 4x400 मीटर रिले फाइनल

रात 12:52 बजे

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Aug 6, 2024, 10:54 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News