This is an archived article last updated on Jul 30, 2024. The information may be outdated.

PARIS 2024 OLYMPICS: पेरिस ओलंपिक्स में भारतीय खिलाड़ियों का पूरा शेड्यूल यहां करें चेक

Last Updated: Jul 30, 2024, 00:06 IST

पेरिस ओलंपिक 2024 का आगाज 26 जुलाई को हो गया, विश्व खेल जगत के सबसे बड़े इवेंट पर पूरी दुनिया की नजर टिकी हुई थी. बता दें कि 26 जुलाई से आधिकारिक रूप से शुरू हुए इन खेलों की कुछ स्पर्धाओं, जैसे फुटबॉल, रग्बी सेवन्स, हैंडबॉल और तीरंदाजी के शुरुआती दौर उद्घाटन समारोह से पहले ही शुरू हो गया था. भारत ने इस बार सबसे बड़ा ओलंपिक दल भेजा है, यहां आप भारतीय एथलीटों के मैच इवेंट की पूरी डिटेल्स देख सकते है.       

PARIS 2024 OLYMPICS: पेरिस ओलंपिक्स में भारतीय खिलाड़ियों का पूरा शेड्यूल
PARIS 2024 OLYMPICS: पेरिस ओलंपिक्स में भारतीय खिलाड़ियों का पूरा शेड्यूल

Olympics 2024 India’s Schedule: पेरिस ओलंपिक 2024 का शानदार आगाज हो गया है, विश्व खेल जगत के सबसे बड़े इवेंट पर पूरी दुनिया की नजर टिकी हुई थी. इसके साथ ही सभी की नजरें भारतीय दल पर भी बनी हुई है. अपने-अपने देशों के ध्वज खिलाड़ियों की परेड इस समारोह का मुख्य आकर्षण था. जहां खिलाड़ी सीन नदी में बोट के जरिये इस कार्यक्रम में शामिल हुए.  पेरिस ओलंपिक 2024 का उद्घाटन समारोह न केवल खेल प्रेमियों के लिए, बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक क्षण था.    

बता दें कि 26 जुलाई से आधिकारिक रूप से शुरू होने वाले इन खेलों की कुछ स्पर्धाओं, जैसे फुटबॉल, रग्बी सेवन्स, हैंडबॉल और तीरंदाजी के शुरुआती दौर उद्घाटन समारोह से पहले ही शुरू हो गए थे. पेरिस, जो पहले भी दो बार ओलंपिक खेलों की मेजबानी कर चुका है, 2024 में तीसरी बार आयोजन कर रहा है. 

पेरिस 2024 ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व 16 खेलों में 69 पदक इवेंट्स में 100 से अधिक एथलीट कर रहे है. पेरिस 2024 ओलंपिक में, 44 साल के भारतीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना सबसे उम्रदराज एथलीट है, जबकि 14 साल के तैराक धनिधि देसिंघु सबसे कम उम्र की प्रतिभागी है.

यह भी देखें: 

Paris Olympics 2024: किन भारतीयों को मिला पेरिस ओलंपिक का टिकट, यहां देखें पूरी लिस्ट

ओलंपिक में किसने जीता है सर्वाधिक गोल्ड मेडल? यहां देखें पूरी लिस्ट

16 खेलों में भारतीय ले रहे भाग:

पेरिस 2024 ओलंपिक में भारतीय एथलीट 16 खेलों के 69 पदक इवेंट्स में भाग ले रहे है. पेरिस 2024 ओलंपिक का भारत में लाइव-स्ट्रीमिंग किया जा रहा है. भारत ने टोक्यो 2020 में अपने सबसे सफल ओलंपिक प्रदर्शन के बाद पेरिस 2024 में प्रवेश किया है, जहां भारतीय एथलीटों ने कुल सात पदक - एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य जीते थे.

तीरंदाजी से हुई भारतीय अभियान की शुरुआत:

भारत का पहला मुकाबला 25 जुलाई को तीरंदाजी की रैंकिंग राउंड्स में होगा, जिसमें दीपिका कुमारी और तरुणदीप राय सहित छह सदस्यीय टीम हिस्सा लेगी. टोक्यो 2020 में नीरज चोपड़ा ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था, नीरज पेरिस में अपना पदक बचाने की कोशिश करेंगे. बता दें कि अभिनव बिंद्रा के बीजिंग 2008 खेलों में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग में स्वर्ण पदक के बाद भारत का दूसरा व्यक्तिगत स्वर्ण पदक भी था.

यह भी देखें: Paris Olympics 2024: ओलंपिक गेम्स में महिलाओं ने पहली बार कब लिया था हिस्सा?

इन भारतीय पर होंगी सबकी नजरें:

पेरिस 2024 में जिन भारतीय एथलीटों पर सबकी नजरें होंगी उनमें मीराबाई चानू, नीरज चोपड़ा, बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन जैसे एथलीट शामिल है, यहां कुछ ऐसे ही एथलीटों का नाम दिया गया है.    

एथलीट

खेल

नीरज चोपड़ा

जैवलिन थ्रो

मीराबाई चानू

भारोत्तोलक

पीवी सिंधु

बैडमिंटन

लवलीना बोरगोहेन

बॉक्सर

दीपिका कुमारी

तीरंदाजी

तरुणदीप राय

तीरंदाजी

रोहन बोपन्ना

लॉन टेनिस

मनु भाकर

शूटिंग

कब है भारतीयों के मैच:

भारत ने इस बार सबसे बड़ा ओलंपिक दल भेजा है, यहां आप भारतीय एथलीटों के मैच इवेंट की पूरी डिटेल्स देख सकते है-  

खेल

प्रारंभ  

समाप्ति 

भाग लेने वाले एथलीट

तीरंदाजी

25 जुलाई

4 अगस्त

5

एथलेटिक्स

1 अगस्त

10 अगस्त

16

बैडमिंटन

27 जुलाई

5 अगस्त

4

बॉक्सिंग

27 जुलाई

10 अगस्त

6

गोल्फ

1 अगस्त

10 अगस्त

2

घुड़सवारी

30 जुलाई

4 अगस्त

1

हॉकी

27 जुलाई

8 अगस्त

1

जूडो

2 अगस्त

2 अगस्त

1

सेलिंग

1 अगस्त

6 अगस्त

2

रोइंग

27 जुलाई

3 अगस्त

1

तैराकी

28 जुलाई

29 जुलाई

2

टेबल टेनिस

27 जुलाई

10 अगस्त

4

शूटिंग

27 जुलाई

5 अगस्त

15

टेनिस

27 जुलाई

4 अगस्त

2

वेटलिफ्टिंग

7 अगस्त

7 अगस्त

1

कुश्ती

5 अगस्त

11 अगस्त

6

ओलंपिक का सीधा प्रसारण कहां देखें:

पेरिस 2024 ओलंपिक का भारत में कई स्पोर्ट्स18 नेटवर्क टीवी चैनलों पर सीधा प्रसारण किया जा रहा है. स्पोर्ट्स18 1 और स्पोर्ट्स 18 1 एचडी टीवी चैनल पेरिस 2024 को अंग्रेजी में प्रसारित कर रहे है.  स्पोर्ट्स18 खेल और स्पोर्ट्स182 का प्रसारण हिंदी भाषा में हो रहा जबकि स्पोर्ट्स183 टीवी चैनल अंग्रेजी में वैश्विक एक्शन फ़ीड पेश किया जा रहा, वहीं पेरिस 2024 ओलंपिक की लाइव स्ट्रीमिंग JioCinema ऐप और वेबसाइट पर मुफ्त में उपलब्ध है. 

यह भी देखें: ओलंपिक खेलों में कब कौन बना भारत का ध्वजवाहक? देखें पूरी लिस्ट यहां

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jul 30, 2024, 00:06 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News