This is an archived article last updated on Aug 12, 2024. The information may be outdated.

Olympic 2024: आजादी के बाद से अब तक भारत ने जीते है कितने ओलंपिक मेडल? देखें सबके नाम

Last Updated: Aug 12, 2024, 17:50 IST

भारत ने आजादी के बाद से ओलंपिक खेलों में एक मजबूत और निरंतर उपस्थिति दर्ज की है, जहां भारतीय खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश का मान बढ़ाया है. भारत की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक हॉकी में आठ स्वर्ण पदक हैं. भारत की ओर से ओलंपिक खेलों में देश के लिए पहला व्यक्तिगत गोल्ड मेडल अभिनव बिंद्रा ने शूटिंग में दिलाया था. बिंद्रा ने बीजिंग 2008 ओलंपिक खेलों में गोल्ड अपने नाम कर रिकॉर्ड स्थापित किया था. दूसरा व्यक्तिगत गोल्ड नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में जीता था. यहां हम भारत ने आजादी के बाद जिस भी ओलंपिक में जीतने पदक जीते है उसकी पूरी लिस्ट और मेडलिस्ट के नाम जानेगें. बता दें कि पेरिस ओलंपिक खेलों में 1 रजत, 5 कांस्य के साथ भारत ने अपना अभियान समाप्त किया है.  

Olympic 2024: आजादी के बाद से अब तक भारत ने जीते है कितने ओलंपिक मेडल.
Olympic 2024: आजादी के बाद से अब तक भारत ने जीते है कितने ओलंपिक मेडल.

भारत ने आजादी के बाद से ओलंपिक खेलों में एक मजबूत और निरंतर उपस्थिति दर्ज की है, जहां भारतीय खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश का मान बढ़ाया है. भारत की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक हॉकी में आठ स्वर्ण पदक हैं. भारत ने पांच हॉकी गोल्ड आजादी के बाद जीते है. बता दें कि पेरिस ओलंपिक खेलों में 1 रजत, 5 कांस्य के साथ भारत ने अपना अभियान समाप्त किया.

भारतीय खिलाड़ियों ने हॉकी के अलावा कुश्ती, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, और शूटिंग जैसे खेलों में भी पदक हासिल किये है. साल 2021 में टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीतकर भारत के लिए एथलेटिक्स में पहला स्वर्ण पदक हासिल किया. भारतीय खिलाड़ियों की ये उपलब्धियां देश के खेल इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखी गई हैं. 

यह भी देखें:

Paris 2024 Olympics Medal Tally India: पेरिस में किन भारतीयों ने जीते पदक, यहां देखें पूरी लिस्ट

Olympics Medals: ओलंपिक इतिहास में 300 या उससे अधिक गोल्ड जीतने वाले देश कौन से है? जानें

ओलंपिक खेलों का पहला व्यक्तिगत गोल्ड:

भारत की ओर से ओलंपिक खेलों में देश के लिए पहला व्यक्तिगत गोल्ड मेडल अभिनव बिंद्रा ने शूटिंग में दिलाया था. बिंद्रा ने बीजिंग 2008 ओलंपिक खेलों में गोल्ड अपने नाम कर रिकॉर्ड स्थापित किया था. दूसरा व्यक्तिगत गोल्ड नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में जीता था.       

आजादी के बाद भारत ने जीते कितने ओलंपिक पदक:  

हाल के वर्षों में, भारत ने बैडमिंटन, कुश्ती, और एथलेटिक्स जैसे खेलों में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है. आजादी के बाद की बात करें तो भारत ने कुल 36 पदक जीते है. जिनमें से 25 व्यक्तिगत पदक शामिल है, शेष भारतीय हॉकी टीम और एक पदक साल 2024 ओलंपिक खेलों में शूटिंग में आया है. इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने 25 से अधिक खेलों में भाग लिया.    

दो मेडल जीतने वाले भारतीय:

भारत के चार ऐसे एथलीट है जिन्होंने अभी तक दो ओलंपिक मेडल जीते है, वहीं मनु भाकर ऐसी भारतीय है जिन्होंने एक ही ओलंपिक (पेरिस ओलंपिक 2024) में दो पदक जीते. दो पदक जीतने वाले भारतीयों के नाम यहां दिए गए है-

एथलीट

पदक

खेल

ओलंपिक संस्करण

नीरज चोपड़ा

रजत

एथलेटीक्स (मेंस जैवलिन थ्रो) 

पेरिस 2024

नीरज चोपड़ा

स्वर्ण

एथलेटीक्स (मेंस जैवलिन थ्रो)

टोक्यो 2020

मनु भाकर

कांस्य

महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग

पेरिस 2024

मनु भाकर

कांस्य

मिश्रित टीम 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग

पेरिस 2024

पीवी सिंधु

कांस्य

महिला एकल बैडमिंटन

टोक्यो 2020

पीवी सिंधु

रजत

महिला एकल बैडमिंटन

रियो 2016

सुशील कुमार

कांस्य

पुरुषों का 66किग्रा कुश्ती

बीजिंग 2008

सुशील कुमार

रजत

पुरुषों का 66 किग्रा कुश्ती

लंदन 2012

यह भी देखें: Paris Olympic 2024: किस देश ने जीते सर्वाधिक Gold Medal, किसके नाम सर्वाधिक पदक, यहां देखें पूरी लिस्ट

भारतीय ओलंपिक पदक विजेता लिस्ट:  

आजादी के बाद भारतीयों द्वारा ओलंपिक में जीते गए पदकों की सूची दी गयी है, जिसे आप देख सकते है. इस लिस्ट में पेरिस ओलंपिक पदक विजेताओं के नाम भी शामिल किये गए है, बता दें कि पेरिस ओलंपिक खेलों में 1 रजत और पांच कांस्य पदक के साथ भारत ने अपना अभियान समाप्त किया.

एथलीट

पदक

खेल

ओलंपिक संस्करण

अमन सहरावत

कांस्य

पुरुष 57 किग्रा कुश्ती

पेरिस 2024

नीरज चोपड़ा

रजत

एथलेटीक्स (मेंस जैवलिन थ्रो) 

पेरिस 2024

मनु भाकर

कांस्य

महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग

पेरिस 2024

मनु भाकर-सरबजोत सिंह

कांस्य

मिश्रित टीम 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग

पेरिस 2024

स्वप्निल कुसाले

कांस्य

पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन शूटिंग

पेरिस 2024

भारतीय हॉकी टीम

कांस्य

पुरुष हॉकी

पेरिस 2024

नीरज चोपड़ा

स्वर्ण

एथलेटीक्स (मेंस जैवलिन थ्रो)

टोक्यो 2020

मीराबाई चानू

रजत

महिला 49 किग्रा भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग)

टोक्यो 2020

लवलीना बोरगोहेन

कांस्य

महिला वेल्टरवेट (64-69 किग्रा)

टोक्यो 2020

पीवी सिंधु

कांस्य

महिला एकल बैडमिंटन

टोक्यो 2020

रवि कुमार दहिया

रजत

पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा कुश्ती

टोक्यो 2020

भारतीय हॉकी टीम

कांस्य

पुरुष हॉकी

टोक्यो 2020

बजरंग पुनिया

कांस्य

पुरुष 65 किग्रा कुश्ती

टोक्यो 2020

पीवी सिंधु

रजत

महिला एकल बैडमिंटन

रियो 2016

साक्षी मलिक

कांस्य

महिला 58किग्रा कुश्ती

रियो 2016

राज्यवर्धन सिंह राठौड़

रजत

पुरुषों का डबल ट्रैप शूटिंग

एथेंस 2004

अभिनव बिंद्रा

स्वर्ण

पुरुषों का 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग

बीजिंग 2008

विजेंदर सिंह

कांस्य

पुरुषों का मिडिलवेट बॉक्सिंग (मुक्केबाजी)

बीजिंग 2008

सुशील कुमार

कांस्य

पुरुषों का 66किग्रा कुश्ती

बीजिंग 2008

सुशील कुमार

रजत

पुरुषों का 66 किग्रा कुश्ती

लंदन 2012

विजय कुमार

रजत

पुरुषों का 25मी रैपिड पिस्टल शूटिंग

लंदन 2012

साइना नेहवाल

कांस्य

महिला एकल बैडमिंटन

लंदन 2012

मैरी कॉम

कांस्य

महिला फ्लाइवेट मुक्केबाजी

लंदन 2012

योगेश्वर दत्त

कांस्य

पुरुष 60 किग्रा कुश्ती

लंदन 2012

गगन नारंग

कांस्य

पुरुष 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग

लंदन 2012

कर्णम मल्लेश्वरी

कांस्य

भारोत्तोलन (महिलाओं का 54 किग्रा)

सिडनी 2000

लिएंडर पेस

कांस्य

पुरुष एकल टेनिस

अटलांटा 1996

भारतीय हॉकी टीम

स्वर्ण

पुरुष हॉकी

मास्को 1980

भारतीय हॉकी टीम

कांस्य

पुरुष हॉकी

म्यूनिख 1972

भारतीय हॉकी टीम

कांस्य

पुरुष हॉकी

मेक्सिको सिटी 1968

भारतीय हॉकी टीम

रजत

पुरुष हॉकी

रोम 1960

भारतीय हॉकी टीम

स्वर्ण

पुरुष हॉकी

टोक्यो 1964

भारतीय हॉकी टीम

स्वर्ण

पुरुष हॉकी

मेलबर्न 1956

केडी जाधव

कांस्य

पुरुषों की बेंटमवेट कुश्ती

हेल्सिंकी 1952

भारतीय हॉकी टीम

स्वर्ण

पुरुष हॉकी

हेल्सिंकी 1952

भारतीय हॉकी टीम

स्वर्ण

पुरुष हॉकी

लंदन 1948

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Aug 12, 2024, 17:50 IST

FAQs

  • ओलंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला कौन है?
    +
    कर्णम मल्लेश्वरी ओलंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला है. कर्णम मल्लेश्वरी ने 2000 के सिडनी ओलंपिक में भारोत्तोलन (महिलाओं की 54 किग्रा) में कांस्य पदक जीता था.
  • भारत के लिए ओलंपिक में पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक किसने जीता?
    +
    भारत के लिए पहला व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक अभिनव बिंद्रा ने जीता था. बिंद्रा ने 2008 के बीजिंग ओलंपिक खेलों में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था.

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News