This is an archived article last updated on Aug 12, 2024. The information may be outdated.

Olympics Gold Medals: ओलंपिक इतिहास में 300 या उससे अधिक गोल्ड जीतने वाले देश कौन से है? जानें

Last Updated: Aug 12, 2024, 09:49 IST

फ्रांस की राजधानी पेरिस में ओलंपिक खेलों के 33वें संस्करण का आयोजन किया गया, यह खेल 26 जुलाई से 11 अगस्त 2024 तक आयोजित किया गया. जिसमें दुनिया भर के 10,000 से अधिक एथलीट 32 खेलों में प्रतिस्पर्धा की. चीन की महिला टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में टेबल टेनिस में स्वर्ण पदक जीतकर एक और इतिहास रच दिया है. इस जीत के साथ, ओलंपिक के इतिहास में चीन का कुल स्वर्ण पदक का आंकड़ा 300 तक पहुंच गया है.     

300 से अधिक गोल्ड मेडल जीतने वाले देश
300 से अधिक गोल्ड मेडल जीतने वाले देश

फ्रांस की राजधानी पेरिस में ओलंपिक खेलों के 33वें संस्करण का आयोजन किया गया, यह खेल 26 जुलाई से 11 अगस्त 2024 तक आयोजित किया गया. जिसमें दुनिया भर के 10,000 से अधिक एथलीट 32 खेलों में प्रतिस्पर्धा की. पेरिस तीसरी बार इस महाकुंभ की मेजबानी किया, इससे पहले 1900 और 1924 में यहां ओलंपिक खेलों का आयोजन हो चुका है. 

पेरिस ओलंपिक में चीन ने एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए अपने ओलंपिक इतिहास का 300वां गोल्ड मेडल जीता. इसके साथ ही चीन ऐसा करने वाला दुनिया का तीसरा देश बन गया है. बता दें कि पेरिस ओलंपिक 2024 में, नए खेल जैसे ब्रेकडांसिंग, स्केटबोर्डिंग, स्पोर्ट क्लाइंबिंग, और सर्फिंग को शामिल किया गया था.

Paris 2024 Olympics Medal Tally India: पेरिस में किन भारतीयों ने जीते पदक, यहां देखें पूरी लिस्ट

Olympic 2024: आजादी के बाद से अब तक भारत ने जीते है कितने ओलंपिक मेडल? देखें सबके नाम

टेबल टेनिस में में आया 300वां गोल्ड:  

चीन की महिला टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में टेबल टेनिस में स्वर्ण पदक जीतकर एक और इतिहास रच दिया है. इस जीत के साथ, ओलंपिक के इतिहास में चीन का कुल स्वर्ण पदक का आंकड़ा 300 तक पहुंच गया है.

ओलंपिक खेलों का इतिहास 1896 से चला आ रहा है, और इस दौरान अमेरिका ने सबसे ज्यादा 1100 से अधिक गोल्ड मेडल जीतकर अपना दबदबा बनाए रखा है. गोल्ड मेडल जीतने के मामले में रूस दूसरे स्थान पर है, जिसने 385 गोल्ड मेडल जीते हैं. 

कैसा रहा है चीन का प्रदर्शन:

पेरिस ओलंपिक 2024 से पहले चीन ने 263 स्वर्ण पदक जीते थे. इस ओलंपिक में, चीन ने 40 स्वर्ण पदक के साथ कुल 91 मेडल जीते है. चीन ओलंपिक में 300 स्वर्ण पदक का आंकड़ा पार करने वाला चौथा देश बन गया. अमेरिका इस सूची में सबसे आगे है, जिसके पास 1108 स्वर्ण पदक हैं. इसके बाद सोवियत संघ के 395 और ब्रिटेन के 306 स्वर्ण पदक हैं.

टेबल टेनिस में चीन की बादशाहत:

1988 के सियोल ओलंपिक में टेबल टेनिस को ओलंपिक खेलों में शामिल किया गया था, और तब से अब तक चीन ने 42 में से 37 स्वर्ण पदक जीतकर इस खेल में अपनी बादशाहत कायम रखी है. पेरिस में भी चीन ने टेबल टेनिस के सभी पांच स्वर्ण पदक जीते हैं, जिनमें पुरुष और महिला सिंगल्स, मिक्स्ड डबल्स, और टीम इवेंट्स शामिल हैं.  

300 से अधिक गोल्ड मेडल जीतने वाले देश:

यूएसए, रूस, ब्रिटेन और चीन 300 या उससे अधिक स्वर्ण पदक जीतने वाले देश है, वहीं फ्रांस 239 गोल्ड मेडल के साथ पांचवें स्थान पर है. 

 

  • संयुक्त राज्य अमेरिका 
  • रूस 
  • ब्रिटेन 
  • चीन 

 

पेरिस ओलंपिक में सर्वाधिक गोल्ड जीतने वाले पांच देश:

यूएसए पेरिस 2024 ओलंपिक खेलों में 40 स्वर्ण, 44 रजत और 42 कांस्य पदक के साथ मेडल टेबल में पहले स्थान पर है-

रैंक

देश

स्वर्ण

रजत

कांस्य

कुल पदक

1

संयुक्त राज्य अमेरिका

40

44

42

126

2

चीन

40

27

24

91

3

जापान

20

12

13

45

4

ऑस्ट्रेलिया

18

19

16

53

5

फ्रांस

16

26

22

64

71

भारत 

0

1

5

6

भारत ने जीते है 10 स्वर्ण पदक:

वहीं ओलंपिक इतिहास में भारत की बात करें तो भारत ने अभी तक कुल 10 स्वर्ण पदक जीते है. भारत के कुल पदकों की बात करें तो भारत ने अभी तक कुल 41 मेडल जीते है. बता दें कि भारतीय हॉकी टीम ने अभी तक 8 स्वर्ण पदक जीते है, वहीं अभिनव बिंद्रा और नीरज चोपड़ा व्यग्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय है.    

यह भी देखें:

पेरिस ओलंपिक्स में मेडल के साथ मिल रहे मिस्ट्री बॉक्स में क्या है? जानें

Neeraj Chopra Best Javelin Throws: नीरज चोपड़ा के 10 बेस्ट जैवलिन थ्रो की लिस्ट यहां देखें

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Aug 12, 2024, 09:48 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News