AIIMS NORCET 11 CBT 2 Cut off 2026: एम्स नॉर्सेट 11 सीबीटी 2 कटऑफ लिस्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

Last Updated: Oct 10, 2026, 13:14 IST

AIIMS NORCET 11 CBT 2 Cut off 2026: एम्स ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर नॉर्सेट 11 सीबीटी 2 की परीक्षा के रिजल्ट के साथ कट-ऑफ लिस्ट 2026 भी जारी कर है। इस एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कट-ऑफ लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

AIIMS NORCET 11 CBT 2 Cut off 2026
AIIMS NORCET 11 CBT 2 Cut off 2026

AIIMS NORCET 11 CBT 2 Cut off 2026: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को एम्स नॉर्सेट सीबीटी 2 परीक्षा के रिजल्ट के साथ कट-ऑफ लिस्ट भी जारी कर दी है। इसकी परीक्षा विज्ञापन संख्या 103/2026 के तहत 30 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थी। एम्स नॉर्सेट 11 भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 2216 रिक्त पदों को भरना चाहता है। इसकी स्टेज-1 की परीक्षा 12 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थी और रिजल्ट 18 सितंबर 2026 को जारी किया गया था। 

एम्स नॉर्सेट 11 सीबीटी 2 एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जनरल, ओबीसी (एनसीएल), ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी की कट-ऑफ लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। 

AIIMS NORCET 11 CBT 2 Cut off 2026 डाउनलोड लिंक 

एम्स नॉर्सेट 11 सीबीटी 2 कैटेगरी वाइज कट ऑफ लिस्ट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक से भी कट-ऑफ डाउनलोड कर सकते हैं। 

एम्स नॉर्सेट 11 सीबीटी 2 कैटेगरी वाइज कट ऑफ 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

 

कैटेगरी

कट-ऑफ

पीडबल्यूबीडी कट-ऑफ

जनरल

95.1589222

45.5200190

ईडब्ल्यूएस

82.2407840

91.0291258

ओबीसी 

86.9062735

40.6352922

एससी 

84.1940796

35.6424348

एसटी 

79.7051704

36.3279234

AIIMS NORCET 11 CBT 2 Cut off 2026 - हाइलाइट्स 

एम्स नॉर्सेट 11 सीबीटी 2 कट-ऑफ लिस्ट प्रश्न पत्र के डिफिकल्टी लेवल, परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या और ओवरऑल प्रदर्शन के आधार पर तैयार की गई है। उम्मीदवारों को याद रखना चाहिए कि कट-ऑफ लिस्ट को फाइनल सलेक्शन नहीं माना जाना चाहिए। कट-ऑफ लिस्ट सलेक्शन के अगले प्रोसेस अर्हता प्राप्त करने के लिए आवश्यक न्यूनतम अंकों को दर्शाती है। बाकी डिटेल्स नीचे टेबल में दी गई है।  

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)

पद का नाम 

एम्स नॉर्सेट 11 

रिक्त पदों की संख्या 

2216

विज्ञापन संख्या 

103/2026 

परीक्षा का नाम 

एम्स नॉर्सेट 11 सीबीटी 2 परीक्षा 2026 

परीक्षा की तिथि 

30 सितंबर 2026 

कट-ऑफ की जारी होने की तिथि 

10 अक्टूबर 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

aiimsexams.ac.in

AIIMS NORCET 11 CBT 2 Cut off 2026को प्रभावित करने वाले फैक्टर्स 

एम्स ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एम्स नॉर्सेट 11 सीबीटी 2 परीक्षा की कैटेगरी वाइज कट-ऑफ लिस्ट 2026 जारी कर दी है। एम्स नॉर्सेट 11 सीबीटी 2 कट-ऑफ कई फैक्टर्स के आधार पर आधारित है। नीचे कुछ फैक्टर्स के बारे में विस्तार से बताया गया है। 

परीक्षा का डिफिकल्टी लेवल - एम्स नॉर्सेट 11 सीबीटी 2 परीक्षा कट-ऑफ लिस्ट परीक्षा के डिफिकल्टी लेवल पर निर्भर करती है। प्रश्न पत्र जितना कठिन होगा, कट-ऑफ उतनी ही कम होगी, और प्रश्न पत्र जितना आसान होगा, कट-ऑफ उतनी ही ज्यादा होगी। 

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या - अगर परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों की संख्या अधिक होती है, तो इसका मतलब होगा कि कट-ऑफ उतनी ही ज्यादा होगी और उम्मीदवारों की संख्या कम होने से कट-ऑफ भी कम होगी।

रिक्तियों की संख्या - रिक्तियों की संख्या हमेशा कट-ऑफ लिस्ट को प्रभावित करती है।  रिक्तियों की संख्या कम होने से कट-ऑफ हाई जाती है और रिक्तियों की संख्या ज्यादा होने से कट-ऑफ कम हो जाती है। 

उम्मीदवारों का एग्जाम में प्रदर्शन - उम्मीदवारों का ओवरऑल प्रदर्शन भी कट-ऑफ अंकों को प्रभावित करता है। यदि बड़ी संख्या में उम्मीदवार परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो कट-ऑफ अंक भी अधिक होंगे। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Oct 10, 2026, 13:14 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News