This is an archived article last updated on Sep 18, 2023. The information may be outdated.

CTET Answer Key 2023 Declared: आपत्ति जमा करने की अंतिम तिथि आज, ctet.nic.in से डाउनलोड करें रिपॉन्स शीट

Last Updated: Sep 18, 2023, 12:08 IST

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा पेपर 1 और 2 के लिए सीटेट आंसर की 2023 आधिकारिक वेबसाइट यानी ctet.nic.in पर जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार सीटीईटी उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं और उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

सीटेट आंसर की 2023 PDF Download Link यहां से प्राप्त करें
सीटेट आंसर की 2023 PDF Download Link यहां से प्राप्त करें

CTET Answer Key 2023 Declared: आधिकारिक CTET उत्तर कुंजी के खिलाफ चुनौती दायर करने की आज आखिरी तारीख है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के लिए अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा जुलाई सत्र की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जिन लोगों ने अभी तक आपत्तियां दर्ज नहीं की हैं, यदि कोई हो, तो ctet.nic.in/submit-key-challenge-ctet-aug-2023 पर जमा कर दें ।आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को 1000 रुपये ऑनलाइन आपत्ति शुल्क जमा करना होगा। उम्मीदवार ध्यान दें कि अंतिम तिथि के बाद किसी भी उम्मीदवार की आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। सभी वैध आपत्तियों में संशोधन करने के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी।

CTET Answer Key 2023 PDF Download link

उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से अपनी  ऑफिशियल सीटेट आंसर की 2023 और रिपॉन्स शीट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। सीटेट आंसर की 2023 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।

सीटेट आंसर की लॉगिन लिंक http://cbseit.in/cbse/2023/ctetkeyaug/
सीटेट आंसर की पीडीएफ नोटिस डाउनलोड करें

CTET उत्तर कुंजी 2023 आपत्ति कैसें उठाएं? 

जो उम्मीदवार सीटीईटी उत्तर कुंजी 2023 से संतुष्ट नहीं हैं, वे 1000 रुपये का भुगतान करके उत्तर कुंजी पर आपत्ति उठा सकते हैं। आप यहां दिए गए चरणों का पालन करके उत्तर कुंजी पर चुनौती दर्ज करा सकते हैं।

  • सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज "Objection" या "Challenge" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने रोल नंबर और जन्मतिथि के साथ लॉग इन करें।
  • उस प्रश्न पत्र और प्रश्न संख्या का चयन करें जिसके लिए आप आपत्ति उठाना चाहते हैं।
  • अपनी आपत्ति दर्ज करें और यदि लागू हो तो कोई भी सहायक दस्तावेज़ संलग्न करें।
  • आपत्ति शुल्क 1000/- रुपये का भुगतान करें।
  • अपनी आपत्ति दर्ज करें।
इस लिंक पर क्लिक करें CTET Answer Key 2023 Objection link

CTET answer key 2023: लगभग 80 फीसदी अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा 

सीटीईटी अगस्त 2023 परीक्षा के पेपर 1 के लिए कुल 15,01,719 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जबकि पेपर 2 के लिए 14,02,184 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। उनमें से लगभग 80 प्रतिशत उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए।

CTET Exam 2023: सीटीईटी अभ्यर्थियों की संख्या

CTET परीक्षा 20 अगस्त को विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी जिसमें 29 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा में कुल 80 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए. उनमें से 15,01,719 उम्मीदवार पेपर 1 (कक्षा 1 से 5 के लिए) के लिए पंजीकृत थे और 14,02,184 उम्मीदवार पेपर 2 (कक्षा 6 से 8 के लिए) के लिए पंजीकृत थे।

CBSE CTET Answer key 2023: डिजिलॉकर से डाउनलोड करें सर्टिफिकेट?

सीटीईटी 2023 परीक्षा के बाद, सीबीएसई ने बताया कि परीक्षा की मार्कशीट और प्रमाणपत्र डिजिलॉकर पर उपलब्ध कराए जाएंगे। परीक्षा में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों को डिजिलॉकर रजिस्ट्रेशन करना होगा और अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से मार्कशीट और सर्टिफिकेट डाउनलोड करने होंगे

CTET Answer Key 2023 Download Link (Unofficial)

जो उम्मीदवार 20 अगस्त 2023 को आयोजित सीटीईटी 2023 परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे सीटीईटी जुलाई/अगस्त परीक्षा 2023 के लिए अनौपचारिक सीटीईटी आंसर की 2023 डाउनलोड कर सकते हैं और सही उत्तरों को चेक कर सकते हैं।

सीटेट पेपर 1 आंसर की 2023 

CTET पेपर 1  प्रश्न पत्र 2023 (सेट-ए/बी/सी/डी)

 डाउनलोड करें

सीटेट पेपर 1 आंसर की 2023 (सेट-ए/बी/सी/डी) 

डाउनलोड करें

सीटीईटी पेपर 2 प्रश्न पत्र (सेट-ए/बी/सी/डी)

डाउनलोड करें

CTET पेपर 2 उत्तर कुंजी (सेट-ए/बी/सी/डी)

डाउनलोड करें

CTET Exam Analysis 2023

CTET 2023 न्यूनतम योग्यता अंक

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को सीटीईटी परीक्षा 2023 में न्यूनतम 60% अंक और जबकि अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों को केवल 55% अंक प्राप्त करने आवश्यकता है। CTET 2023 न्यूनतम योग्यता अंक के बारे में सभी जानकारी यहां चेक करें:

वर्ग न्यूनतम योग्यता प्रतिशत पासिंग मार्क (100 में से)
सामान्य 60% 90
एससी,एसटी,ओबीसी,पीडब्ल्यूडी 55% 82

CTET उत्तर कुंजी 2023 अंकन योजना (Marking Scheme) 

अभ्यर्थियों को सीबीएसई सीटीईटी उत्तर कुंजी 2023 के अनुसार अपने अंकों की गणना करने के लिए नीचे दी गई अंकन योजना (Marking Scheme) का देखना चाहिए।

  1. प्रत्येक सही उत्तर के लिए  1 अंक दिया जाएगा।
  2. कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
  3. बिना हल किए प्रश्नों का कोई अंक नहीं काटा जाएगा।

ये भी पढ़ें: CTET Ka Result Kab Aayega 2023

ये भी पढ़ें: सीटेट क्वेश्चन पेपर 1, 2 पीडीएफ

विवरण अंकन योजना (Marking Scheme) 
सही जवाब 1 अंक
खाली उत्तर 0 अंक
गलत उत्तर 0 अंक

सीटीईटी परीक्षा उत्तर कुंजी 2023: हाइलाइट

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से सीबीएसई सीटीईटी उत्तर कुंजी 2023 चेक कर सकते हैं और सीटीईटी 2023 उत्तर कुंजी के अनुसार अपने उत्तरों की तुलना करके अपने अंकों की गणना कर सकते हैं। CTET परीक्षा रिस्पांस शीट 2023 के बारे सभी विवरण नीचे दी गई तालिका में देखें:

परीक्षा संचालन निकाय

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई)

परीक्षा का नाम

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा सीटीईटी- अगस्त 2023

श्रेणी

आंसर की

सीटेट 2023 आंसर की

16 सितंबर 2023

सीटीईटी परीक्षा तिथि 2023

20 अगस्त 2023 (रविवार)

पंजीकृत अभ्यर्थियों की संख्या

32.45 लाख

परीक्षा मोड

ऑफलाइन

आधिकारिक वेबसाइट

www.ctet.nic.in

CTET Answer Key 2023 कैसे डाउनलोड करें?

यहां बताया गया है कि उम्मीदवार CTET 2023 उत्तर कुंजी तक कैसे पहुंच सकते हैं:

  • सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर "सीटीईटी" अनुभाग पर जाएँ।
  • "CTET 2023 उत्तर कुंजी" लिंक देखें और उस पर क्लिक करें।
  • वह पेपर (पेपर I या पेपर II) चुनें जिसके लिए आप उपस्थित हुए थे।
  • उत्तर कुंजी पीडीएफ प्रारूप में प्रदर्शित की जाएगी।
  • उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और अपने उत्तरों की तुलना करें।

Also check;

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Sep 18, 2023, 12:08 IST

FAQs

  • क्या मैं सीटेट आंसर की 2023 पर आपत्ति उठा सकता हूँ?
    +
    हां, सीटेट आंसर की 2023 पर आपत्तियां उठाने का अवसर भी प्रदान किया जाता है।
  • CTET उत्तर कुंजी कब जारी होगी?
    +
    सितंबर 2023 में जारी की जाएगी

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News