दिल्ली में आज रात 9 बजे से बंद ये मेट्रो स्टेशन, जानें क्यो?

Last Updated: Oct 9, 2026, 19:55 IST

Delhi Metro & School Update: CJP के प्रदर्शन के चलते दिल्ली में आज 9 अक्टूबर 2026 की रात 9 बजे से 57 प्रमुख मेट्रो स्टेशन को बंद करने का आदेश दे दिया है। वहीं,  सुरक्षा कारणों और ट्रैफिक पाबंदियों के कारण कई स्कूलों ने शनिवार यानी कल 10 अक्टूबर 2026 की क्लासेस को ऑनलाइन मोड (School Online Classes) पर शिफ्ट कर दिया गया है।

Delhi Metro Station Closure
Delhi Metro Station Closure

Delhi Metro Update: भारत की राजधानी दिल्ली में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) और दिल्ली पुलिस ने आज से लेकर कल (10 October 2026) तक के लिए बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन (Jantar Mantar Protest) को देखते हुए दिल्ली के 57 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट रात 9 बजे से बंद करने का निर्देश जारी कर दिया गया हैं। 

वहीं दूसरी ओर, पुलिस द्वारा अनुमति न दिए जाने के बावजूद CJP के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट रुख अपनाते हुए कहा है कि 'हम नहीं रुकेंगे' (CJP Protest in Delhi) और उनका प्रदर्शन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित किया जाएगा। इस स्थिति को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने भी जनसुविधा और सुरक्षा के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए मामले में दखल दिया है। साथ ही, सभी स्कूलों के छात्रों की फिजिकल क्लासेस को ऑनलाइन क्लासेस में शिफ्ट कर दिया गया है।  

Delhi Metro Station Closure 2026 Latest Updates 

यात्रियों और छात्रों की सुविधा के लिए मेट्रो स्टेशन को आज 9 अक्टूबर 2026 की रात से बंद रहने से जुड़ी सभी मुख्य डिटेल्स को नीचे दी गई टेबल से जानें। 

इवेंट 

महत्वपूर्ण डिटेल्स 

प्रभावित मेट्रो स्टेशन

कुल 57 प्रमुख स्टेशन (Central & Regional Hubs)

लागू होने का समय

9 अक्टूबर 2026, रात 09:00 बजे से (अगले आदेश तक)

प्रतिबंध का कारण

CJP का जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन व सुरक्षा व्यवस्था

इंटरचेंज सुविधा

प्रभावित स्टेशनों पर केवल इंटरचेंज (Interchange) की अनुमति रहेगी

सुप्रीम कोर्ट का रुख

संपूर्ण बंदी के बजाय नियमित परिचालन और सुरक्षा विनियमन का आदेश

ऑफिशियल वेबसाइट

delhimetrorail.com

Delhi Metro Station Closure: कौन-कौन से प्रमुख स्टेशन रहेंगे प्रभावित? (Affected Metro Stations List)

दिल्ली पुलिस की सिफारिश पर जिन 57 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट प्रतिबंधित किया गया है, उनमें लुटियंस दिल्ली और केंद्रीय दिल्ली के कई व्यस्त केंद्र शामिल हैं:

  • केंद्रीय दिल्ली क्षेत्र: राजीव चौक, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, जनपथ, मंडी हाउस।
  • दक्षिण एवं पूर्व दिल्ली क्षेत्र: खान मार्केट, आईएनए (INA), हौज खास, लाजपत नगर, सराय काले खां - निजामुद्दीन, आश्रम, जांगपुरा आदि। 
  • अन्य प्रमुख इंटरचेंज: कश्मीरी गेट, नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट, आईटीओ (ITO), शिवाजी स्टेडियम। 

DMRC के अनुसार, जिन स्टेशनों पर दो या दो से अधिक मेट्रो लाइनें मिलती हैं, वहां सभी यात्री ट्रेन बदलने यानी Interchange के लिए मेट्रो परिसर का उपयोग कर सकते हैं, लेकिन बाहर निकलने और एंट्री करने की किसी को भी अनुमति नहीं दी जाएगी। 

DMRC Tweet on Delhi Metro Stations Will Remain Closed

CJP का रुख और सुप्रीम कोर्ट का महत्वपूर्ण हस्तक्षेप

CJP (Cockroach Janata Party) द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के खिलाफ जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन शुरू किया गया है। दिल्ली पुलिस ने 10 दिन पहले अनुमति न लेने का हवाला देते हुए प्रदर्शन की अनुमति को खारिज कर दी थी। इसके बावजूद भी CJP संगठन अपने इस प्रदर्शन को जारी रखने का ऐलान कर रखा है। साथ ही, इसके बाद भी सुरक्षा बलों को मुस्तैद कर दिया गया है।

सुप्रीम कोर्ट का आदेश क्या है? 

  • पूरी तरह बंदी पर सवाल: सुप्रीम कोर्ट की पीठ (CJI सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना) ने मेट्रो स्टेशनों को पूरी तरह बंद करने पर चिंता जताई है।
  • समानुपातिकता का सिद्धांत (Principle of Proportionality): प्रोटेस्ट को लेकर अदालत ने स्पष्ट किया कि आम नागरिकों के सार्वजनिक परिवहन के अधिकार को पूरी तरह ठप नहीं किया जाना चाहिए।
  • विनियमित परिचालन: कोर्ट के रुख के बाद केंद्र सरकार और पुलिस ने सुरक्षा जांच बढ़ाते हुए ट्रेनों का परिचालन आंशिक रूप से विनियमित (Regulated Operations) करने पर सहमति व्यक्त की है।

School Updates 2026: CJP प्रोटेस्ट के कारण स्कूलों की क्लासेस पर क्या असर पड़ा?

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन, सुरक्षा चिंताओं और मेट्रो/यातायात पाबंदियों के कारण स्कूलों की नॉर्मल क्लासेस को लेकर भी बड़ा असर पड़ रहा है। इसे के साथ छात्रों की सुरक्षा के लिए शनिवार 10 अक्टूबर 2026 को कई स्कूलों ने अपनी फिजिकल क्लासेस को बंद करके छात्रों के लिए ऑनलाइन क्लासेस जारी कि गई है।

यहां भी पढ़े: UP Cabinet Decisions: आयुष इंटर्न्स का स्टाइपेंड अब 15,000, यूपी सरकार ने दिए कई बड़े तोहफे, आंगनवाड़ी बहनों को मिलेगी साड़ी

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 9, 2026, 19:55 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News