UP Cabinet Decisions: आयुष इंटर्न्स का स्टाइपेंड अब 15,000, यूपी सरकार ने दिए कई बड़े तोहफे, आंगनवाड़ी बहनों को मिलेगी साड़ी

Last Updated: Oct 9, 2026, 17:11 IST

Yogi Cabinet Decision: योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में आयुष (BAMS, BHMS, BUMS) इंटर्न्स का स्टाइपेंड बढ़ाकर ₹15,000 प्रतिमाह कर दिया गया है तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को यूनिफॉर्म के रूप में साड़ी देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

Yogi Cabinet Decision UP Govt Scheme 2026
Yogi Cabinet Decision UP Govt Scheme 2026

UP Govt Scheme 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में राज्य के युवाओं, आयुष चिकित्सकों और आंगनवाड़ी में काम करने वाले लोगो के हित में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। कैबिनेट द्वारा मंजूर किए गए प्रस्तावों में सबसे प्रमुख फैसला आयुष (BAMS, BHMS, BUMS) के छात्रों का इंटर्नशिप स्टाइपेंड (Stipend) बढ़ाकर 15,000 हर महिने करना और राज्य की लाखों आंगनवाड़ी में काम करने वाले और सहायिकाओं को यूनिफॉर्म के रूप में साड़ी उपलब्ध कराना है।

योगी सरकार के इन फैसलों से न केवल प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि ग्रामीण विकास व महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

योगी कैबिनेट बैठक के मुख्य बिंदु और निर्णय 

कैबिनेट बैठक में पारित प्रमुख निर्णयों की नई झलक को देखने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

सब्जेक्ट/ क्षेत्र

कैबिनेट का निर्णय 

लाभार्थी 

आयुष चिकित्सा शिक्षा

इंटर्नशिप भत्ता 12,000 से बढ़ाकर 15,000 प्रतिमाह किया गया

BAMS, BHMS, BUMS के छात्र और इंटर्न्स

महिला एवं बाल विकास

आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को साड़ी/यूनिफॉर्म हेतु बजट

प्रदेश की आंगनवाड़ी कार्यकत्री व सहायिकाएं

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा

आयुष अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में सुविधाओं का विस्तार

आम नागरिक एवं मरीज

प्रशासनिक सुधार

जनहित से जुड़ी कई विकास योजनाओं के बजट आवंटन को मंजूरी

उत्तर प्रदेश के नागरिक

आयुष इंटर्न्स के भत्ते में बढ़ोतरी: क्या और क्यों बदला?

उत्तर प्रदेश के सरकारी आयुष (आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी) कॉलेजों में पढ़ाई कर रहे छात्रों की लंबे समय से मांग थी कि उनके इंटर्नशिप भत्ते को एलोपैथिक (MBBS) छात्रों के समकक्ष या सम्मानजनक स्तर पर लाया जाए।

  • स्टाइपेंड में वृद्धि: पहले मिल रहे स्टाइपेंड को बढ़ाकर अब 15,000 प्रति महिने कर दिया गया है।
  • समान अवसर: इस फैसले से आयुष चिकित्सा पद्धति को अपनाकर समाज सेवा कर रहे युवा डॉक्टरों का मनोबल बढ़ेगा।
  • चिकित्सा सेवाओं में सुधार: भत्ता बढ़ने से आयुष अस्पतालों में इंटर्न्स की उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के वितरण में सुधार होगा।

आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को तोहफा

राज्य की पोषण और बाल विकास योजनाओं की रीढ़ मानी जाने वाली आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के लिए भी कैबिनेट ने बड़ा फैसला लिया है:

  • यूनिफॉर्म/साड़ी डिटेल्स: आंगनवाड़ी बहनों को अपनी पहचान और गरिमापूर्ण कार्यशैली के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा साड़ी/यूनिफॉर्म प्रदान की जाएगी।
  • डिजिटल प्रोत्साहन: आंगनवाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण और लाभार्थियों तक न्यूट्रिशन किट पहुंचाने की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासनिक लेवल पर अन्य व्यवस्थाएं भी मजबूत की जा रही हैं।
Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 9, 2026, 17:11 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News