UPSC NDA 2 Result 2026: कभी भी जारी हो सकते है एनडीए 2 के नतीजे, ऐसे करें चेक

Last Updated: Oct 6, 2026, 09:49 IST

UPSC NDA 2 Result 2026: यूपीएससी द्वारा एनडीए एनए 2 परीक्षा का परिणाम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार upsc.gov.in पर जाकर मेरिट लिस्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।  

UPSC NDA 2 Result 2026 इन 4 स्टेप्स से करें चेक
UPSC NDA 2 Result 2026 इन 4 स्टेप्स से करें चेक

UPSC NDA 2 Result 2026: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर नेशनल डिफेंस एकेडमी और नवल एकेडमी (NDA & NA 2) 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। 13 सितंबर 2026 को आयोजित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना NDA & NA 2 Result 2026 चेक कर सकेंगे। आयोग की ओर से जारी मेरिट लिस्ट को भी उम्मीदवार वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। इस भर्ती परीक्षा अभियान के माध्यम से कुल 394 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्तियां की जाएंगी। 

UPSC NDA 2 Result 2026 कब आएगा?

NDA NA 2 रिजल्ट 2026 को लेकर उम्मीदवारों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। परीक्षा 13 सितंबर 2026 को आयोजित हुई थी और अब परीक्षा समाप्त हुए 22 दिन बीत चुके हैं। ऐसे में सभी अभ्यर्थियों के मन में यही सवाल है कि रिजल्ट कब जारी किया जाएगा।

पिछले वर्षों के ट्रेंड पर नजर डालें तो UPSC परीक्षा के करीब 26 दिन के भीतर परिणाम जारी करता रहा है।  इसी आधार पर उम्मीद की जा रही है कि NDA NA 2 Result 2026 इसी सप्ताह यानी 10 अक्टूबर 2026 तक किसी भी समय जारी हो सकता है। हालांकि, रिजल्ट की सटीक तारीख को लेकर UPSC की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

कैसे चेक करें एनडीए 2 रिजल्ट

परीक्षार्थी जिन्होने परीक्षा दी है, वे रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे दिए आसान स्टेपस को देखकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

  • सबसे पहले आप UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर What's New सेक्शन में UPSC NDA 2 Result Link पर क्लिक करें।

  • अब आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर पीडीएफ खुल जाएगी। 

  • इसमें Ctrl+F की मदद से अपना नाम और रोल नंबर चेक करें।

  • अगर आपका नाम और रोल नंबर PDF में हैं, तो आपको अगले राउंड (SSB इंटरव्यू) के लिए चुना गया है।

UPSC NDA 2 Result 2026: पिछले सालों में कितने दिन बाद आया रिजल्ट?

पिछले कुछ वर्षों के रिकॉर्ड के अनुसार, UPSC आमतौर पर NDA की लिखित परीक्षा के 15 से 19 दिन बाद रिजल्ट जारी देता है। हालांकि, NDA 1 2026 का रिजल्ट 26 दिन बाद जारी हुआ था। यानी, रिजल्ट आने में हर बार थोड़ा अलग समय लग सकता है। पिछली पांच NDA परीक्षाओं में परीक्षा और रिजल्ट जारी होने के बीच कितने दिन का अंतर रहा, इसकी जानकारी नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं:

परीक्षा

परीक्षा की तारीख

रिजल्ट की तारीख

रिजल्ट जारी होने में समय

NDA 1 2024

21 अप्रैल 2024

9 मई 2024

18 दिन

NDA 2 2024

1 सितंबर 2024

20 सितंबर 2024

19 दिन

NDA 1 2025

13 अप्रैल 2025

28 अप्रैल 2025

15 दिन

NDA 2 2025

14 सितंबर 2025

1 अक्टूबर 2025

17 दिन

NDA 1 2026

12 अप्रैल 2026

8 मई 2026

26 दिन

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Oct 6, 2026, 09:49 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News