Raksha Bandhan Special Train: रक्षाबंधन पर घर जाने का है प्लान! देखें स्पेशल ट्रेनें और बुक करें टिकट

Last Updated: Aug 23, 2026, 14:49 IST

रेलवे ने सूबेदारगंज और शकूर बस्ती के बीच कई विशेष ट्रेनों का संचालन करने का फैसला किया है। हालांकि, रक्षाबंधन को देखते हुए दिल्ली-NCR से यूपी, बिहार, बंगाल और अन्य राज्यों की ओर जाने वाले यात्रियों ने और स्पेशल ट्रेनें चलाने की मांग की है। 

रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन 2026
रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन 2026

रक्षाबंधन आते ही ट्रेनों में भीड़ बढ़ने लगती है। भाई-बहन के इस खास त्योहार पर बड़ी संख्या में लोग अपने घरों का रुख करते हैं। ऐसे में अगर आप भी दिल्ली-NCR या उत्तर प्रदेश की तरफ यात्रा करने वाले हैं, तो रेलवे का यह अपडेट आपके काम का है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए हैं। हालांकि, पटना से दिल्ली के बीच फिलहाल किसी नई डायरेक्ट रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन की घोषणा नहीं हुई है।

सूबेदारगंज-शकूर बस्ती के बीच चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें

रेलवे ने सूबेदारगंज और शकूर बस्ती के बीच कई विशेष ट्रेनों का संचालन करने का फैसला किया है।

02275 सूबेदारगंज-शकूर बस्ती 25, 28 और 30 अगस्त को चलेगी। इसकी वापसी ट्रेन 02276 शकूर बस्ती-सूबेदारगंज 26, 29 और 31 अगस्त को संचालित होगी।

इसके अतिरिक्त 04147 26 अगस्त, 04163 27 अगस्त को सूबेदारगंज से शकूर बस्ती के लिए चलेगी। वहीं 04148 27 अगस्त और 04164 28 अगस्त को शकूर बस्ती से सूबेदारगंज के लिए चलेगी।

अलीगढ़ में क्या रहेगा टाइम?

सूबेदारगंज से शकूर बस्ती जाने वाली ट्रेन अलीगढ़ स्टेशन पर सुबह 4:50 बजे पहुंचेगी और 4:52 बजे रवाना होगी। 

वापसी में शकूर बस्ती से सूबेदारगंज जाने वाली ट्रेन अलीगढ़ पर दोपहर 2:10 बजे पहुंचेगी और 2:12 बजे आगे रवाना होगी।

नई दिल्ली-कानपुर के बीच भी स्पेशल ट्रेन

रक्षाबंधन की भीड़ को देखते हुए 02456 नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल ट्रेन 28, 29, 31 अगस्त, 2 सितंबर और 4 सितंबर को चलेगी। वहीं 02455 कानपुर सेंट्रल-नई दिल्ली ट्रेन 28, 29 और 31 अगस्त को चलेगी।

नई दिल्ली से कानपुर जाने वाली ट्रेन अलीगढ़ सुबह 8:55 बजे पहुंचेगी और 8:57 बजे रवाना होगी। कानपुर से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन अलीगढ़ शाम 4:30 बजे पहुंचेगी और 4:32 बजे रवाना होगी।

आनंद विहार-कानपुर के बीच भी अतिरिक्त ट्रेन

02458 आनंद विहार टर्मिनल-कानपुर सेंट्रल ट्रेन 30 अगस्त, 1 सितंबर और 3 सितंबर को चलेगी। इसकी वापसी सेवा 02457 कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार टर्मिनल भी इन्हीं तारीखों पर संचालित होगी।

पटना से दिल्ली वालों के लिए क्या है अपडेट?

पटना से नई दिल्ली के बीच फिलहाल कोई नई डायरेक्ट रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन घोषित नहीं हुई है। ऐसे में यात्रियों को नियमित ट्रेनों पर निर्भर रहना होगा।

इस रूट पर तेजस राजधानी एक्सप्रेस (12309), विक्रमशिला एक्सप्रेस (12367), श्रमजीवी एक्सप्रेस (12391) और संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस (12393) जैसी ट्रेनें उपलब्ध हैं।

स्पेशल ट्रेनें चलाने की मांग 

हालांकि, रक्षाबंधन को देखते हुए दिल्ली-NCR से यूपी, बिहार, बंगाल और अन्य राज्यों की ओर जाने वाले यात्रियों ने और स्पेशल ट्रेनें चलाने की मांग की है। यात्रियों को डर है कि त्योहार के दौरान नियमित ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो सकता है।

टिकट बुक करने से पहले ये काम जरूर करें

त्योहार के समय रेलवे की टाइमिंग और संचालन में बदलाव हो सकता है। इसलिए यात्रा से पहले ट्रेन नंबर, तारीख, समय और सीट की उपलब्धता IRCTC या रेलवे के आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर जरूर चेक कर लें। इससे स्टेशन पहुंचने के बाद किसी तरह की परेशानी से बचा जा सकता है।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Aug 23, 2026, 14:49 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News