पुराने बैंक खाते में फंसा है आपका पैसा? ऐसे ब्याज सहित मिल सकता है वापस, करें यह काम

Last Updated: Aug 2, 2026, 12:58 IST

RBI के UDGAM पोर्टल की मदद से आप यह देख सकते हैं कि आपके नाम से किसी बैंक में कोई दावा न की गई जमा राशि मौजूद है या नहीं। अगर रिकॉर्ड मिलता है, तो आगे की प्रक्रिया संबंधित बैंक के माध्यम से पूरी की जा सकती है।

DEA Fund में पैसा जाने के बाद भी मिल सकता है वापस
DEA Fund में पैसा जाने के बाद भी मिल सकता है वापस

कई बार नौकरी बदलने, पढ़ाई, सरकारी योजना या किसी दूसरे काम के लिए हम अलग-अलग बैंकों में खाते खुलवा लेते हैं। समय बीतने के साथ कुछ खाते इस्तेमाल होने बंद हो जाते हैं और धीरे-धीरे हम उन्हें पूरी तरह भूल जाते हैं। लेकिन सोचिए, यदि उन्हीं खातों में आज भी आपकी रकम सुरक्षित पड़ी हो तो?

ऐसे मामलों को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लोगों के लिए एक खास व्यवस्था बनाई है। यदि आपका बैंक खाता लंबे समय से इस्तेमाल नहीं हुआ है, तो उसमें जमा रकम का पता अब आसानी से लगाया जा सकता है। अच्छी बात यह है कि यदि वह राशि RBI के Depositor Education and Awareness (DEA) Fund में भी चली गई हो, तब भी उसे वापिस हासिल कर सकते है।

कब निष्क्रिय हो जाता है बैंक खाता?

RBI के नियमों के अनुसार, यदि किसी बैंक खाते में लगातार दो साल तक ग्राहक की ओर से कोई लेन-देन नहीं होता, तो बैंक उसे निष्क्रिय (Inoperative) घोषित कर देता है। इसका मतलब यह नहीं है कि अकाउंट में मौजूद पैसा खत्म हो गया है, बल्कि सिर्फ खाते का नियमित उपयोग बंद माना जाता है।

यदि ऐसा खाता 10 साल तक बिना किसी दावे के पड़ा रहता है, तो उसमें जमा राशि RBI के DEA Fund में ट्रांसफर कर दी जाती है।

DEA Fund में पैसा जाने के बाद भी मिल सकता है वापस

Purane khate se kaise paisa milega: कई लोगों को लगता है कि RBI के फंड में पैसा जाने के बाद उसे वापस नहीं लिया जा सकता, जबकि हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। DEA Fund में जमा राशि पर खाताधारक या उसके कानूनी उत्तराधिकारी का पूरा अधिकार बना रहता है। 

UDGAM Portal से मिनटों में करें पता

RBI ने लोगों की सुविधा के लिए UDGAM (Unclaimed Deposits-Gateway to Access Information) पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल पर जाकर आप यह देख सकते हैं कि आपके नाम से किसी बैंक में कोई दावा न की गई जमा राशि मौजूद है या नहीं। अगर रिकॉर्ड मिलता है, तो आगे की प्रक्रिया संबंधित बैंक के माध्यम से पूरी की जा सकती है।

पैसा वापस लेने के लिए क्या करना होगा?

यदि आपके नाम से कोई दावा न की गई राशि मिलती है, तो आपको संबंधित बैंक की किसी भी शाखा में जाकर आवेदन करना होगा।

इसके लिए बैंक आपको KYC अपडेट करने के लिए कह सकता है। पहचान और पते के प्रमाण के तौर पर आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर ID, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे डाक्यूमेंट्स जमा करने होंगे। सत्यापन पूरा होने के बाद बैंक आपकी राशि वापस कर देगा। जहां नियम लागू होंगे, वहां ब्याज भी मिलेगा। 

पैसा वापस लेने के लिए क्या करना होगा?

यदि UDGAM पोर्टल पर आपके नाम से कोई दावा न की गई जमा राशि दिखाई देती है, तो आपको:

-संबंधित बैंक की किसी भी शाखा में जाना होगा।

-अपना KYC अपडेट करना होगा।

-पहचान और पते के लिए आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस आदि जमा करने होंगे।

-बैंक द्वारा सत्यापन पूरा होने के बाद आपकी राशि वापस कर दी जाएगी। यदि नियमों के अनुसार ब्याज लागू होगा, तो वह भी दिया जाएगा।

बैंक खाते को निष्क्रिय होने से कैसे बचाएं?

RBI के अनुसार बैंक खाते को सक्रिय बनाए रखना बेहद आसान है। अगर आप चाहते हैं कि आपका बैंक खाता भविष्य में निष्क्रिय न हो, तो समय-समय पर उसमें कोई छोटा-सा लेन-देन करते रहें। साथ ही जरूरत पड़ने पर KYC अपडेट जरूर कराएं। अब कई बैंक Video KYC की सुविधा भी देते हैं, जिससे घर बैठे प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

यदि आपके घर में किसी का भी कोई पुराना बैंक खाता है, जिसका वर्षों से इस्तेमाल नहीं हुआ है, तो उसे नजरअंदाज न करें। हो सकता है उसमें आपकी मेहनत की कमाई आज भी सुरक्षित हो। एक बार UDGAM पोर्टल पर जानकारी जरूर चेक करें।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Aug 2, 2026, 12:58 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News