Bihar Board 10th Syllabus 2026-27: मैट्रिक परीक्षा के लिए विषयवार नया पाठ्यक्रम देखें यहां

Last Updated: Sep 28, 2026, 15:28 IST

Bihar Board 10th Syllabus 2026-27: बिहार बोर्ड की ओर से ऑफिशियल वेबसाइट पर 10वीं कक्षा की परीक्षा के लिए सिलेबस जारी किया जाता है। हर साल की तरह इस बार भी सिलेबस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र नीचे लेख में दिए लिंक से टॉपिक वाइज सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं। 

Bihar Board 10th Syllabus 2026-27
Bihar Board 10th Syllabus 2026-27

Bihar Board 10th Syllabus 2026-27: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) अपनी ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com पर हर साल बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा के लिए सिलेबस जारी करता है। सिलेबस ऑनलाइन जारी किया है, जिसमें हिंदी, अंग्रेज़ी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और गणित आदि विषय शामिल होते हैं। हर साल की तरह इस बार भी सिलेबस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा की तिथि फिलहाल जारी नहीं की गई है। हालांकि पिछली साल 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 को आयोजित की गई थी। इस बार भी फरवरी 2027 में ही होने की आशंका है। 

Bihar Board 10th Syllabus 2026 PDF Download लिंक 

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का सिलेबस डाउनलोड करने के लिए छात्रों को बीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। छात्र नीचे दिए गए लिंक से भी टॉपिक वाइज सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को सिलेबस की PDF ध्यान से देखने की सलाह दी जाती है।  

विषय 

पीडीएफ डाउनलोड 

हिंदी 

क्लिक करें 

अंग्रेज़ी 

क्लिक करें 

विज्ञान 

क्लिक करें 

सामाजिक विज्ञान 

क्लिक करें 

गणित

क्लिक करें 

Bihar Board 10th Syllabus 2026 in Hindi - हाइलाइट्स 

सिलेबस परीक्षा की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इससे छात्रों को परीक्षा का पैटर्न को समझने और एग्जाम की सही रणनीति बनाने में मदद मिलती है, ताकि छात्र परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकें। सिलेबस की बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दी गई है। 

विवरण 

जानकारी 

बोर्ड का नाम 

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति

परीक्षा का नाम 

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 

शैक्षणिक सत्र 

2026-27 

परीक्षा की तिथि 

फरवरी 2027 में होने की आशंका 

सिलेबस 

जारी 

विषय 

हिंदी, अंग्रेज़ी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और गणित

ऑफिशियल वेबसाइट 

biharboardonline.com

Bihar Board Class 10th Syllabus 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा का सिलेबस डाउनलोड करने के लिए छात्र नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले बीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं। 

  • होम पेज पर पाठ्यक्रम (Syllabus) सेक्शन देखें। 

  • अब Class 10 Syllabus 2026-27 पर क्लिक करें। 

  • सिलेबस की टॉपिक वाइज PDF कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी। 

  •  सिलेबस डाउनलोड कर लें।  

Bihar Board 10th Syllabus 2026 कौन-सी किताबे हैं बेस्ट? 

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र नीचे टॉपिक वाइज अनुमानित किताबें नीचे टेबल में देख सकते हैं। 

विषय 

किताबें 

हिंदी

गोधूलि (भाग 2) और वर्णिका (भाग 2)

अंग्रेज़ी

बेसिक इंग्लिश ग्रामर और पैनोरामा 

विज्ञान

एससीईआरटी या एनसीईआरटी

सामाजिक विज्ञान

एससीईआरटी

गणित

एससीईआरटी, एनसीईआरटी, आर.एस अग्रवाल और के.सी सिन्हा 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Sep 28, 2026, 15:28 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News