Diwali-Chhath Special Train: दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल, चेक करें किराया, रूट और टाइमिंग
Diwali-Chhath Special Train 2026: दीवाली और छठ पर दिल्ली से पटना के लिए वंदे भारत स्पेशल ट्रेन 16 अक्टूबर से चलेगी। ऐसे में चलिए ट्रेन के किराये, रूट, स्टॉपेज और टाइम टेबल के बारें में पता करते है।
Diwali-Chhath Special Train: दीवाली और छठ पर घर जाने के लिए ट्रेन का टिकट बुक करने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए राहत भरी खबर है। त्योहारों के दौरान दिल्ली से बिहार जाने वाली ट्रेनों में सीट मिलना किसी चुनौती से कम नहीं होता। लंबी वेटिंग लिस्ट के कारण कई यात्रियों को सफर की योजना बदलनी पड़ती है।
ऐसे में, इसी परेशानी को देखते हुए भारतीय रेलवे नई दिल्ली और पटना के बीच वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। यह ट्रेन 16 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और दोनों शहरों के बीच कुल 18 फेरे लगाएगी। ऐसे में त्योहारों पर घर जाने वाले यात्रियों को सफर के लिए एक और विकल्प मिलेगा।
कब से चलेगी वंदे भारत स्पेशल ट्रेन?
रेलवे के शेड्यूल के अनुसार, ट्रेन नंबर 02252 नई दिल्ली-पटना वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल पहली बार 16 अक्टूबर को चलेगी। इसके बाद 21 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक यह हर सोमवार, बुधवार और शनिवार को संचालित होगी।
वहीं, वापसी में ट्रेन नंबर 02251 पटना-नई दिल्ली वंदेभारत फेस्टिवल स्पेशल 17 और 19 अक्टूबर को चलेगी। इसके बाद 22 अक्टूबर से 26 नवंबर तक हर मंगलवार, गुरुवार और रविवार को इसको चलाया जायेगा।
16 कोच वाली यह ट्रेन करीब 994 किलोमीटर की दूरी 12 घंटे 55 मिनट में तय करेगी।
कितना होगा टिकट का किराया?
वंदेभारत स्पेशल में सफर करने के लिए यात्रियों को अपनी पसंद की कैटेगरी के हिसाब से टिकट लेना होगा। इसका किराया इस प्रकार है:
-AC चेयर कार: 2,615 रुपये
-एग्जीक्यूटिव चेयर कार: 4,695 रुपये
टिकट बुक करने से पहले रेलवे के आधिकारिक बुकिंग प्लेटफॉर्म पर किराये और सीटों की उपलब्धता जरूर देख लें।
दिल्ली से पटना तक कहां-कहां रुकेगी ट्रेन?
ट्रेन नंबर 02252 नई दिल्ली से सुबह 8:35 बजे रवाना होगी और रात 9:30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। रास्ते में इसके प्रमुख स्टॉपेज अलीगढ़, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा होंगे।
पटना से दिल्ली वापसी का टाइम टेबल
वापसी में ट्रेन नंबर 02251 पटना जंक्शन से सुबह 10 बजे चलेगी और रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इस दौरान ट्रेन आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल और अलीगढ़ में रुकेगी।
यात्रियों को मिलेगी राहत
दीवाली और छठ के समय बिहार जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में वंदेभारत स्पेशल ट्रेन शुरू होने से लोगों को यात्रा की योजना बनाने में मदद मिल सकती है। हालांकि, टिकट बुक करने से पहले यात्रा की तारीख और ट्रेन के संचालन की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या NTES पर जरूर देख लें।
24 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन में क्या होगा खास, 16 कोच वाली ट्रेन से कैसे है अलग? देखें यहां
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.