अगर आपने कभी कॉल सेन्टर की नौकरी के लिए इंटरव्यू दिया है तो आपको याद होगा कि वहां आपके पसंदीदा रंग का नाम पूछा गया होगा l दरअसल यह प्रश्न किसी व्यक्ति के स्वभाव को जानने के लिए पूछा जाता है कि ताकि कंपनी इस बात को जान सके कि जिस काम के लिए आप इंटरव्यू देने आये हैं उसके मुताबिक आपका स्वभाव है या नही l कई नौकरियां (जैसे बीमा एजेंट, सेल्स, कॉल सेंटर इत्यादि ) इस प्रकार की होती हैं जिनमे आपको बहुत ज्यादा सब्र, शांत दिमाग हंसमुख रहकर काम करना पड़ता है l कॉल सेंटर में कई बार कस्टमर से बात करते हुए एम्प्लोयी को गुस्सा भी आ जाता है इसलिए कॉल सेंटर की नौकरी में उन लोगों को नही रखा जाता है जिन्हें जल्दी गुस्सा आ जाता है l
इस लेख में हमने रंगों के आधार पर लोगों के व्यक्तित्व को जानने का प्रयास किया है l
1. सफ़ेद रंग को पसंद करने वाले लोग:
समाजशास्त्रियों द्वारा किये गए सर्वे में ऐसा देखा गया है कि जो लोग इस रंग को पसंद करते हैं वे लोग शांत स्वभाव/व्यक्तित्व के होते हैं उन्हें जल्दी गुस्सा नही आता हैl ये लोग अनजान लोगों से एकदम मित्रता नहीं बढ़ाते हैं, जिसका सबसे बड़ा कारण है इनका शर्मीला स्वभाव है जो इन्हें अधिक लोगों से बातचीत करने से रोकता हैl इस रंग को पसंद करने वाले लोग अमूमन दूरदर्शी एवं आशावादी स्वभाव के होते हैं। ये लोग योजना बनाने में काफी पारंगत होते हैं, इसी वजह से अधिकतर कार्यों में सफलता प्राप्त करते हैं। ऐसे इस रंग को पसंद करने वाले लोग कठिन और उलझन भरे कामों के लिए बहुत ज्यादा पसंद किये जाते हैं l
Image Source:Shutterstock
भारत में किन अधिकारियों को गाड़ी पर लाल, नीली और पीली बत्ती लगाने का अधिकार होता है
2. लाल रंग को पसंद करने वाले लोग: लाल रंग को ऊर्जा का वाहक माना जाता है इस रंग को प्रेम का प्रतीक भी माना जाता है और सभी इस रंग की ओर आकर्षित होते हैं, इसलिए इसे पसंद करने वाले लोग भी भीड़ से अलग ही दिखाई देते हैं क्योंकि इस रंग से उत्पन्न होने वाले उत्साह एवं जोश की किरणों की तरह ही इसे पसंद करने वाले भी जोशीले होते हैं। लेकिन इस रंग को पसंद करने वाले लोग गुस्सैल स्वभाव के भी होते हैं, ये अपना काम पूरे जोश के साथ करने में ही आनंद प्राप्त करते हैं। ये लोग जीवन को पूरे उत्साह के साथ जीते हैं। साथ ही ये लोग दूसरों के स्वभाव को बहुत जल्दी समझ लेते हैं। प्रेम और दोस्ती, इनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है और ये दो चीजें इनकी जिंदगी में बहुत मायने रखती हैं l
Image Source:rumournews.in
3. हरा रंग पसंद करने वाले लोग: हरा रंग खुशहाली और सम्पन्नता का प्रतीक माना जाता है l इस रंग को पसंद करने वाले लोग रचनात्मक स्वभाव के होते हैं, इनका हैण्ड राइटिंग और आर्ट अकसर अच्छा होता है l ये लोग डाउन टू अर्थ या जमीनी स्वभाव वाले हैं और इनमे हर परिस्थिति में अपने स्वभाव को बनाए रखने की क्षमता होती है। ऐसे लोग चाहे सफलता के कितने ही ऊंचे शिखर पर क्यों ना पहुंच जाएं, अपने से छोटे लोगों को साथ लेकर चलते है। इन लोगों को दूसरों के दुःख में मदद करने में ख़ुशी मिलती है इसी कारण ये लोग किसी को भी दुखी नहीं देख पाते हैंl ये बहुत शांतिप्रिय इंसान होते हैं तथा लड़ाई-झगड़ों से दूर ही रहना पसंद करते हैं ।
(रमन मैगसेसे पुरस्कार विजेता संजीव चतुर्वेदी ज्यादातर हरी शर्ट ही पहनते हैं)
Image Source:khabar.ndtv.com
रोज़मर्रा के जीवन में उपयोग किए जाने वाले 13 सामान्य प्रतीक एवं उनके अर्थ
4.काला रंग पसंद करने वाले लोग: जैसा कि सभी को पता है कि काला रंग अपने आगे किसी भी रंग को उभरने नही देता है इसी प्रकार इस रंग को पसंद करने वाले लोग भी दूसरों की उन्नति को पचा नही पाते हैं l ये लोग किसी भी पाये परिवर्तन को पसंद नही करते हैं जो काम जैसा चल रहा है, ये लोग उस काम को वैसा ही चलाना चाहते हैं। इसे पसंद करने वाले लोग रूढ़िवादी स्वभाव के होते हैं और साथ ही जल्दी ही किसी के बहकाबे में आ जाते हैं l इसे पसंद करने वाले लोग घमंडी स्वभाव के होते हैं और अपने काम में किसी की दखल पसंद नही करते हैं इसी कारण अच्छे टीम प्लेयर भी नही बन पाते हैं साथ ही दूसरों से अपने लिए मान-सम्मान की भी अपेक्षा करते हैं। इसी कारण लोगों को इंटरव्यू में काले रंग के कपडे न पहनने की सलाह दी जाती है l
Image Source:twuhealthstudies.
5. गुलाबी रंग पसंद करने वाले लोग: यह रंग अक्सर सभी लड़कियों और औरतों को पसंद होता है l इसे पसंद करने वाले लोग इमोशनल किस्म के होते हैं और महिलाओं की ममता से हम सभी लोग भली भांति परिचित हैं। जिन्हें गुलाबी रंग बहुत भाता है वे काफी हंसमुख लोग होते हैं। इन्हें ज्यादा दोस्त बनाना, उनका ख्याल रखना काफी पसंद होता है। लेकिन कई बार इनका शर्मीला व्यवहार भी लोगों को इनकी ओर आकर्षित होने को मजबूर करता है। ये लोग बेहद समझदार और दिल के अच्छे होते हैं, इन्हें हिंसा पसंद नहीं होती है और अपने साथी के प्रति प्यार की भावनाओं में डूब जाना इनका एक बड़ी विशेषता होती है l
Image Source:Stylesatlife.com
ऐसे 8 काम जो आप पृथ्वी पर कर सकते हैं लेकिन अन्तरिक्ष में नही
6. नीला रंग पसंद करने वाले लोग: नीला रंग विलासिता का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इसे पसंद करने वाले भी साधारण चीज़ों की तुलना में आकर्षक चीज़ों की ओर अधिक झुकाव रखते हैं। ये लोग स्वाभिमानी प्रकृति के होते हैं इन्हें किसी से मदद लेना इन्हें पसंद नहीं होता है। इस रंग को पसंद करने वाले लोग अपने दम पर सफलता हासिल करना ठीक मानते हैंl ये लोग भरोसेमंद होते हैं और प्रेम संबंधों में भी ये काफी लॉयल होते हैं। ऐसे लोग किसी का विश्वास नहीं तोड़ते हैं और किसी अन्य व्यक्ति पर आसानी से विश्वास भी नहीं करते हैं।
Image Source:Clipart Kid
7. पीला रंग पसंद करने वाले लोग: इस रंग को पसंद करने वाले लोग "जिओ और जीने दो" की थ्योरी पर जिंदगी जीते हैं l ये लोग हंसमुख स्वभाव वाले होते हैं, खुद खुश रहते हैं और दूसरे को भी खुश रखने का प्रयास करते हैं l सबकी मदद करना, मार्गदर्शन करना, आदि इनके स्वभाव का एक लक्षण हैl ये लोग हमेशा ही जीवन को सकारात्मक रूप में जीते हैं। नए विचारों को अपना साथी बनाना एवं कार्यों में सफलता पाने का प्रयास करते हैं। ये लोग प्रकृति के प्रेमी भी होते हैं l
Image Source:HubPages
8. जामुनी रंग पसंद करने वाले लोग: इस रंग को पसंद करने वाले लोग दूरदर्शी होते हैं इन लोगों में किसी भी काम को करने से पहले उसके फायदे और नुकशान का आकलन करने की आदत होती है l भविष्य में किन कामों से लाभ मिलेगा और किन कामों में नुकसान हो सकता है, ये लोग पहले से ही अंदाजा लगा सकते हैं। ये हर काम को अलग तरीके से करने की कोशिश करते हैं l इन लोगों को घर सजाने की और ड्रेस डिजाइन्स की अच्छी समझ होती है लेकिन ये लोग अधिक जिम्मेदारियों से घबराते हैं और परेशानियों को हल करने में ज्यादा जुझारूपन नही दिखाते हैं l
Image Source:LinkedIn
9. कत्थई रंग पसंद करने वाले लोग: इस रंग को पसंद करने वाले लोगों के लक्षण गुलाबी रंग को पसंद करने वाले लोगों से काफी मिलते जुलते हैंl ये लोग जमीनी, मित्रतापूर्ण और विनम्र होते हैंl ये सफलता पर घमंड नही करते हैं और अपने नजदीकी लोगों की मदद करने के कारण सभी लोगों द्वारा पसंद किये जाते हैं l
Image Source:Images free download
इस प्रकार यह कहा जा सकता है कि रंगों के द्वारा व्यक्तियों के व्यक्तित्व को काफी हद तक समझा जा सकता है, हालांकि यह मानना सही नही होगा कि रंगों के आधार पर हर व्यक्ति के स्वभाव का 100% सही आकलन किया जा सकता है l
Comments
All Comments (0)
Join the conversation