This is an archived article last updated on Aug 15, 2024. The information may be outdated.

78th Independence Day 2024: किस पीएम को लाल किले से तिरंगा फहराने का नहीं मिला था मौका? जानें

Last Updated: Aug 15, 2024, 01:49 IST

78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम मोदी लाल किले की प्राचीर से एक बार फिर से आज तिरंगा फहराकर देश को संबोधित करने जा रहे है. स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से तिरंगा फहराना भारत के प्रधानमंत्री के लिए गौरवपूर्ण क्षण होता है. इस ऐतिहासिक स्थल से देश की आजादी का संदेश हर भारतीय तक पहुंचता है. हर साल, प्रधानमंत्री का यह कार्य हमें स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वतंत्रता दिवस 2024 के अवसर पर एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम करने जा रहे है. पीएम मोदी लगातार सबसे अधिक बार ध्वज फहराने वाले दूसरे पीएम बन जायेंगे.

किस पीएम ने कितनी बार फहराया है तिरंगा
किस पीएम ने कितनी बार फहराया है तिरंगा

Independence Day Special: 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम मोदी लाल किले की प्राचीर से एक बार फिर से तिरंगा फहराकर देश को संबोधित करेगे. स्वतंत्रता दिवस 2024 की तैयारी काफी तेजी से की जा रही है. बता दें कि इस बार 18 हजार से अधिक मेहमान लाल किले के समारोह में शामिल हो सकते है. बता दें कि पीएम मोदी लगातार 11वीं बार लाल किले से देश को संबोधित करेंगे. इसके साथ ही वह एक अनोखा रिकॉर्ड भी अपने नाम करेंगे, चलिये आपको बताते है कि अब तक किस पीएम ने कितनी बार तिरंगा फहराया है.     

आपकी जानकारी के लिए बात इस बार पीएम मोदी की ओर से 4 हजार से अधिक लोगों को विशेष आमंत्रण भेजा गया है. इसे अलावा बता दें कि पेरिस ओलंपिक 2024 में शामिल भारतीय ओलंपिक दल के सभी एथलीटों को भी आमंत्रण भेजा गया है.        

यह भी देखें:

Desh Bhakti Kavita Geet In Hindi: वतन की शान में रची गईं कविताएं और गीत साझा कर मनाएं आजादी का पर्व

Independence Day 2024 Modi’s Special Guests: लाल किले पर आमंत्रित विशेष मेहमानों की सूची यहां देखें

लाल किले से Live पीएम मोदी को यहां सुने:

लगातार 11वीं बार ध्वज फहराएंगे पीएम मोदी:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वतंत्रता दिवस 2024 के अवसर पर एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम करने जा रहे है. पीएम मोदी लगातार सबसे अधिक बार ध्वज फहराने वाले दूसरे पीएम बन जायेंगे. इससे पहले देश के पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू के नाम यह रिकॉर्ड है, उन्होंने लगातार 17 बार लाल किले से ध्वज फहराया है.

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को छोड़ा पीछे:

पीएम मोदी ने इस मामले में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पीछे छोड़ दिया है जिन्होंने साल 2004 से साल 2013 तक कुल 10 बार लाल किले से तिरंगा फहराया है. उसके बाद साल 2014 में पीएम मोदी ने लाल किले से पहली बार तिरंगा फहराया था.  

किस पीएम ने कितनी बार फहराया है तिरंगा:

सबसे ज्यादा बार झंडा फहराने का रिकॉर्ड पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू के नाम है. उन्होंने 15 अगस्त, 1947 से साल 1964 के बीच 17 बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया है. नेहरू की बेटी इंदिरा गांधी के नाम दूसरी सबसे ज्यादा बार राष्ट्रीय ध्वज फहराने का रिकॉर्ड है. उन्होंने 16 बार लाल किले से ध्वज फहराया, जो कि उसके पिता से केवल एक कम है.

किसने कब फहराया तिरंगा: 

किस पीएम ने कितनी बार लाल किले से राष्ट्रीय ध्वज फहराया है उसकी डिटेल्स आप नीचे देख सकते है- साल 2024 में पीएम मोदी लगातार 11वीं बार राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे.  

नाम

संख्या 

जवाहरलाल नेहरू

17

इंदिरा गांधी

16

मनमोहन सिंह

10

नरेंद्र मोदी

10

अटल बिहारी वाजपेयी

6

राजीव गांधी

5

पीवी नरसिम्हा राव

5

लाल बहादुर शास्त्री

2

मोरारजी देसाई

2

चौधरी चरण सिंह

1

वीपी सिंह

1

एचडी देवेगौड़ा

1

आईके गुजराल

1

किस पीएम को नहीं मिला मौका:

बता दें कि 21 अप्रैल, 1997 को आई के गुजराल ने एचडी देवेगौड़ा का स्थान लिया और 19 मार्च, 1998 तक इस पद पर रहे थे, उन्होंने 1997 में एक बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया था. दो प्रधानमंत्रियों गुलजारीलाल नंदा (कार्यवाहक) और चंद्र शेखर को तिरंगा फहराने का मौका नहीं मिला. 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Aug 15, 2024, 01:49 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News