This is an archived article last updated on Aug 15, 2024. The information may be outdated.

Independence Day 2024 Desh Bhakti Kavita Geet In Hindi: वतन की शान में रची गईं कविताएं और गीत साझा कर मनाएं आजादी का पर्व

Last Updated: Aug 15, 2024, 01:50 IST

स्वतंत्रता दिवस हमारे देश की आजादी की अमूल्य धरोहर का प्रतीक है. यह दिन हमें उन वीरों की याद दिलाता है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आजादी दिलाई. देश आज अपनी आजादी की 78वीं वर्षगांठ मना रहा है. इस पावन पर्व पर हम सभी को अपने देश के प्रति श्रद्धा और सम्मान प्रकट करते हुए, उन कविताओं और गीतों का स्मरण करना चाहिए जो देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हैं. ये कविताएं और गीत हमें न केवल प्रेरित करते हैं, बल्कि हमारे भीतर राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार भी करती है. आइए, आजादी के इस पर्व को इन गीतों और कविताओं के माध्यम से और भी विशेष बनाएं.  

Happy Independence Day 2024: 7 बेहतरीन देशभक्ति गीत और कविताएं
Happy Independence Day 2024: 7 बेहतरीन देशभक्ति गीत और कविताएं

Independence Day 2024: देश को आजादी मिले भले ही 77 साल बीत गए हो लेकिन आज भी इस खास मौके पर हर भारतीय के दिल में देशभक्ति की भावना उमड़ पड़ती है. भारत का 78वां स्वतंत्रता दिवस देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है.आज़ादी के इस पर्व पर, हर गली और मोहल्ले में तिरंगे की शान में लोग झूमते नज़र आते हैं. 

देशभक्ति का यह जज़्बा सिर्फ तिरंगे तक ही सीमित नहीं रहता, बल्कि यह संगीत की धुनों में भी सुनाई देता है. देशभक्ति गीत हमेशा से ही हमारे दिलों में देशप्रेम की भावना को और प्रबल कर देते है. 

यह भी देखें: Independence Day 2024 Modi’s Special Guests: लाल किले पर आमंत्रित विशेष मेहमानों की सूची यहां देखें

इस खास मौके पर हर भारतीय के दिल में देशभक्ति की भावना उमड़ पड़ती है. आज़ादी के इस पर्व पर, हर गली और मोहल्ले में तिरंगे की शान में लोग झूमते नज़र आते हैं. चाहे वह "ऐ मेरे वतन के लोगों" का जोश हो या "संदेशे  आते हैं" की यादें, ये गीत हमें हमारे वीर शहीदों की कुर्बानी की याद दिलाते हैं और हमारे अंदर वतन से मोहब्बत का जुनून पैदा करते हैं. 

लाल किले से Live पीएम मोदी को यहां सुने:

हर स्वतंत्रता दिवस पर ये गीत रेडियो, टीवी और स्कूलों में सुनाई देते है. आइए, इस 78वें स्वतंत्रता दिवस पर हम उन 7 बेहतरीन देशभक्ति गीतों के बारें में जानने की कोशिश करते है जो आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार करते है. 

यह भी देखें: Independence Day Special: किस पीएम को लाल किले से तिरंगा फहराने का नहीं मिला मौका? जानें

7 बेहतरीन देशभक्ति गीत:

यहां आप वतन की शान में लिखे और गाये गए 7 शानदार गीतों को देख सकते है जो दिलों में राष्ट्रप्रेम की भावना भर देतें है-   

1. ऐ मेरे वतन के लोगों: 

लता मंगेशकर की आवाज से सजा यह गीत आज भी लोगों की जुबां पर रहता है. यह गीत 1962 में चीन-भारत युद्ध में मारे गए भारतीय सैनिकों की याद दिलाता है. इस गीत को प्रदीप ने लिखा है.   

2. तेरी मिट्टी में मिल जावां:

अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’ का यह गीत आजकल बहुत ही खास हो गया है जो अक्सर स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस जैसे मौकों पर खूब सुना जाता है. इस गीत को आप भी सुन सकते है या छोटे बच्चे स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी इस गीत पर परफॉर्म कर सकते है.

3. ऐसा देश है मेरा:

अभिनेता शाहरुख़ ख़ान और प्रीति ज़िंटा की फ़िल्म 'वीर-ज़ारा' का यह प्रसिद्ध गीत भारत की संस्कृति और विविधता का बखूबी चित्रण करता है. यह गीत देश के प्रति गर्व की भावना जाग्रत करता है और आपको अपने देश से और भी करीब लाता है। इस गीत को स्वर्गीय लता मंगेशकर और उदित नारायण ने गाया है.

4. मेरे देश की धरती:

यह अमर गीत 1967 की फ़िल्म 'उपकार' से है, जिसमें मनोज कुमार ने प्रमुख भूमिका निभाई थी. उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नारे "जय जवान, जय किसान" को लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था.

5. देश मेरा रंगीला:

यह गीत 2006 की फ़िल्म 'फना' का है। यह गीत हर भारतीय के दिल में देशभक्ति की भावना को जाग्रत करता है. महालक्ष्मी अय्यर की आवाज़ में यह गीत देशप्रेम और सम्मान की भावना को प्रकट करता है, और स्वतंत्रता दिवस के उत्सव का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। इस फ़िल्म में आमिर ख़ान और काजोल ने मुख्य भूमिका निभाई थी.

6. है प्रीत जहाँ की रीत सदा:

 

यह गीत फिल्म ‘पूरब और पश्चिम’ (1970) फिल्म का है. 'है प्रीत जहां की रीत सदा' को महेंद्र कपूर ने गाया था. इस देशभक्ति गीत को इंदीवर ने लिखा है. इस स्वतंत्रता दिवस आप इस गाने के साथ आजादी का जश्न मना सकते है.   

7. मेरा रंग दे बसंती चोला

यह क्रांतिकारी गीत 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' (2002) फ़िल्म का हिस्सा है, जिसमें अजय देवगन ने स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की भूमिका निभाई है। इस गीत को वर्षों से नए रूप में पेश किया गया है. 

वतन की शान में रची गईं कुछ कविताएं:

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुछ प्रेरणादायक देशभक्ति कविताएं नीचे दी गयी है जिन्हें आप देख सकते है-  

1. सैनिक की प्रतिज्ञा (सुभद्रा कुमारी चौहान)

‘’हम वीरों के सिर पर
बलिदानों की अमर कहानी है,
हमसे बढ़कर वीर नहीं,
ये संसार में हमने ठानी है.
भारत की रक्षा करेंगे,
हम सबने ये प्रतिज्ञा ली,
भारत माता की सेवा,
हमसे बढ़कर नहीं है कोई’’.

2. विजयी विश्व तिरंगा प्यारा (श्यामलाल गुप्त 'पार्षद')

‘’विजयी विश्व तिरंगा प्यारा,
झंडा ऊंचा रहे हमारा,
सदा शक्ति बरसाने वाला,
प्रेम सुधा सरसाने वाला,
वीरों को हर्षाने वाला,
मातृभूमि का तन-मन सारा.
झंडा ऊंचा रहे हमारा,
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा’’.

3. मेरा भारत महान

‘’लहर-लहर ये कहता सागर,
मेरी हर सांस का नारा,
भारत माता तू है प्यारी,
तुझसे जीवन ये हमारा.
हर दिल में बसी है तू,
हर दिल में बसा है तेरा मान,
तू ही तो है मेरे भारत,
मेरा प्यारा, महान’’.

4. सैनिक की प्रतिज्ञा (सुभद्रा कुमारी चौहान)

‘’हम वीरों के सिर पर
बलिदानों की अमर कहानी है,
हमसे बढ़कर वीर नहीं,
ये संसार में हमने ठानी है.
भारत की रक्षा करेंगे,
हम सबने ये प्रतिज्ञा ली,
भारत माता की सेवा,
हमसे बढ़कर नहीं है कोई’’.

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Aug 15, 2024, 01:50 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News