UPSC IES ISS Interview Schedule 2026: किस दिन होगा आपका इंटरव्यू? जानने के लिए यहां पढ़े
UPSC IES ISS Interview 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आईईएस और आईएसएस भर्ती एग्जाम 2026 का इंटरव्यू शेड्यूल जारी कर दिया है। छात्रों के ये इंटरव्यू 17 से 20 नवंबर 2026 तक नई दिल्ली में आयोजित होंगे, रोल नंबर-वार शेड्यूल upsc.gov.in पर देखें।
UPSC IES ISS 2026 Interview Date: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), नई दिल्ली ने भारतीय आर्थिक सेवा (Indian Economic Service-IES) और भारतीय सांख्यिकी सेवा (Indian Statistical Service - ISS) एग्जाम 2026 के अंदर चुने गए छात्रों के लिए इंटरव्यू / पर्सनैलिटी टेस्ट (Personality Test Schedule) का ऑफिशियल टाइम-टेबल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।
आयोग द्वारा जारी ऑफिशियल के अनुसार, लिखित एग्जाम में पास हुए छात्रों के इंटरव्यू 17 नवंबर 2026 से 20 नवंबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे है। यह इंटरव्यू प्रक्रिया संघ लोक सेवा आयोग के धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली स्थित कार्यालय में दो शिफ्ट्स (पूर्वाहन 09:00 बजे एवं अपराह्न 01:00 बजे) में आयोजित की जा रही।
UPSC IES ISS Personality Test 2026: इंटरव्यू से जुड़ी मुख्य डिटेल्स
आईईएस (IES) और आईएसएस (ISS) 2026 इंटरव्यू शेड्यूल से संबंधित महत्वपूर्ण डिटेल्स के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | ऑफिशियल डिटेल्स |
| एग्जाम संस्था | संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) |
| एग्जाम का नाम | भारतीय आर्थिक सेवा (IES) एवं भारतीय सांख्यिकी सेवा (ISS) एग्जाम 2026 |
| इंटरव्यू प्रारंभ डेट | 17 नवंबर 2026 (मंगलवार) |
| इंटरव्यू खत्म डेट | 20 नवंबर 2026 (शुक्रवार) |
| इंटरव्यू का स्थान | धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली - 110069 |
| पहली शिफ्ट | 09:00 बजे से (रिपोर्टिंग टाइम: 08:30 AM) |
| दूसरी शिफ्ट | अपराह्न 01:00 बजे से (रिपोर्टिंग टाइम: 12:30 PM) |
| ई-समन लेटर | साक्षात्कार तिथि से 2-3 सप्ताह पूर्व पोर्टल पर उपलब्ध होंगे |
| ऑफिशियल वेबसाइट |
UPSC IES/ISS Interview Schedule 2026 PDF OUT
| Indian Economic Service - Indian Statistical Service Examination, 2026 | Indian Economic Service Examination, 2026 | |
| Indian Statistical Service Examination 2026 |
Service-Wise Schedule Breakdown
यूपीएससी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार छात्रों का रोल नंबर-वाइज इंटरव्यू कार्यक्रम निम्नलिखित है:
1. भारतीय सांख्यिकी सेवा (ISS 2026 Interview):
- संचालन अवधि: 17 नवंबर से 20 नवंबर 2026 तक।
- कुल शॉर्टलिस्टेड छात्र: कुल 107 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है।
- सेशन: प्रतिदिन पूर्वाहन 09:00 बजे और अपराह्न 01:00 बजे दो सेशन में बोर्ड द्वारा पर्सनैलिटी टेस्ट आयोजित किया जाएगा।
2. भारतीय आर्थिक सेवा (IES 2026 Interview):
- संचालन अवधि: 17 नवंबर से 19 नवंबर 2026 तक।
- कुल शॉर्टलिस्टेड छात्र: कुल 35 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किया गया है।
- सेशन: दो पालियों में आयोग के निर्धारित साक्षात्कार बोर्ड के समक्ष साक्षात्कार संपन्न होगा।
UPSC IES/ISS Interview Schedule PDF कैसे डाउनलोड करें?
अभ्यर्थी यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट से इंटरव्यू शेड्यूल की PDF फाइल डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
- आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर 'What's New' या 'Interview Test Schedule' सेक्शन पर जाएं।
- 'Interview Schedule: Indian Economic Service - Indian Statistical Service Examination, 2026' लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर रोल नंबर, इंटरव्यू डेट और टाइम के साथ पूरी पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।
- फिर, अपना रोल नंबर को देखकर PDF को डाउनलोड करें।
ई-समन पत्र (e-Summon Letter) और यात्रा भत्ता (TA) से जुड़े महत्वपूर्ण नियम
- डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा कॉल लेटर: यूपीएससी द्वारा किसी भी अभ्यर्थी को डाक के माध्यम से साक्षात्कार पत्र (Call Letter) नहीं भेजा जाएगा। अभ्यर्थी आयोग के वेब पोर्टल (upsc.gov.in / upsconline.nic.in) से ई-समन लेटर डाउनलोड कर सकेंगे।
- यात्रा भत्ता (Travel Allowance): साक्षात्कार में भाग लेने वाले बाहरी (Outstation) अभ्यर्थियों को भारत सरकार के नियमानुसार द्वितीय श्रेणी (Second Class/Sleeper Class) रेल किराया या बस किराया का भुगतान (TA Claim) किया जाएगा। इसके लिए टीए फॉर्म भरकर टिकटों की मूल प्रतियां जमा करनी होंगी।
- DAF (Detailed Application Form) का पुनरीक्षण: साक्षात्कार बोर्ड में जाने से पूर्व अपने विस्तृत आवेदन पत्र (DAF-II) में दर्ज सभी जानकारियों (शैक्षणिक योग्यता, हॉबी, कार्य अनुभव आदि) को अच्छी तरह से दोहरा लें।
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.