IND vs SL: भारत को बड़ा झटका! यह दिग्गज श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर, कौन होगा विकल्प? देखें यहां

Last Updated: Aug 2, 2026, 15:33 IST

IND vs SL Test Series: श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है। दुनिया के नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण बाहर हो गए हैं। उनकी जगह जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज औकिब नबी डार सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे हैं। अब तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा पर होगी।

कौन होगा बुमराह का विकल्प?
कौन होगा बुमराह का विकल्प?

श्रीलंका दौरे से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। दुनिया के नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अब दो मैचों की टेस्ट सीरीज में नहीं खेलेंगे। कुछ दिन पहले तक उम्मीद थी कि फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद वह टीम के साथ जुड़ जाएंगे, लेकिन ताजा मेडिकल रिपोर्ट के बाद बीसीसीआई ने कोई जोखिम नहीं लेने का फैसला किया है। बुमराह के बाएं घुटने में अब भी हल्की तकलीफ है, इसलिए उन्हें पूरी तरह फिट होने तक आराम करने की सलाह दी गई है। हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

फिटनेस टेस्ट पास किया, फिर भी क्यों नहीं खेलेंगे बुमराह?

TOI की रिपोर्ट के अनुसार, बुमराह ने हाल ही में फिटनेस टेस्ट पास कर लिया था, जिससे उनके श्रीलंका दौरे पर जाने की संभावना बढ़ गई थी। लेकिन बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हुई आगे की जांच में पता चला कि उनके बाएं घुटने में अभी भी पूरी तरह आराम नहीं है।

यही वजह है कि मेडिकल टीम और चयनकर्ताओं ने मिलकर फैसला किया कि उन्हें जल्दबाजी में मैदान पर उतारना सही नहीं होगा। 

बीसीसीआई क्यों नहीं लेना चाहता कोई जोखिम?

बीसीसीआई के एक सूत्र के मुताबिक, अतीत में कई खिलाड़ी चोट से पूरी तरह उबरने से पहले मैदान पर लौटे और फिर दोबारा चोटिल हो गए। बुमराह के साथ ऐसी गलती दोहराने का कोई इरादा नहीं है। आने वाले महीनों में भारत को एशियन गेम्स, न्यूजीलैंड दौरा और अगले साल की शुरुआत में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जैसे बड़े मुकाबले खेलने हैं। ऐसे में टीम प्रबंधन चाहता है कि बुमराह पूरी तरह फिट होकर ही वापसी करें।

कौन होगा बुमराह का विकल्प?

बुमराह की गैरमौजूदगी में जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज औकिब नबी डार सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। चयन समिति जल्द ही उनके नाम की आधिकारिक घोषणा कर सकती है।

कब खेली जाएगी भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज?

दो मैचों की टेस्ट सीरीज अगस्त में खेली जाएगी।

  • पहला टेस्ट: 15 से 19 अगस्त, जीआईसीएस स्टेडियम, गाले

  • दूसरा टेस्ट: 23 से 27 अगस्त, कोलंबो

श्रीलंका दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन और जसप्रीत बुमराह*।

भारत के लिए कितनी बड़ी चिंता?

बुमराह सिर्फ भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज नहीं, बल्कि मौजूदा समय में टेस्ट क्रिकेट के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में गिने जाते हैं। ऐसे में श्रीलंका सीरीज से उनका बाहर होना निश्चित रूप से टीम के लिए बड़ा झटका है। 

हालांकि, यह फैसला भविष्य को ध्यान में रखकर लिया गया है। यदि बुमराह पूरी तरह फिट होकर लौटते हैं, तो भारत को साल के सबसे अहम दौर में अपना सबसे बड़ा मैच विनर फिर से मिलेगा।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Aug 2, 2026, 15:31 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News